Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: कैमरे के पीछे के चेहरों की सेहत का भी रखा ख्याल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर भागलपुर फोटोग्राफर@ एसोसिएशन की अनूठी पहल, स्वास्थ्य जांच के साथ पौधरोपण और सम्मान समारोह। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। तस्वीरें खींचकर दूसरों के खास पलों को यादगार बनाने वाले फोटोग्राफरों ने इस बार विश्व फोटोग्राफी दिवस को कुछ अलग अंदाज में मनाया। कैमरे और लेंस से दूर हटकर फोटोग्राफरों ने अपने साथियों और उनके परिवारों की सेहत की चिंता की। बुधवार को भागलपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन, पंजीयन संख्या 11640/2026, की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर फोटोग्राफरों और उनके परिजनों को चिकित्सा जांच एवं परामर्श की सुविधा दी गई।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों की टीम ने अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परामर्श दिया। डॉ. एसबी शरण, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. पंकज कुमार, दंत […]

Noimg

Bhagalpur: बार – बार सिर्फ टीएमबीयू का पेंशन ग्रांट क्यों रोकता है वित्त विभाग? एफए जवाब दें!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। पेंशनर संघर्ष मंच (पीएसएम) ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पेंशन ग्रांट को बार-बार रोके जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन और वित्त विभाग की कार्यशैली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। मंच के सह-संयोजक अमरेन्द्र झा ने पूछा है कि जब बीएनएमयू का पेंशन ग्रांट नहीं रोका जाता, तो वित्त विभाग बार-बार सिर्फ टीएमबीयू के पेंशन ग्रांट पर ही रोक क्यों लगाता है।पीएसएम ने कहा कि वर्तमान में टीएमबीयू के वित्तीय सलाहकार (एफए) के प्रभार में बीएनएमयू के एफए हैं। ऐसे में यह सवाल और भी गंभीर हो जाता है कि यदि बीएनएमयू में पेंशन संबंधी वित्तीय मामलों का निराकरण एक व्यवस्था के तहत हो रहा है, तो उसी अनुरूप टीएमबीयू के पेंशन मामलों का समाधान क्यों नहीं […]

Noimg

Bhagalpur: कुआ पुल की मरम्मति में तेजी लाने के निर्देश, पथ निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव के समीप NH80 स्थित पुल की बदहाल स्थिति को जल्द दूर करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं और सड़कों के अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक में कुआ पुल के मरम्मति कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि गत दो अगस्त से इस जर्जर हो चुके पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। जिलाधिकारी के निर्देश पर महज दो पहिया वाहनों की ही आवाजाही हो रही है। इस सूचना के बाद स्थानीय विधायक शुभानंद मुकेश के आग्रह पर सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई शैलेन्द्र कुमार विभागीय टीम के साथ कुआ […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर से गुजरात की राह होगी आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली नियमित सेवा की सौगात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर से गुजरात का सफर अब पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होने जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती मांग और पूर्वी भारत को पश्चिमी भारत से बेहतर रेल संपर्क देने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए अहमदाबाद–भागलपुर–अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन का निर्णय लिया है। अब तक क्लोन स्पेशल के रूप में चल रही 09447/09448 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद सेवा को नियमित स्वरूप देते हुए रेलवे ने इसे 19423/19424 अहमदाबाद – भागलपुर – अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने की घोषणा की है। बुधवार को अहमदाबाद से रवाना होगी ट्रेन: नई व्यवस्था के तहत 19423 अहमदाबाद – भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से […]

