Month: May 2026

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में जनता दरबार, डीएम ने सुनी 45 फरियादियों की समस्याएं || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। समीक्षा भवन सभागार में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनता दरबार में लोगों ने जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा एवं प्रशासनिक शिकायतों से जुड़े मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जनता दरबार में करीब 45 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। उन्होंने कहा कि कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि जटिल मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने […]

BHAGALPUR : भागलपुर में गैस, पेट्रोल-डीजल की नहीं है कमी, नियमित हो रही आपूर्ति || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु संकट के बीच जिला प्रशासन ने आम लोगों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि भागलपुर में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति जारी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने सोमवार को बताया कि जिले में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी एजेंसियों के माध्यम से लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुकिंग की तुलना में अधिक संख्या में गैस सिलेंडरों की डिलीवरी कराई जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि विवाह एवं अन्य सामाजिक समारोहों के लिए व्यावसायिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल स्तर पर भी आवश्यक व्यवस्था की जा […]

Noimg

BHAGALPUR : आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में फोटोग्राफी प्रशिक्षण की शुरुआत, 35 प्रशिक्षुओं ने कराया नामांकन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर में फोटोग्राफी क्लास के पहले बैच का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित 35 प्रशिक्षुओं ने नामांकन कराया है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक अंकित रंजन ने प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत करते हुए प्रशिक्षुओं को फोटोग्राफी कला के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में लगातार रचनात्मक गतिविधियों और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में फोटोग्राफी प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जा रहा है, जिसमें फोटोग्राफी के बेसिक्स, इतिहास, विभिन्न प्रकार, फोटो एडिटिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से संबंधित विषयों पर जानकारी दी […]

Noimg

BHAGALPUR : सहयोग शिविर को लेकर डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर  : 19 मई 2026 से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा “सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100” एवं “सहयोग पोर्टल” के शुभारंभ की जानकारी दी गई। बताया गया कि अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आम लोग अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन दे सकेंगे। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 15 दिनों के भीतर तथा अधिकतम 30 दिनों के अंदर करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध स्वतः निलंबन की कार्रवाई […]

Noimg

PURNIA : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खेत से घर लौट रहे थे नागेश्वर मंडल, हादसे के बाद चालक फरार पूर्णिया : पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। खेत से घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बघवा गांव निवासी 54 वर्षीय नागेश्वर मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह खेत में काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नागेश्वर मंडल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। […]

Noimg

PURNIA : मखाना खेत में करंट लगने से युवक की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

परिवार का इकलौता कमाने वाला था मुरारी, हादसे के बाद घर में मचा कोहराम पूर्णिया : पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में मखाना खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के गंगेली निवासी 26 वर्षीय मुरारी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुरारी कुमार रोज की तरह छोटी कादरगंज गांव स्थित खेत में मोटर से पटवन करने गए थे। इसी दौरान मोटर में अचानक करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गए। उप सरपंच मिथिलेश कुमार ने बताया कि खेत […]

KATIHAR : चलती ऑटो से गिरकर महिला की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

इलाज के दौरान जीएमसीएच में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम कटिहार : कटिहार में चलती ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान शहर के रामबाग निवासी हरिनंदन पासवान की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू देवी करीब दस दिन पहले डूमर छोहर स्थित अपने मायके गई हुई थीं। मृतका के पति हरिनंदन पासवान ने बताया कि रविवार शाम सूरज ढलने के बाद खुशबू देवी घर से ऑटो पर सवार होकर बाजार जाने निकली थीं। इसी दौरान अचानक चलती ऑटो से सड़क पर गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से […]

ARARIA : अररिया में चलती ट्रक में लगी आग, छह टायर जलकर राख || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया : अररिया-पुर्णिया मार्ग पर एनएच-27 के कुसियार गांव के पास सोमवार को एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। झारखंड के पाकुड़ से गिट्टी लेकर अररिया जा रहे ट्रक के छह चक्के पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। आग लगने की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। ट्रक चालक मजरुल शेख ने बताया कि पाकुड़ से गिट्टी लोड कर अररिया जाते समय अचानक ट्रक के एक चक्के से धुआं उठने लगा। देखते ही […]

Noimg

MADHEPURA: मधेपुरा में 2 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मधेपुरा पुलिस ने गांजा की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से 2.118 किलोग्राम गांजा, 11,190 रुपये नकद और एक स्मार्टफोन बरामद किया। पुलिस अधीक्षक को तकनीकी और मानवीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि भर्राही थाना क्षेत्र के बिरेली बाजार वार्ड संख्या-5 निवासी बौकू राम गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने बिरेली बाजार स्थित बौकू राम के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर से 2.118 किलोग्राम गांजा, 11,190 रुपये नकद और सैमसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद […]

PURNIA : जन सुराज ने अररिया में नई जिला टीम की घोषणा, देवराज शाह बने जिलाध्यक्ष || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया। बिहार में संगठन विस्तार अभियान के तहत जन सुराज पार्टी ने अररिया जिला इकाई की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जारी सूची में विभिन्न पदाधिकारियों और जिला सलाहकार समिति के सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। नई टीम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना बताया गया है। जारी सूची के अनुसार देवराज शाह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रंजीत कुमार सिंह को महासचिव, अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, आरती कुमारी को महिला विंग अध्यक्ष तथा टीपू हसन को युवा अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा शेरू कुमार सुमन को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष, […]