Month: August 2026

Noimg

Purnia: विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में देशभक्ति और अनुशासन के साथ मना स्वतंत्रता दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह में करीब 1300 विद्यार्थियों और 300 शिक्षक-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर दिनभर तिरंगे की छटा, देशभक्ति गीतों और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर रहा। समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों एवं शिक्षक-कर्मचारियों की भव्य प्रभात तिरंगा यात्रा से हुई। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ अनुशासित ढंग से यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। इसके बाद रमेश विजयलक्ष्मी स्मृति क्रिकेट स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय के सचिव अभियंता राजेश चंद्र मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद […]

Noimg

Purnia: बच्चों के जन्मदिन पर ग्रीन पूर्णिया लगाएगी पौधे, डॉ. एके गुप्ता ने की शहरवासियों से अपील- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ग्रीन पूर्णिया ने अनूठी पहल शुरू की है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए ग्रीन पूर्णिया ने यह पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने बच्चे के जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प ले, तो पूर्णिया समेत पूरे देश को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने शहरवासियों को संस्था की […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया नगर परिषद कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सभापति प्रीति कुमारी ने किया झंडोत्तोलन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह में नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। समारोह में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी, सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, नगर परिषद के सभी पार्षद, पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के दौरान पूरा नगर परिषद परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान […]

Noimg

Naugachia: ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, नवगछिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में निदेशक धर्मलाल सर ने शान से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने राष्ट्रगान गाया। पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को […]

Noimg

Naugachia: कौशल सिलाई केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर श्याम कौशल फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल सिलाई केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कौशल सिलाई केंद्र की संचालिका बबीता कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया। समारोह में सिलाई केंद्र की प्रशिक्षु दीदियों एवं प्रशिक्षित कारीगरों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। केंद्र से जुड़ी महिलाओं एवं युवाओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों से जुड़े कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। इस दौरान […]

Noimg

Naugachia: बाल भारती,पोस्ट ऑफिस रोड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बाल भारती,पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर तिरंगे झंडे और देशभक्ति के रंग नजर आ रहे थे। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति के […]

Noimg

Naugachia: मदरौनी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बेटियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गांव की प्रतिभाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान मदरौनी पंचायत का माहौल राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय “आशीर्वाद” में किया गया। समारोह में ध्वजारोहण श्री कृष्ण कुमार बाबू के कर-कमलों द्वारा किया गया। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि का संकल्प लिया। गांव की बेटियों ने दी शानदार प्रस्तुति स्वतंत्रता दिवस समारोह में मदरौनी गांव की बेटियों ने नृत्य एवं […]

Noimg

Naugachia: सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भव्य विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सावित्री पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग, देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर तिरंगे झंडे, देशभक्ति संदेश और राष्ट्रीय भावना से जुड़े कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्राचार्य अमित कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने […]

Noimg

Naugachia: अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया के एनएच-31, हरनाथचक स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सवी माहौल रहा। छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक अमरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका आशा सिंह, प्राचार्य सुमन सौरभ, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। […]

Noimg

Naugachia: सन वैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सन वैली पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालय परिसर को तिरंगे, देशभक्ति संदेशों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। सुबह से ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों की मौजूदगी से उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मदन मोहन ठाकुर, निदेशक, एनजीओ, एवं विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा सहित विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर […]