Month: August 2026

Noimg

Naugachia: बाल भारती विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एनसीसी और स्काउट्स-गाइड्स की शानदार परेड ने बांधा समां नवगछिया। नवगछिया के गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर देशभक्ति का माहौल नजर आ रहा था और विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। एनसीसी कैडेट्स और […]

Noimg

Naugachia: ज्ञान वाटिका विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। तिरंगे झंडों और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन के साथ हुई। विद्यालय के चेयरमैन, प्रधानाचार्य, सचिव एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया। तिरंगा लहराते ही पूरा विद्यालय परिसर […]

Noimg

Naugachia: सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भव्य विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया हुनर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सावित्री पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर तिरंगे झंडे, देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया। समारोह के दौरान विद्यालय के स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने अभिषेक सर के निर्देशन में विद्यालय के निदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अनुशासन और देशभक्ति से परिपूर्ण इस प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ विद्यालय परिसर में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, तकनीकी समझ […]

Noimg

Naugachia: बाल भारती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बाल भारती,पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर तिरंगे झंडे और देशभक्ति के रंग नजर आ रहे थे। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति के […]

Noimg

Bhagalpur: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भागलपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडेय के नेतृत्व में जिला स्कूल मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति के उद्घोष से पूरा माहौल गूंज उठा। यात्रा का खास आकर्षण लोकगाथा पर आधारित बिहुला-विषहरी की झांकी रही। झांकी के माध्यम से भागलपुर की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, बिहार भाजपा की महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, भाजपा नेता अमर सिंह कुशवाहा, निरंजन शाह, भाजपा महामंत्री […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया के मदरौनी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर होगा भव्य समारोह, सुजीत सिंह की अगुवाई में होगा आयोजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरौनी स्थित आशीर्वाद जन सेवा कार्यालय परिसर में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। समारोह में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को ‘मदरौनी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के तहत चयनित लोगों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र सहित अन्य सम्मान सामग्री प्रदान की जाएगी। सुजीत सिंह की पहल पर आयोजित होगा समारोह स्वतंत्रता दिवस समारोह के निवेदक समाजसेवी […]

Noimg

Naugachia: नगर परिषद नवगछिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम, एकता और अखंडता का लिया संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नवगछिया कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद नवगछिया की मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी ने की। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार सहित नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, वार्ड पार्षदगण, समाजसेवी प्रेमसागर तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना […]

Noimg

Naugachia: बिहुला विषहरी पूजा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 अगस्त से शुरू होगा तीन दिवसीय आयोजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। लोक आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़े बिहुला विषहरी पूजा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। नवगछिया के बिहुला चौक स्थित डाकघर के समीप आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय पूजा समारोह की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और पूजा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, 16 अगस्त की सुबह संता पूजन के साथ पूजा समारोह की शुरुआत होगी। इसके बाद शाम को बिहुला के मंडप का पूजन किया जाएगा। रात्रि में मां विषहरी की प्रतिमा के साथ मंजूषा का आगमन होगा। पूजा आयोजन को लेकर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 17 अगस्त को नागपंचमी के अवसर पर […]

Noimg

Naugachia: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार आयोग की दस्तक, व्यवस्थाओं और छात्राओं की सुविधाओं का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पटना के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नवगछिया का निरीक्षण किया। भागलपुर जिले के भ्रमण के दौरान विद्यालय पहुंचे आयोग के सदस्य ने छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुग्रीव दास ने विद्यालय परिसर का जायजा लिया और छात्राओं के लिए उपलब्ध शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में विद्यालय प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था तथा उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलराम रजक के साथ […]

Noimg

Naugachia: भाजपा नवगछिया ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों और पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी, जिला नवगछिया की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर तथा बाल आयोग सदस्य सुग्रीव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य तिरंगा यात्रा से हुई। स्थानीय गौशाला परिसर से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन गोलंबर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नवगछिया नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ‘वंदे […]