Noimg

Bhagalpur: आईआईआईटी भागलपुर में बी.टेक. 2026 – 30 बैच के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण-सह-प्रेरण कार्यक्रम आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), भागलपुर में नवप्रवेशित बी.टेक. 2026 – 30 बैच के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को अभिमुखीकरण-सह-प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, परिसर जीवन, नियमों एवं विनियमों, छात्र सुविधाओं तथा उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डॉ. बिमलेश कुमार, प्राचार्य, बीसीई भागलपुर तथा रविंद्र कुमार शर्मा, हेड ऑफ प्रोजेक्ट (HoP), एनटीपीसी कहलगांव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में आईआईआईटी भागलपुर के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह, कुलसचिव एवं एसोसिएट डीन, छात्र कल्याण डॉ. धीरज कुमार सिन्हा, एसोसिएट डीन, शैक्षणिक मामले डॉ. हिमाद्रि नायक, संकाय सदस्य, अधिकारी, […]

Noimg

Bhagalpur: जमालपुर लोको शेड में बदली इंजन जांच की तस्वीर, बिना बोगी उठाए होगी ट्रैक्शन मोटर और व्हील सेट की टेस्टिंग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जमालपुर लोको शेड में अब लोकोमोटिव के महत्वपूर्ण हिस्सों की जांच के लिए भारी-भरकम प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने जमालपुर लोको शेड में ‘लाइट स्पीड व्हील रोटेशन टेस्ट बेंच’ तैयार कर उसका शुभारंभ किया है। इस नई तकनीकी व्यवस्था से ट्रैक्शन मोटर और व्हील सेट की जांच अधिक तेजी और सटीकता से की जा सकेगी। इस सुविधा का उद्घाटन मुख्य विद्युत लोको अभियंता/मुख्यालय, कोलकाता सुमंता दत्ता ने किया। यह पहल मालदा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरी की गई। मौके पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, जमालपुर श्री कृष्ण कुमार दास सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।अब पूरी बोगी उठाने की जरूरत कम:ट्रैक्शन मोटर की जांच की […]

Noimg

Purnia: नीलाम पत्र वादों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम ने बैंकों के साथ की समीक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में जिले के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों, संबंधित बैंकों के समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नीलाम पत्र वादों से संबंधित अभिलेखों का बैंक के अभिलेखों के साथ मिलान कर मामलों की वास्तविक एवं अद्यतन स्थिति प्राप्त करना तथा लंबित वादों के त्वरित निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों तथा विभिन्न बैंकों के समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों ने अपने-अपने नीलाम पत्र वादों से संबंधित अभिलेखों के साथ भाग लिया। बैठक के दौरान नीलाम पत्र वादों से संबंधित पंजी IX एवं पंजी X का बैंक […]

Noimg

Purnia: डालखोला चेकपोस्ट पर 200 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, 40 लाख रुपये आंकी गई कीमत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

चार माह में 2.457 किलो स्मैक की जब्ती, अनुमानित खुदरा बाजार मूल्य 4.914 करोड़ रुपये; जीरोमाइल में 151.390 लीटर शराब के साथ तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार पूर्णिया। पूर्णिया जिला मद्यनिषेध विभाग की ओर से मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। समेकित जांच चौकी डालखोला पर जांच के दौरान एक व्यक्ति को 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक का अनुमानित खुदरा बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपये बताया गया है। विभाग के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद मादक पदार्थ को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बायसी थाना को सौंप दिया गया है। मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए […]

Noimg

Purnia: मंत्री दिलीप जायसवाल से मिले विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

भगवा अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान, धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन के सदस्यों के साथ बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से किशनगंज स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आशीष गोस्वामी ने मंत्री को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जबकि संगठन के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आशीष गोस्वामी ने संगठन की ओर से समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी मंत्री को दी। दिलीप जायसवाल ने संगठन की ओर से किए जा […]

Noimg

Purnia: 15 महिलाओं को मिला निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण का अवसर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, प्रशिक्षण के बाद घरेलू स्तर पर रोजगार से जोड़ने का प्रयास पूर्णिया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में लेट्स इंस्पायर बिहार के पूर्णिया चैप्टर की ओर से मंगलवार को नए स्टार्टअप कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत पहले बैच में 15 महिलाओं को निःशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार और आय के साधनों से जोड़ने की पहल की जा रही है। आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से घरेलू स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे महिलाएं […]