August 17, 2026
Bhagalpur: मनसा देवी मंदिर में श्रद्धा का सैलाब : डलिया चढ़ा, मन्नत मांगी, देर रात बिहुला-लखेंद्र की अनूठी शादी- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंग जनपद भागलपुर में तीन दिवसीय विषहरी पूजा की शुरुआत हो चुकी है। पुजा के अवसर पर आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। चंपानगर स्थित ऐतिहासिक मनसा देवी मंदिर सुबह से ही श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। सुबह की पहली किरण के साथ मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया और दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। कोई डलिया में पूजा सामग्री और चढ़ावा लेकर पहुंचा तो कोई पान, दूब और प्रसाद के साथ मनसा माई के दरबार में अपनी मन्नत लेकर आया। विषहरी पूजा अंग क्षेत्र की विशिष्ट लोकपरंपरा है, जिसमें धार्मिक आस्था के साथ लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और लोककलाओं का भी समावेश होता है। इस अवसर पर […]