Month: August 2026

Noimg

Naugachia: राहुल हत्याकांड : चार साल के अंकित ने दी पिता राहुल को मुखाग्नि, रोते हुए बोला—‘पापा को जला दिया’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। राहुल की हत्या के बाद शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा मार्मिक दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। महज चार वर्ष के बेटे अंकित कुमार ने अपने पिता राहुल को मुखाग्नि दी। पिता की अंतिम विदाई के बाद जब मासूम घर पहुंचा तो उसने अपनी मां विभा देवी से रोते हुए कहा, “मम्मी, पापा को जला दिया।” बेटे के मुंह से ये शब्द सुनते ही मां फफक-फफक कर रो पड़ी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली उनकी पीठ में लगी थी और घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार […]

Noimg

Bhagalpur: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की महिंद्रा थार, सभी सुरक्षित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बैजानी पुल के समीप गुरुवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा उस समय हुआ, जब चालक ने अचानक सामने आए बाइक सवार युवक को बचाने का प्रयास किया। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान बैजानी पुल के पास अचानक एक बाइक सवार युवक वाहन के […]

Noimg

Bhagalpur: बाल स्वरूप भोलेनाथ वाली अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा कच्ची कांवरिया पथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज का नमामि गंगे घाट इन दिनों शिवभक्तों से गुलजार है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के बाद पवित्र गंगाजल भर रहे हैं और उसे लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा पर निकल रहे हैं। कच्ची कांवरिया पथ पर इन दिनों कांवरियों की भीड़ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इसी बीच पश्चिम बंगाल से बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे शिवभक्तों की एक टोली की अनोखी कांवड़ श्रद्धालुओं और आम लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस कांवड़ पर भगवान भोलेनाथ के बाल स्वरूप की प्रतिमा को विराजमान किया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी […]

Noimg

Bhagalpur: सुल्तानगंज में प्रशासन का सुरक्षा ऑपरेशन तेज, डीएम-एसएसपी ने परखी जमीनी तैयारियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं की लगातर हो रही अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए भागलपुर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार, 14 अगस्त को जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुल्तानगंज के विभिन्न गंगा घाटों और मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया।अधिकारियों ने सिर्फ इंतजामों की समीक्षा ही नहीं की, बल्कि उन व्यवस्थाओं को भी परखा जिनका सीधा संबंध श्रद्धालुओं की सुरक्षा से है। घाटों पर भीड़ का दबाव, बैरिकेडिंग, आवागमन, यातायात नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को बारीकी से देखा गया।निरीक्षण के दौरान मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन […]

Noimg

Bhagalpur: जब पिता ने कहा- ‘बाबाधाम जाना है’, चार बेटों ने बुजुर्ग पिता को कंधे पर लेकर निकले,‘कलियुग के श्रवण कुमार’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। उम्र करीब 110 साल… शरीर के कई अंग अब पहले की तरह साथ नहीं देते। पैरों ने चलना छोड़ दिया, लेकिन मन आज भी बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने को बेचैन है। पिता ने बस अपनी इच्छा बताई – ‘बाबाधाम जाना है।’ इसके बाद चार बेटों ने ऐसा फैसला लिया, जिसने कांवरिया पथ पर चल रहे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुंगेर के बड़ी चिरैया निवासी अनपी रविदास की इच्छा पूरी करने के लिए उनके चार बेटे – ललन दास, जयराम दास, भोला दास और सीताराम दास – उन्हें कांवर में बैठाकर सुल्तानगंज से देवघर के बाबाधाम की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। पिता पैदल नहीं चल सकते थे, बेटों ने रास्ता अपने कंधों […]

Noimg

Bhagalpur: कंधे पर बिठाकर पुलिस जवान ने दिव्यांग श्रद्धालु को करवाया जल अर्पण, मानवता की मिसाल बनी वर्दी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन के पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक पुलिस जवान की मानवता और सेवा भावना से जुड़ी वायरल तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक दिव्यांग श्रद्धालु को जल अर्पण करने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर इंसानियत का परिचय दिया। जवान ने श्रद्धालु को अपने कंधे पर बिठाया और उसे बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करवाने में मदद की।पुलिस जवान की इस पहल ने यह संदेश दिया कि वर्दी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ड्यूटी निभाने का प्रतीक […]

Noimg

Bhagalpur: 89 बार झुका माथा, 90वीं बार फिर वही प्रण, त्रिशूल बाबा का दंडवत लक्ष्य – 108- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहते हैं, मंजिल तक पहुंचने के लिए कदम बढ़ाने पड़ते हैं… लेकिन जब मंजिल महादेव हों, तो कोई भक्त हर कदम पर अपना माथा धरकर भी सफर तय कर सकता है। त्रिशूल बाबा की दंडवत यात्रा इसी अद्भुत आस्था की कहानी कह रही है।बाबा अजगैबीनाथ धाम से गंगाजल लेकर त्रिशूल बाबा एक बार फिर बाबा वैद्यनाथ धाम की ओर निकल पड़े हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि यह उनकी पहली यात्रा नहीं, बल्कि 90वीं दंडवत यात्रा है। 89 बार की कठिन तपस्या पूरी करने के बाद भी आस्था की यह लौ थमी नहीं है। उम्र की परवाह नहीं, रास्ते की कठिनाइयों की चिंता नहीं – हर बार शरीर जमीन पर झुकता है और विश्वास महादेव की ओर […]

Noimg

Purnia: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विधायक विजय खेमका ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तिरंगा यात्रा में हुए शामिल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका ने भारत विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाजन के दौरान विस्थापन, हिंसा और पीड़ा का सामना करने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इतिहास से सीख लेने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक विजय खेमका ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर है, जिसमें लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और जन्मभूमि से विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

Purnia: हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मिल्लिया संस्थानों के प्रशिक्षुओं ने निकाली भव्य तिरंगा जागरूकता रैली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मिल्लिया कनीज फातिमा वुमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं मिल्लिया सर सैयद के प्रशिक्षुओं की ओर से बुधवार को भव्य तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में करीब 400 प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश पहुंचाया। तिरंगा जागरूकता रैली का शुभारंभ मिल्लिया कनीज फातिमा वुमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर से हुआ। रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रामबाग स्थित एमआईटी (मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं की सहभागिता के कारण पूरे मार्ग में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। रैली […]

Noimg

Purnia: एमसीईएस कसबा में पूर्व छात्र शिवम कुमार का सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में सफलता पर विद्यालय परिवार ने दी बधाई पूर्णिया । मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल (एमसीईएस), कसबा में विद्यालय के पूर्व छात्र श्री शिवम कुमार की संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट परीक्षा-2025 में सफलता के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिवम कुमार की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उनकी सफलता को पूरे मिल्लिया परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री शिवम कुमार ने मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल, कसबा से वर्ष 2016 में कक्षा दसवीं तथा वर्ष 2018 में कक्षा बारहवीं की शिक्षा पूरी की थी। विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने […]