Month: May 2026

NAUGACHIA : सुहाग के रंग – वट सावित्री संग : वट सावित्री पर 16 मई को होगा फोटो सम्मान प्रतियोगिता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया: महिलाओं की पारंपरिक संस्कृति, श्रद्धा और भारतीय परिवारिक मूल्यों को सम्मान देने के उद्देश्य से जीएस न्यूज़ द्वारा “सुहाग के रंग – वट सावित्री संग” मोबाइल फोटो सम्मान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आगामी 16 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें महिलाएं वट सावित्री पूजा से जुड़ी अपनी विशेष तस्वीरें भेजकर भाग ले सकेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एक साझा मंच देना है, ताकि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सुहाग पर्व की खूबसूरती को सम्मान मिल सके। खास बात यह है कि इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रोफेशनल कैमरे की आवश्यकता नहीं होगी। केवल मोबाइल से ली गई ओरिजिनल फोटो ही स्वीकार की जाएगी। […]

NAUGACHIA : मध्य विद्यालय काशीमपुर कदवा में बाल संसद चुनाव संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय काशीमपुर कदवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस बार विद्यालय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ईवीएम ऐप के माध्यम से मतदान कराया, जिससे छात्र-छात्राओं में तकनीक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय में कक्षा 3 से 8 तक के कुल 256 विद्यार्थियों में से 215 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसे विद्यालय प्रशासन ने उत्साहजनक बताया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। चुनाव में स्वीकृति कुमारी को प्रधानमंत्री चुना […]

NAUGACHIA : तेतरी जीरो माइल के पास सीएनजी टेंपो पलटा, चार यात्री घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

चालक पर मोबाइल में रील देखने का आरोप, दो की हालत गंभीर नवगछिया : नवगछिया के तेतरी जीरो माइल के समीप सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरा एक सीएनजी टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेंपो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए दो घायलों को […]

NAUGACHIA: कठेला में युवक की हत्या पर भड़के आज़ाद हिंद मोर्चा अध्यक्ष ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत कठेला मोदी टोला निवासी कन्हैया मोदी (26 वर्ष) की हत्या के बाद आज़ाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष भाई राजेन्द्र यादव सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करने का आश्वासन दिया। राजेन्द्र यादव ने बताया कि कन्हैया मोदी अपनी भांजी की शादी में शामिल होने बेगूसराय गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद 9 मई की रात करीब 9:30 बजे भोजन करने के बाद घर के सामने सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि […]

NAUGACHIA : बारात में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

गोसाईगांव मोड़ के पास चारपहिया वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया थाना क्षेत्र के गोसाईगांव मोड़ के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बारात जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गयी। मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फुलकिया निवासी बोधनारायण मंडल उर्फ बोधी मंडल के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवकों की पहचान गांव के […]

NAUGACHIA : पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र ने ग्रहण किया पदभार, 15 मई को बिहपुर में होगा स्वागत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : बिहार सरकार के नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र ने सोमवार को पटना स्थित मंत्रालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने कार्यालय कक्ष में पूजा-अर्चना कर कार्यारंभ किया। पदभार ग्रहण के बाद एनडीए नेताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रो. गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार, दिनेश यादव, अजय उर्फ माटो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के नवगछिया पुलिस जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि मंत्री बनने के बाद इं. शैलेंद्र 15 मई को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर पहुंचेंगे। सतीशनगर एनएच-31 पर विधानसभा क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं […]

Noimg

BHAGALPUR : अजगैविनाथ धाम में गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, SDRF की तलाश के बाद मिले शव || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। जिले के प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम स्थित नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई तथा परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक दोनों युवकों की तलाश में अभियान चलाया गया। हालांकि अंधेरा एवं गंगा की तेज धारा के कारण तत्काल सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार अल सुबह नगर परिषद सुल्तानगंज के नाविक शंकर महलदार द्वारा गंगा घाट में खोजबीन के दौरान दोनों युवकों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान ताखीचक निवासी 22 […]

SULTANGANJ : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मृतक नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के परिजनों से की मुलाकात || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

सुल्तानगंज। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह सोमवार को मृतक नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत राज कुमार गुड्डू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई एवं दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रेयसी सिंह ने कहा कि […]

Noimg

BHAGALPUR : कतरिया नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के जीछो बिशनपुर गांव में कतरिया नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान जीछो बिशनपुर निवासी अनिल यादव के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आनंद 10 मई को मवेशी लेकर बहियार गया था। इसी दौरान एक मवेशी कतरिया नदी में चला गया। मवेशी को बाहर निकालने के प्रयास में आनंद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल […]

Noimg

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु संकट के बीच फेरी व कार्गो सेवा शुरू करने की तैयारी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर  : विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गिर जाने से भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों की आवाजाही और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए गंगा नदी मार्ग को विकल्प के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। सोमवार को जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलयान के माध्यम से फेरी सेवा एवं कार्गो सेवा शुरू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रियों की सुविधा एवं आवश्यक सामानों के परिवहन को व्यवस्थित […]