Month: August 2026

Noimg

Naugachia: अजीमाबाद में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक महिला गिरफ्तार; देशी कट्टा, कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया में अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके स्थित अजीमाबाद गांव में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक निर्मित देशी कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन खोखा तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण एवं सामग्री बरामद की है। मौके से एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की जानकारी नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी। एसपी ने बताया कि 16 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजीमाबाद गांव स्थित ऋषि कुमार के घर […]

Noimg

Naugachia: तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा जगतपति नाथ महादेव मंदिर, देर रात तक गूंजे भोलेनाथ के भजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सावन मास की तीसरी सोमवारी पर नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही मंदिर में मिनी डाक बम, कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। तीसरी सोमवारी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पंडित रंजन बाबा एवं पंडित अजीत बाबा के वैदिक मंत्रोच्चारण और शास्त्रोक्त विधि-विधान के बीच भगवान जगतपति […]

Noimg

Naugachia: ताइक्वांडो खिलाड़ी देवाश्री ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया नवगछिया का मान : जेम्स फाइटर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बिहार राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर नवगछिया का मान बढ़ाने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी देवाश्री को एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में देवाश्री को अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जेम्स फाइटर ने बताया कि पिछले दिनों मोतिहारी में बिहार राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवाश्री ने रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और प्रशिक्षण केंद्र, बल्कि […]

Noimg

Naugachia: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 101 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरे पर लौटी खुशी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए नवगछिया पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की तकनीकी शाखा ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों में दर्ज सनहा के आधार पर 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने के बाद लंबे समय से अपने फोन की तलाश कर रहे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, कर्नाटक और झारखंड समेत कई राज्यों से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद किए। बरामदगी के बाद […]

Noimg

Naugachia: बस की टक्कर से 80 वर्षीय महिला घायल, गंभीर स्थिति में मायागंज रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया बस स्टैंड के समीप बीएलएस कॉलेज के पास सड़क पार कर रही 80 वर्षीय महिला को भागलपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला की पहचान नुगा देवी, पति रविशंकर कुमार, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज गति से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। टोटो चालक ऋषि […]

Noimg

Naugachia: रेलवे फाटक बंद रहने से ट्रैक किनारे जाने को मजबूर छात्राएं, ट्रेन के झटके से दो घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में सेमेस्टर-2 की परीक्षा देने जा रही चार छात्राओं के साथ रेलवे ट्रैक के पास हादसा हो गया। रेलवे फाटक अस्थायी रूप से बंद रहने के कारण छात्राएं ट्रैक के किनारे से होकर गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आने से उसके झटके की चपेट में आकर दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि चारों छात्राएं परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय की ओर जा रही थीं। रेलवे फाटक बंद रहने के कारण उन्हें रास्ता पार करने में परेशानी हुई और वे ट्रैक के किनारे से आगे बढ़ने लगीं। इसी दौरान ट्रेन के गुजरने के समय हवा के तेज दबाव और झटके की […]

Noimg

Naugachia: मायके पहुंचीं सती बिहुला, स्वागत में गूंजे अंगिका के बेटी गीत; भावविभोर हुए श्रद्धालु, गायिका की आंखों से छलके आंसू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। लोक आस्था, अंगिका संस्कृति और बेटी के प्रति प्रेम का अद्भुत संगम सोमवार की शाम नवगछिया में देखने को मिला। सती बिहुला के अपने मायके आगमन के अवसर पर बाल भारती विद्यालय के समीप मुकेश राणा के घर स्थित बिहुला माता मंदिर में दो दिवसीय भव्य पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 17 और 18 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों के साथ अंगिका के बेटी गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सती बिहुला के नवगछिया पहुंचने पर उनका स्वागत बेटी के रूप में किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने डलिया चढ़ाकर विधि-विधान […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में मायके पहुंचीं सती बिहुला, श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ भव्य स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। लोक आस्था और अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा से जुड़ा सती बिहुला-विषहरी पूजन समारोह सोमवार को नवगछिया में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार 17 अगस्त को सती बिहुला के मायके आगमन के अवसर पर शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर विशेष आयोजन हुए। मान्यता के अनुसार लोक साहित्य में बिहुला का मायका नवगछिया के उजानी गांव को माना जाता है। इसी परंपरा के तहत बिहुला के नवगछिया आगमन पर लोगों ने उन्हें बेटी के रूप में सम्मान देते हुए श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित बिहुला चौक पर आयोजित मुख्य पूजन समारोह में भगवान शंकर की मानस पुत्री माता विषहरी […]

Noimg

Bhagalpur: बेलसीरा में घर को निशाना बनाकर चोरी, 30 भर चांदी के जेवरात और दो हजार रुपये नगद ले उड़े चोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। कजरेली थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 30 भर चांदी के जेवरात, दो हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना कजरेली थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि बिजली का रिचार्ज खत्म होने के कारण घर में बिजली नहीं थी। गर्मी अधिक होने के चलते गृहस्वामी और परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोने चले गए थे, जबकि घर के आंगन में गृहस्वामी की सास सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर खिड़की […]

Noimg

Bhagalpur: पंखों की हवा भी बंद, पढ़ाई की उम्मीद भी बेहाल! T.N.B. कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। T.N.B. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में पढ़ाई कर रहे छात्रों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। जर्जर कक्षाएं, खराब और कम पंखे, सफाई-रखरखाव की समस्या और इंटर्नशिप की लंबित राशि जैसे मुद्दों को लेकर छात्र प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया।छात्रों का कहना है कि जिस विभाग में उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलना चाहिए, वहां मूलभूत सुविधाओं के लिए भी आवाज उठानी पड़ रही है। कई पंखे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जबकि उपलब्ध पंखों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। गर्मी के बीच कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करना विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। आंदोलन का एक बड़ा मुद्दा इंटर्नशिप की लंबित राशि […]