Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: 23 अगस्त को सैंडिस कंपाउंड बनेगा शक्तिलोक, महाशक्ति सनातन धर्म सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के संत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महालक्ष्मी पीताम्बरा महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद होगा भव्य आयोजन, समृद्ध बिहार और अखंड भारत के संकल्प के साथ संतों का मिलेगा सानिध्य भागलपुर। अंगभूमि भागलपुर की ऐतिहासिक धरती पर सनातन संस्कृति के संवर्धन, समृद्ध एवं स्वर्णिम बिहार तथा शक्तिसंपन्न अखंड भारत के संकल्प को लेकर 23 अगस्त 2026 को भव्य महाशक्ति सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सैंडिस कंपाउंड स्थित एयर ओपन थियेटर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महासम्मेलन में देश के विभिन्न प्रमुख धार्मिक पीठों, अखाड़ों और तीर्थस्थलों से संत, महामंडलेश्वर और धर्माचार्य शामिल होंगे। एक दर्जन से अधिक संतों के आगमन से सैंडिस कंपाउंड श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र के रूप में नजर आएगा। महालक्ष्मी पीताम्बरा महायज्ञ की पावन पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित होने […]

Noimg

Naugachia: सती बिहुला के मायके नवगछिया में दूसरे दिन भी उमड़ा आस्था का सैलाब, पूजा-अर्चना के बाद भावभीनी विदाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया और बेगूसराय समेत दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, मन्नत पूरी होने पर महिलाओं ने कराया बच्चों का मुंडन संस्कार; हवन के बाद विदाई गीतों के बीच हुआ प्रतिमा विसर्जन नवगछिया। सती बिहुला के मायके के रूप में प्रसिद्ध नवगछिया में बिहुला विषहरी पूजा को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। बिहुला विषहरी की पूजा-अर्चना के लिए नवगछिया के अलावा आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया और बेगूसराय समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बिहुला चौक स्थित मंदिर में माता के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की […]

Noimg

Naugachia: पुर्जे पर बच्चे को सूई लगाने से इनकार, एएनएम के खिलाफ लिखित शिकायत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में चार वर्षीय बच्चे को चिकित्सक के पुर्जे के आधार पर सूई लगाने से इनकार करने का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात एएनएम रूद्रेश्वरी कुमारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार चार वर्षीय देव कुमार, पिता देव कुमार, की माता सीता देवी सोमवार को बच्चे के माथे में चोट लगने के बाद उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। चिकित्सक ने बच्चे की जांच के बाद पांच दिनों तक सुबह-शाम सूई लगाने की सलाह दी थी। मंगलवार को परिजन चिकित्सक के पुर्जे के साथ बच्चे को सूई दिलाने अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद एएनएम […]

Noimg

Naugachia: सरकारी स्कूल में गार्ड की ड्यूटी करने निकले राजकुमार सिंह लापता, दुकान से मिला मोबाइल; परिवार को अनहोनी की आशंका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा चौक थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी राजकुमार सिंह, पिता बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, 15 अगस्त की रात सरकारी स्कूल में गार्ड की ड्यूटी करने के लिए घर से निकले, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। तीन दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। राजकुमार बनिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उनके अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच राजकुमार का मोबाइल अमित कुमार, पिता ब्रह्मदेव सिंह, की किराना दुकान से बरामद हुआ। उनका मोबाइल दुकान तक कैसे पहुंचा, राजकुमार वहां कब […]

Noimg

Naugachia: नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी करने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में युवक गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। महिला थाना में एक महिला ने आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने और उसके गर्भवती होने के बाद दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद आरोपित युवक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मलिया निवासी आरोपित आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत […]

Noimg

Naugachia: ऊर्जा मंत्री ने कदवा क्षेत्र का दौरा कर सुनीं जनसमस्याएं, बिजली-सड़क समेत कई मुद्दों के समाधान का दिया भरोसा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोमवार को नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्य रूप से बिजली, सड़क, शिक्षा और कोसी कटाव से जुड़ी समस्याएं उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की। भरोसा सिंह टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या तथा जर्जर तारों को बदलकर कवरयुक्त तार लगाने की मांग रखी। वहीं मध्य विद्यालय भरोसा सिंह टोला और मध्य विद्यालय ठाकुरजी कचहरी टोला में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की गई। ठाकुरजी कचहरी टोला के ग्रामीणों ने कोसी नदी के कटाव से […]

Noimg

Naugachia: एसपी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय बिहपुर का किया दौरा, छात्राओं से संवाद कर शिक्षा के महत्व पर किया प्रेरित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । एसपी ने मंगलवार को कस्तूरबा बालिका विद्यालय, बिहपुर का दौरा कर छात्राओं से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। इस दौरान एसपी ने छात्राओं की पढ़ाई, उनकी रुचियों और भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों और आगे के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली तथा पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए छात्राएं अपने लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें। जीवन में आने […]

Noimg

Naugachia: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को 20 वर्षों की कठोर सजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के विशेष पॉक्सो कोर्ट ने एक भयावह और शर्मनाक मामले में आरोपी चंदन कुमार को सजा का एलान किया है। कोर्ट ने आरोपी को धारा 376 भादवि, पॉक्सो एक्ट की धारा 6, और धारा एबी 6 के तहत दोषी मानते हुए 20-20 वर्ष की कठोर सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त, अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, और पीड़िता को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश भी जारी किया है। घटना का संक्षिप्त विवरण यह घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला की है। बताया गया है कि घटना दिनांक 16 सितंबर 2023 की है, जब छह वर्षीय बच्ची अपने घर के आस-पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी चंदन […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर की बिजली व्यवस्था को मिलेगा ‘कवच’, 25 हजार करोड़ की कवर्ड तार योजना पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ ऊर्जा एंबुलेंस से मौके पर पहुंचेगा मिस्त्री-इंजीनियर, भागलपुर में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की भी उठी मांग। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर के विकास की रफ्तार को बिजली व्यवस्था की मजबूती से जोड़ते हुए मंगलवार को होटल चिन्मय सभागार में ‘विकसित भागलपुर : संकल्प सह संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा जोर इस बात पर रहा कि शहर और आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति केवल पर्याप्त ही नहीं, बल्कि सुरक्षित, निर्बाध और संकट की स्थिति में त्वरित रूप से बहाल करने योग्य हो। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि बिहार में बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों […]

Noimg

Bhagalpur: देर शाम सीएम के पिता शकुनी चौधरी धांधी बेलारी पहुंचे, श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा की धारा में आस्था और कंधों पर कांवड़ – सुल्तानगंज में मंगलवार को यही नजारा देखने को मिला। सुबह से ही गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। बोल बम के जयघोष के बीच कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर की ओर बढ़ता रहा।इसी आस्था के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी देर शाम धांधी बेलारी चौक पहुंचे। उन्होंने पैदल देवघर जा रहे कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।‘आस्था को करीब से देखना सौभाग्य’:श्रद्धालुओं से मुलाकात के दौरान शकुनी चौधरी ने उनकी यात्रा, रास्ते की व्यवस्था और […]