Month: August 2026

Noimg

Naugachia: महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में युवक गिरफ्तार, रंगरा पुलिस ने की कार्रवाई- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुर वैसी निवासी शिवम कुमार, पिता शुभचंद्र दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को पीड़िता के पति ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर पड़ोसी शिवम कुमार ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना कांड संख्या 212/26 दर्ज किया और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित […]

Noimg

Naugachia: काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी जीआरपी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को डाउन रेलवे लाइन से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना रेलकर्मियों द्वारा जीआरपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद नवगछिया जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। जीआरपी थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों एवं रेलवे कर्मियों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है। पुलिस […]

Noimg

Naugachia: 192.06 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, टाटा सफारी वाहन जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । मद्यनिषेध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरीक थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 192.06 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा सफारी वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध नवगछिया पुलिस द्वारा लगातार सघन छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अगस्त को खरीक थाना पुलिस की टीम ध्रुवगंज 14 नंबर सड़क पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तुलसीपुर की ओर से आ रही चाकलेटी रंग की संदिग्ध टाटा सफारी गाड़ी संख्या […]

Noimg

Naugachia: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुर बैसी निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर पीड़ित महिला के पति की ओर से रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि उनके घर में घुसकर पड़ोसी शिवम कुमार ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आवेदन के आधार पर रंगरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए त्वरित कार्रवाई की और कांड में नामजद आरोपित […]

Noimg

Naugachia; शहीद हवलदार अंकित कुमार यादव की स्मृति में सधुआ चापर में निकला कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवादियों और पाकिस्तानी घुसपैठियों का मुकाबला करते हुए देश की रक्षा में वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद हवलदार अंकित कुमार यादव उर्फ धीरज की स्मृति में सधुआ चापर गांव में कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद अंकित कुमार की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और हाथों में मोमबत्ती लेकर शहीद की शहादत को नमन किया। कैंडल मार्च की शुरुआत शहीद अंकित कुमार के पैतृक आवास से हुई। ग्रामीण हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर चापर गांव, रंसीटोला और शिव मंदिर होते हुए पूरे सधुआ गांव का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोगों ने शहीद अंकित कुमार की वीरता और देश के लिए दिए […]

Noimg

Naugachia: पीएम सूर्य घर योजना में बिहार सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी ऐतिहासिक पहल : रवि कुमार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी के अतिरिक्त बिहार सरकार की ओर से राज्य अनुदान देने की घोषणा का जनता दल (यू) के युवा नेता रवि कुमार ने स्वागत किया है। उन्होंने इस पहल के लिए ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को बधाई देते हुए कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय राज्य के लाखों परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। रवि कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से एक किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम […]

Noimg

Naugachia: जूनियर जिला योगा खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 30 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भागलपुर जिला योगा खेल संघ के तत्वावधान में नवगछिया योगा एकेडमी की ओर से आयोजित जूनियर जिला योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, नवगछिया में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और योग के विभिन्न आसनों में अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में शानदार उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकाग्रता और शारीरिक संतुलन का परिचय देते हुए विभिन्न योगासन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खेल के […]

Noimg

Naugachia: वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ नवगछिया । राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवगछिया जिला इकाई की ओर से रविवार को विरोध मार्च एवं कैंडल मार्च निकाला गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में निकाला गया मार्च महाराज जी चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वैशाली चौक पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित घटना पर अपना विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति […]

Noimg

Bhagalpur: दो कुलपतियों की मौजूदगी में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, सबौर कॉलेज में NEP-2020 पर राष्ट्रीय सेमिनार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर सबौर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार ने शिक्षा, सामाजिक समानता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर नई बहस को जन्म दिया। खास बात यह रही कि एक ही मंच पर दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने नई शिक्षा नीति के अलग-अलग पहलुओं को रेखांकित किया। कार्यक्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार चौधरी मुख्य वक्ता और तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के कुलपति प्रो. (डॉ.) विमलेंदु शेखर झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : सशक्त भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त मार्ग’ विषय पर आयोजित सेमिनार में शिक्षा को केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत की […]

Noimg

Bhagalpur: पेंशन रोके जाने से टीएमबीयू पेंशनरों में आक्रोश, आंदोलन की तैयारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पेंशनरों ने पहले विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव कर कारण पूछने, फिर मुख्यमंत्री और कुलाधिपति से मिलने का निर्णय लिया। समाधान नहीं होने पर उच्च न्यायालय जाने की भी बात कही है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। फरवरी की पेंशन से वंचित रहने और अगस्त का अनुदान रोके जाने से नाराज टीएमबीयू के पेंशनरों ने रविवार को ऑनलाइन बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक पवन कुमार सिंह के संचालन में हुई बैठक में करीब तीन दर्जन पेंशनरों ने भाग लिया।पेंशनरों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों से टीएमबीयू के पेंशनरों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उनका कहना है कि उपयोगिता प्रमाण पत्र के मुद्दे पर दिसंबर 2025 से फरवरी […]