Month: June 2026

Noimg

Bhagalpur: टूटे बिजली तार को जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आए युवक की मौत, गांव में पसरा मातम – GS NEWS

UncategorizedDESK 1140

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर ममलखा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी महेंद्र मंडल के 40 वर्षीय पुत्र सोनू मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में मकई का बोझा ले जाने के दौरान घर के समीप से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया था। तार टूटने से आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और अंधेरा छा गया। इसी बीच सोनू मंडल टूटे हुए तार को जोड़कर बिजली बहाल करने का प्रयास कर रहे थे।   बताया जाता है कि […]

Noimg

Bhagalpur: बबरगंज में छापेमारी के बाद बढ़ा विवाद, मोहल्लेवासियों ने एसएसपी से की शिकायत – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित अंबा बाग मोहल्ले में पुलिस की एक कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। देर रात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी व महिलाएं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचीं और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार पुलिस एक मामले के आरोपी की तलाश में अंबा बाग मोहल्ले में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। घटना के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने की भी […]

Noimg

Bhagalpur: बड़ी वारदात से पहले दबोचा गया,नाथनगर में तीन अवैध हथियार और सात कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

पुलिस जांच में जुटी   भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जून को नाथनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुरेश मंडल नामक […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु पर दौड़ेंगे वाहन -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

बेली ब्रिज से आज पूर्वाह्न 11 बजे से छोटे चारपहिया वाहनों का आवागमन होगा शुरू भागलपुर । विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद 7 जून से बेली ब्रिज पर वाहनों के परिचालन की अनुमति दे दी है। आज पूर्वाह्न 11 बजे से छोटे चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रारंभ कर दिया जाएगा। बेली ब्रिज के उद्घाटन से पहले शनिवार को पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी भी मौजूद रहे। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यातायात […]

Noimg

Purnia: 24 घंटे में लाखों की ठगी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर 300 से अधिक लोगों से वसूले रुपये, कार्यालय बंद कर फरार हुए संचालक – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । पूर्णिया में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर बड़े ठगी कांड का मामला सामने आया है। गुलाबबाग जीरो माइल स्थित एक किराए के भवन में “सहायता माइक्रो फाइनेंस” नाम से कार्यालय खोलकर ठगों ने महज 24 घंटे के भीतर 300 से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। घटना सामने आने के बाद पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है और बड़ी संख्या में लोग न्याय की गुहार लेकर सदर थाना पहुंचे। जानकारी के अनुसार, कंपनी के एजेंटों ने ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को कम ब्याज दर पर 1 लाख 60 हजार रुपये तक का आसान ऋण उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करने और खाता खोलने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से […]

Noimg

Purnia: पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प – GS NEWS

PurniaDESK 1140

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने वृक्षारोपण कर दिया हरियाली और प्रकृति संरक्षण का संदेश पूर्णिया संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय कार्यालय, नया टोला लाइन बाजार, पूर्णिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय […]

Noimg

Purnia: “ऑक्सीजन मैन” बसंत कुमार सम्मानित – GS NEWS

PurniaDESK 1140

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकाश टोयोटा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान पूर्णिया संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरित वातावरण के निर्माण में सहभागिता बढ़ाना था। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जनकीनगर निवासी युवा पर्यावरण कार्यकर्ता एवं “ऑक्सीजन मैन” के नाम से प्रसिद्ध बसंत कुमार का सम्मान रहा। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रकाश टोयोटा की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। बसंत कुमार लंबे समय से पौधारोपण अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण […]

Noimg

Purnia: पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ : डॉ. अजीत – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर एवं रेनू उद्यान टीओपी प्रांगण में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा विषय है। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहयोग संस्था के संरक्षक डॉ. के.के. चौधरी, जिला […]

Noimg

Purnia: मिल्लिया पीटीटी कॉलेज में वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामबाग स्थित मिल्लिया सर सैयद प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद प्राचार्या डॉ. कंचन गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान परिसर में कई पौधे लगाए गए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण तथा इको-फ्रेंडली मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन […]

Noimg

Purnia: सांसद पप्पू यादव की पहल का असर, पूर्णिया में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 154.32 करोड़ रुपये मंजूर – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । सीमांचल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने पूर्णिया जिले के लिए 154.32 करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की है। यह राशि विद्युत मंत्रालय द्वारा रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत बिजली वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ करने, तकनीकी अवसंरचना विकसित करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए मंजूर की गई है। बताया गया कि पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में लगातार क्षेत्र की बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जिलों में बिजली आपूर्ति में हो रही अनियमितता, बार-बार होने वाली कटौती तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं […]