Month: June 2026

Noimg

Naugachia: लापता युवक मामले में दो नामजद गिरफ्तार नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

लापता युवक मामले में दो नामजद गिरफ्तार   नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लापता युवक की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को वादिनी ने रंगरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका पुत्र मुकेश कुमार पिछले लगभग दो माह से अपने ससुराल में रहकर काम करता था। 1 जून को उसका अपने साले के साथ किसी बात को लेकर मारपीट और गाली-गलौज हुआ था। इसके बाद 2 […]

Noimg

Naugachia: मदरौनी बिजली हादसा : सुजीत कुमार सिंह ने जताया शोक, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत की घटना पर मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाला है।   सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद जब दोनों घायलों को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, तब वह स्वयं वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। बेहतर इलाज के लिए तत्काल दो एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें पूर्णिया भेजा गया, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों को बचाया नहीं […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया पुलिस नें किया अपहृता को बरामद – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

    नवगछिया । नदी थाना कांड संख्या- 25/26 05 जून 2026 धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियूक्त खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर निवासी मो सलमान पिता मो असलम अली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया   नवगछिया पुलिस नें किया अपहृता बरामद   नवगछिया । 04 मई 2026 को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री घर से कही चली गई। जो लौटकर वापस नहीं आई। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 108/26 दर्ज कर कांड अनुसंधान के क्रम में अपहृता को 05 जून 2026 को बरामद कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।   नाबालिग अपहृता बरामद   नवगछिया । 13 मई 2026 को वादी द्वारा आवेदन दिया गया कि […]

Noimg

Naugachia: गोदाम में चल रही थी नशे की खरीद-बिक्री, 24 पुड़िया स्मैक के साथ दो गिरफ्तार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । ढोलबज्जा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक कारोबार में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 24 पुरिया स्मैक बरामद की है, जिसका कुल वजन 11.58 ग्राम बताया गया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोलबज्जा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवराज जनरल स्टोर के पीछे स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी की योजना बनाई और संदिग्ध स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवकों को […]

Noimg

Naugachia – नौगछिया पुलिस की बढ़ी करवाई – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गंगा दियारा में किसानों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को नवटोलिया निवासी किसान राजू चौधरी ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि नवटोलिया गंगा दियारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशियों को किसानों के मूंग एवं मकई की फसलों वाले खेतों में छोड़ दिया गया था, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा था। किसानों द्वारा अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए मवेशियों […]

Noimg

Naugachia -10 हजार जमा 2 लाख लोन का सपना,सैकड़ों को लगाया चूना – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया अनुमंडल के कई गांवों की सैकड़ों महिलाएं ठगी की शिकार, साइबर थाने में शिकायत दर्ज व्यवसायिक ऋण के नाम पर चला बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में व्यवसायिक ऋण दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आईबीएल फाइनेंशियल लिमिटेड नामक एक कथित फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं को मात्र 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 घंटे के भीतर 2 लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण उपलब्ध कराने का लालच दिया। आसान प्रक्रिया और कम समय में बड़ी राशि मिलने के झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने कंपनी में पैसे जमा कर दिए, लेकिन ऋण मिलने के बजाय कंपनी कार्यालय बंद कर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार कंपनी ने […]

Noimg

Naugachia: वार्ड 21 में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दर्जन से अधिक लोग हुए शिकार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

पागल कुत्ते के हमले से मोहल्लेवासी दहशत में, नगर परिषद से लगाई कार्रवाई की गुहार नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित गरीब दास ठाकुरबाड़ी रोड, मुमताज मोहल्ला तथा रुंगटा सत्संग भवन रोड इलाके में आवारा एवं कथित रूप से पागल हो चुके कुत्ते के आतंक से स्थानीय लोग भयभीत हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पिछले दो दिनों के दौरान कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। लगातार हो रहे हमलों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता है। विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह गंभीर खतरा बन […]

Noimg

Bhagalpur: अश्लील हरकत के आरोप पर युवक की पिटाई – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

नवगछिया में भीड़ ने युवक को घेरकर पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती नवगछिया । नवगछिया के एनेसी ऑफिस के समीप शनिवार को एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। घायल युवक की पहचान धोबिनिया निवासी नीतीश कुमार, पिता मुरारी यादव, के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाजरत युवक ने आरोप लगाया कि गोलू कुमार, उसके भाई तथा प्रमोद सिंह ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पर अश्लील हरकत करने का […]

Noimg

Bhagalpur: एकचारी पुलिस ने देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस और चार खोखा के साथ अपराधी को दबोचा – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

भागलपुर । अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एकचारी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस और चार खोखा बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जून 2026 को एकचारी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद हैं। सूचना को […]

Noimg

Bhagalpur: अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण ध्वस्त – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पीरपैंती क्षेत्र में प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव के निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क किनारे वर्षों से बने अवैध निर्माणों को हटाया गया। इस दौरान कई झोपड़ियां, दुकानें, मकान और अन्य अस्थायी एवं स्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-80 की भूमि पर कुल 104 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर विभिन्न प्रकार के निर्माण कर लिए गए थे। पूर्व में सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके कई लोगों ने कब्जा नहीं हटाया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया। अभियान के दौरान […]