Month: July 2026

Noimg

Bhagalpur: एयरपोर्ट क्षेत्र के 845 मकानों पर नगर निगम का नोटिस, विरोध में उतरे भवन स्वामी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में एयरपोर्ट के आसपास स्थित 845 मकानों को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को दो दर्जन से अधिक भवन स्वामी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का प्रयास किया। नगर आयुक्त के कार्यालय में नहीं मिलने पर लोगों ने निगम परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी प्रभावित लोग भागलपुर की महापौर वसुंधरा लाल से मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महापौर ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए किसी […]

Noimg

Bhagalpur: हवाई अड्डा क्षेत्र में नोटिस जारी होने से भवन मालिकों में आक्रोश, प्रशासन से पुनर्विचार की मांग-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर शहर के हवाई अड्डा क्षेत्र के आसपास रहने वाले भवन मालिकों में प्रशासन की ओर से जारी नोटिस को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित लोगों ने विरोध जताते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित समाधान निकालने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन मकानों को नोटिस दिया गया है, उनमें से कई भवन वर्षों से बने हुए हैं और उनमें परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। ऐसे में बिना स्पष्ट जानकारी और संतोषजनक समाधान के अचानक नोटिस जारी कर दिए जाने से सैकड़ों परिवारों के सामने भविष्य को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित भवन […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत हर हाल में 30 नवंबर तक पूरी करें: पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने सोमवार सुबह विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मत कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मत का कार्य हर हाल में 30 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान […]

Noimg

Bhagalpur: मां काली की प्रतिमा और 24 किलो चांदी के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव के प्रसिद्ध काली मंदिर में सोमवार तड़के हुई चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा और करीब 24 किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चोरी गए सामान में लगभग 11 किलोग्राम वजनी मां काली की प्रतिमा, करीब 8 किलोग्राम वजन के 11 चांदी के झाप (आभूषण) तथा लगभग 5 किलोग्राम वजन के दो चांदी के मुकुट शामिल हैं। सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला […]

Noimg

Bhagalpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, रेलवे लाइन के पास गंभीर घायल मिला था कन्हैया मंडल; परिजनों ने जताई साजिश की आशं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के पैदलपुर निवासी कमलेश मंडल के पुत्र कन्हैया मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कन्हैया मुंबई में पेंटिंग का काम करता था और करीब दस दिन पहले त्योहार के अवसर पर अपने घर आया था। परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब पांच बजे कन्हैया ने अपनी मां से 500 […]

Noimg

Bhagalpur: वेतन और ईपीएफ-ईएसआईसी भुगतान की मांग को लेकर कर संग्रहकों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर नगर निगम में कर संग्रहण का कार्य कर रहे निजी कंपनी के कर संग्रहकों ने लंबित वेतन एवं ईपीएफ-ईएसआईसी की राशि के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को स्मार्ट सिटी भवन में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले 9 से 12 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा नियुक्ति के समय से अब तक करीब 40 महीनों का ईपीएफ और ईएसआईसी का अंशदान भी जमा नहीं कराया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर आयुक्त को लिखित आवेदन देकर समस्या […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार, चार चोरी की बाइक बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। लोदीपुर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़ा गांव निवासी पवन मंडल ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान […]

Noimg

Bhagalpur: नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा कोसी का जलस्तर, बराज से 1.45 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, प्रशासन अलर्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब कोसी नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह कोसी बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 44 हजार 875 क्यूसेक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में जलप्रवाह में 39 हजार 375 क्यूसेक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे कोसी बराज से 1 लाख 5 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि सोमवार सुबह 10 बजे यह बढ़कर 1 लाख 44 हजार 875 क्यूसेक हो गया। महज एक दिन में जलप्रवाह में हुई इस बड़ी बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता […]

Noimg

Bhagalpur: दंडवत यात्रा बनी जीवन की आखिरी राह, 17 वर्षीय श्रद्धालु की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही @ सुल्तानगंज से देवघर जा रही दंडवत यात्रा में हुआ दर्दनाक हादसा, जिलेबिया मोड़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए निकली एक आस्था भरी दंडवत यात्रा में उस समय मातम छा गया, जब एक 17 वर्षीय श्रद्धालु की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों, साथी यात्रियों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।जानकारी के मुताबिक, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चौधरी बासा गांव निवासी रघुनन्दन कुमार, पिता रामबदन मंडल और माता सीता देवी, सुल्तानगंज से देवघर तक दंडवत यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान 13 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजे जिलेबिया पहाड़ के पास अचानक उनकी तबीयत […]

Noimg

Bhagalpur: रेत से रची पहचान, अब ‘अंग गौरव’ का सम्मान, मधुरेंद्र कुमार ने बढ़ाया भागलपुर का मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रेत के कणों को अपनी कल्पना और हुनर से जीवंत संदेशों में बदलने वाले अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। अंग नगरी भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित अंग शिखर सम्मेलन–2026 में उन्हें कला जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘अंग गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान अंग क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में गिना जाता है।राजा दानवीर कर्ण की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित इस समारोह में सम्मान ग्रहण करते हुए मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी कलाकारों का है जो अपनी कला के माध्यम से समाज और संस्कृति को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे अपने […]