Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: जब उम्र नहीं, आस्था दौड़ती है… 1998 से हर सोमवारी सुल्तानगंज से देवघर तक रेणु देवी की डाक बम यात्रा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ लंबे समय से अपनी अद्भुत शिवभक्ति के लिए चर्चित कृष्णा बम की यात्रा भी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का केंद्र रही है। अब इन दिनों धनबाद की बुजुर्ग शिवभक्त रेणु देवी की निरंतर साधना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन की तीसरी सोमवारी… पीठ पर गंगाजल से भरी गगरी, कंठ में बोल-बम का जयघोष और मन में एक ही नाम – बाबा बैद्यनाथ। सुल्तानगंज से देवघर की ओर बढ़ते डाक बमों की भीड़ में इस बार भी एक ऐसी शिवभक्त की कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसके लिए उम्र कभी आस्था के रास्ते में दीवार नहीं बनी। धनबाद की बुजुर्ग शिवभक्त रेणु देवी पिछले करीब 28 वर्षों से सावन […]

Noimg

Bhagalpur: स्वतंत्रता दिवस पर बदली कहलगांव के 98 परिवारों की तस्वीर, हाथ में आया जमीन का अधिकार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार 98 भूमिहीन परिवारों के लिए सिर्फ तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं रहा। अभियान बसेरा-2 के तहत आयोजित बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम में पात्र भूमिहीन लाभुकों को भूमि का अधिकार सौंपा गया। वर्षों से जमीन के अधिकार की उम्मीद लगाए परिवारों के लिए स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर सम्मान और सुरक्षा का नया एहसास लेकर आया। विधायक ई शुभानंद मुकेश ने कार्यक्रम के दौरान कहलगांव के करीब 50 और सन्हौला के करीब 48 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया। हाथ में कागज का यह टुकड़ा भले ही छोटा दिखे, लेकिन भूमिहीन परिवारों के लिए यह आवास, सुरक्षा और भविष्य की उम्मीद से जुड़ा बड़ा अधिकार है। पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरों […]

Noimg

Bhagalpur: पटना के 60 शिवभक्त सुल्तानगंज से लेकर निकले 108 फीट का अद्भुत कांवर, बना आकर्षण का केंद्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अद्भुत नजारा पटना की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। कंकड़बाग स्थित शिव मंदिर, जोगीपुर के करीब 60 शिवभक्तों की टोली 108 फीट लंबे कांवर को लेकर शिवधाम की ओर रवाना हुई है। विशालकाय कांवर के साथ चल रही शिवभक्तों की टोली जहां आस्था और उत्साह का संदेश दे रही है, वहीं इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है।108 फीट का कांवर बना आकर्षण:शिवभक्तों के अनुसार यह कांवर अपनी विशाल व रिकार्ड लंबाई के कारण विशेष चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि 108 फीट का यह कांवर देशभर में अब तक का सबसे बड़ा कांवर है। हालांकि इस दावे […]

Noimg

Bhagalpur: सबौर महाविद्यालय में RUSA के माध्यम से एक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

करोड़ रु की विकास योजनाओं का शिलान्यास शीघ्र प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिरंगे की आन, देशभक्ति के जज्बे और विकास के नए संकल्पों के बीच सबौर महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभक्ति का रंग बिखेरा, वहीं महाविद्यालय प्रशासन ने संस्थान को उत्कृष्ट महाविद्यालय के रूप में विकसित करने की अपनी भावी योजनाओं का खाका भी सामने रखा।महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सबौर महाविद्यालय में कि RUSA के माध्यम से करीब एक करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास शीघ्र किया जाएगा। इसके अलावा साइकिल स्टैंड के सौंदर्यीकरण, छात्राओं के […]

Noimg

Bhagalpur; भागलपुर की पटरियों पर दौड़ रहा विकास: 2700 करोड़ की नई रेल लाइन ने पकड़ी रफ्तार, 38 किमी ट्रैक तैयार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार और झारखंड के बीच रेल संपर्क को नई दिशा देने वाली पीरपैंती-जसीडीह नई रेल लाइन परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। करीब 97 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत 2700 करोड़ रुपये बताई गई है। रेलवे के हालिया आधिकारिक आंकड़ों में भी पीरपैंती-जसीडीह नई लाइन को बिहार में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाओं में शामिल किया गया है।इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महज एक रेल लाइन नहीं, बल्कि भागलपुर क्षेत्र से झारखंड तक कनेक्टिविटी का नया गलियारा तैयार करेगी। परियोजना से यात्रा के साथ-साथ कारोबार, माल ढुलाई और रोजगार के अवसरों को भी गति मिलने की उम्मीद है।97 किमी का सफर, 38 किमी पर रेल की रफ्तार:दिए गए परियोजना विवरण […]

Noimg

Bhagalpur: त्योहारों में पुल बंद हुआ तो थम जाएगी भागलपुर की रफ्तार!सांसद ने कहा – बाढ़ और छठ के बाद हो विक्रमशिला सेतु का काम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ आगामी 29 अगस्त से विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद की घोषणा हो चुकी है। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रस्तावित मरम्मत एवं निर्माण कार्य को बारिश, गंगा के बढ़े जलस्तर और आगामी प्रमुख पर्व-त्योहारों के बाद शुरू कराने का आग्रह किया है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को लेकर अब सवाल सिर्फ पुल की सुरक्षा का नहीं, बल्कि आने वाले पर्व-त्योहारों में लाखों लोगों की आवाजाही का भी है। मालूम हो कि आगामी 29 अगस्त से आवाजाही बंद की घोषणा हो चुकी है। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रस्तावित मरम्मत एवं निर्माण कार्य को बारिश, गंगा के बढ़े जलस्तर और आगामी प्रमुख पर्व-त्योहारों के बाद शुरू […]

Noimg

Bhagalpur: तालियों में गूंजा तिरंगा: टाउन हॉल में बच्चों ने रचा देशभक्ति का रंगमंच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ मंच पर किसी ने सुर साधे, किसी ने कदम थिरकाए, किसी ने अभिनय से संदेश दिया और किसी ने कराटे से साहस दिखाया। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। स्वतंत्रता दिवस की शाम भागलपुर का टाउन हॉल सिर्फ रोशनी से नहीं, बल्कि बच्चों के जोश, जज्बे और देशभक्ति से जगमगा उठा। शनिवार शाम आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में नन्हे कलाकारों ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक और कराटे के जरिए ऐसा रंग जमाया कि दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त रवि राकेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के बाद जैसे ही […]

Noimg

Purnia: स्वतंत्रता दिवस पर सहयोग प्रांगण में हुआ झंडोत्तोलन, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहयोग प्रांगण, आकाशवाणी रोड, पूर्णिया में सहयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर सहयोग के सचिव विकास रंजन सहित संस्था के सदस्य डॉ. के.के. चौधरी, राजीव कुमार, अनुपम कुमार, गौरव वंश, वैभव अक्ष, डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. प्रीतम कुमार, आस्था, रूपेश गांधी, रंजीत रमन, सुबोध गोस्वामी, दिनेश कुमार, फारूक आलम, विक्रम, कोमल, अनोज मंडल, केदार सिंह, मनी गिरी एवं गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सहयोग अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को देश ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, […]

Noimg

Purnia: वीवीआईटी में हर्षोल्लास के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा शान से लहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। संस्थान के अध्यक्ष राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि युवा शक्ति, ज्ञान और नवाचार ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, तकनीक और ज्ञान के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना आवश्यक है। […]

Noimg

Purnia: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, देशसेवा का लिया संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बनभाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय, पूर्णिया में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्णिया के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराया और उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन […]