Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में सूरज से बिजली का संकल्प: सोलर मेले में 111 घरों ने कराया पंजीकरण, 10 लोन मामलों का निपटारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर।भागलपुर टाउन हॉल मंगलवार को सिर्फ एक सरकारी आयोजन का मंच नहीं, बल्कि सूरज की रोशनी को घर की बिजली में बदलने की मुहिम का केंद्र बना। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए आयोजित एक दिवसीय भव्य सोलर-सह-लोन मेला में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और अपने घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की जानकारी ली। मेले का सबसे बड़ा असर आंकड़ों में नजर आया। 111 उपभोक्ताओं ने घरों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए मौके पर ही पंजीकरण कराया। वहीं मेले के दौरान 5 उपभोक्ताओं के लोन स्वीकृत किए गए, जबकि पहले से स्वीकृत 5 अन्य लोन मामलों का तकनीकी समाधान कर संबंधित खातों में राशि उपलब्ध कराई गई। बिजली बिल से […]

Noimg

Bhagalpur: बांका समाहरणालय पहुंची मनियां हस्तकला की आवाज, डीएम अंशुल अग्रवाल ने कारीगरों की समस्याएं जानने में दिखाई रुचि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बांका की पारंपरिक मनियां हस्तकला को नई पहचान और कारीगरों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद उस समय जगी, जब इस कला के मर्मज्ञ भागलपुर निवासी ब्रह्म प्रकाश ठाकुर ने समाहरणालय, बांका पहुंचकर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के समक्ष मनियां हस्तकला की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कला की विशेषताओं, निर्माण की बारीकियों और इस पारंपरिक विधा से जुड़े कारीगरों के सामने आने वाली व्यावहारिक परेशानियों को विस्तार से रखा।कला की बारीकियों से लेकर कारीगरों की परेशानी तक हुई चर्चाब्रह्म प्रकाश ठाकुर ने जिलाधिकारी को मनियां हस्तकला की पूरी प्रक्रिया और इसकी विशिष्टताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह कला केवल उत्पाद तैयार करने की तकनीक नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही स्थानीय […]

Noimg

Bhagalpur: जब मंजूषा में उतरी बिहुला की कथा, सितारों ने छेड़ी अंग की धुन – भागलपुर में लोकसंस्कृति का रंगीन संगम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर।एक तरफ 17 सितारों से निकली शास्त्रीय सुरों की झंकार, दूसरी ओर मंजूषा की रंग-बिरंगी रेखाओं में जीवित लोककथा और बीच में बिहुला की आस्था, संघर्ष और समर्पण की कहानी। अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय परिसर मंगलवार को अंग की लोक-स्मृति और आधुनिक सांस्कृतिक प्रयोगों के अनोखे संगम का गवाह बना।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बिहुला विषहरी उत्सव का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की प्रस्तुति से हुई।17 सितारों ने एक साथ छेड़ा सुर:उत्सव का सबसे अलग आकर्षण बिहार बाल भवन किलकारी, भागलपुर के कलाकारों की सामूहिक वादन प्रस्तुति रही। 17 सितार वादकों […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु पर तीन महीने का ब्रेक: बेली ब्रिज हटेगा, स्टील ब्रिज लगाएगा नया रास्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विक्रमशिला सेतु के मरम्मत कार्य को लेकर लोगों की बढ़ती चिंता के बीच बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बड़ा भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि सेतु पर काम जरूरी है, लेकिन इसके कारण आम लोगों की आवाजाही ठप नहीं होने दी जाएगी। सरकार और जिला प्रशासन मिलकर वैकल्पिक आवागमन की पुख्ता व्यवस्था करेंगे। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। 28 अगस्त की आधी रात के बाद यह महत्वपूर्ण पुल करीब तीन महीने के लिए बंद हो सकता है। वजह है – पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का बड़ा पुनर्निर्माण। इस दौरान मौजूदा अस्थायी बेली ब्रिज को हटाकर उसकी जगह स्टील ब्रिज और नया सुपर स्ट्रक्चर तैयार किया […]

Noimg

Bhagalpur: सड़क विभाग का शिविर बना कांवड़ियों का पड़ाव,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मंत्री ई शैलेन्द्र ने पहुंचकर परखी सेवा की हकीकत प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन की तपिश और लंबी पैदल यात्रा के बीच कांवड़ियों को राहत देने के लिए सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर पथ निर्माण विभाग का सेवा शिविर अब श्रद्धालुओं के लिए सहारा बन रहा है। मंगलवार को सावन के 20वें दिन पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार खुद नोनसर स्थित जर्मन हैंगर शिविर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मंत्री ने शिविर में ठहरे कांवड़ियों से सीधे बातचीत की और पूछा कि रास्ते में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। चाय से शरबत तक, थके कदमों को […]

Noimg

Bhagalpur: रेलवे की कमाई में आगे, ठहराव में पीछे: भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर यात्रियों का सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ टिकट से बढी आय, सुविधा क्यों नहीं?प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड को लेकर यात्रियों की शिकायत अब सिर्फ ट्रेनों की कमी तक सीमित नहीं रही है। रेल यात्री संघर्ष समिति ने रेलवे के सामने एक सीधा सवाल खड़ा किया है—जिस रेलखंड के स्टेशनों से रेलवे को करोड़ों रुपये की आमदनी हो रही है, वहां यात्रियों को महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव क्यों नहीं मिल रहा है?समिति ने हावड़ा-नटेसर (राजगीर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 03029/03030 के भागलपुर और साहिबगंज के बीच महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव की मांग तेज कर दी है। समिति का कहना है कि इस रेलखंड के कई प्रमुख स्टेशन यात्री और राजस्व, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इसके बावजूद इस ट्रेन का लाभ बड़ी आबादी को सीधे नहीं […]

Noimg

Purnia: तीन विकेट से जीता हरिओम स्पोर्ट्स एकेडमी, सेंट जेवियर्स स्कूल को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर डिवीजन में हरिओम स्पोर्ट्स एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल गुलाब बाग को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। स्थानीय जिला स्कूल स्टेडियम परिसर में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर हरिओम स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट जेवियर्स स्कूल गुलाब बाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। टीम की ओर से दिवाकर ने दो छक्के और दो चौकों की मदद से 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हरिओम स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए, जबकि रुप […]

Noimg

Purnia: 21 साल बाद पूर्णिया के लिए चली रात्रिकालीन ट्रेन, सांसद पप्पू यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; कहा- जनता से किया एक और वादा हुआ पूरा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया और सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए सोमवार की देर रात एक नई सुविधा की शुरुआत हुई। करीब 21 साल बाद पूर्णिया के लिए रात्रिकालीन सीधी ट्रेन सेवा शुरू की गई। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 17 अगस्त 2026 की देर रात पाटलिपुत्र स्टेशन से ट्रेन संख्या 03216/03215 (पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र) को हरी झंडी दिखाकर पूर्णिया के लिए रवाना किया। इस दौरान सांसद ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच मिठाई बांटी और नई रेल सेवा के लिए यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। ट्रेन के रवाना होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने रेलवे बोर्ड, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे के अधिकारियों और विशेष रूप से समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों के […]

Noimg

Purnia: सहयोग शिविर में पहुंचे विधायक विजय खेमका, अधिकारियों को आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : पूर्णिया ईस्ट प्रखंड के लालगंज पंचायत भवन तथा नगर निगम क्षेत्र के जगदंबा स्मारक मध्य विद्यालय में वार्ड संख्या 4, 5, 6 एवं 7 के नागरिकों के लिए आयोजित सहयोग शिविर में विधायक विजय खेमका शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया और शिविर में पहुंचे नागरिकों एवं आवेदकों से उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने एडीएम सह सिटी कमिश्नर, ट्रेजरी ऑफिसर, बीडीओ, सीओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली तथा सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के […]

Noimg

Purnia: सहयोग शिविर में लगाए गए 19 विभागों के स्टॉल, महापौर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को पूर्णिया नगर निगम की ओर से डॉलर हाउस चौक स्थित जगदम्ब स्मारक स्कूल परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वार्ड संख्या 4, 5, 6 एवं 7 के नागरिकों को नगर निगम एवं जिला प्रशासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में नगर निगम एवं जिला प्रशासन के कुल 19 विभागों से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और आवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखे। नगर निगम की ओर से सैरात एवं होल्डिंग, मुद्रा लोन एवं पीएम स्वनिधि, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, भवन मानचित्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सड़क, सफाई, होल्डिंग टैक्स, पेंशन योजना, एचएफए/पीएमएवाई, […]