Month: August 2026

Noimg

Naugachia: बैंक अधिकारी बनकर ठगी, खाते से एक लाख रुपये उड़ाए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

यूको बैंक मैनेजर बनकर ठग ने केवाईसी कराने का दिया झांसा, पीड़ित ने साइबर थाना में दर्ज कराई शिकायत नवगछिया। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को फोन किया और उसके खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामला रंगरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित रुदल मंडल ने साइबर थाना नवगछिया में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच करने, ठग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 16 अगस्त को करीब 11 बजे रुदल मंडल के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति […]

Noimg

Naugachia: कोसी नदी में छलांग लगाने जा रही महिला को डायल-112 ने बचाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विशराउत पुल पर मची अफरातफरी, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों को सौंपा नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र के विशराउत पुल पर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला कोसी नदी में छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। महिला को नदी में कूदने की स्थिति में देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल-112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित नदी में छलांग लगाने से रोक लिया। समय पर हुई कार्रवाई से एक संभावित गंभीर घटना टल गई। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को डायल-112 टीम को सूचना मिली थी कि विशराउत पुल पर […]

Noimg

Naugachia: हत्याकांड में फरार आरोपित अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राधोपुर विषहरी स्थान के पास पुलिस ने दबोचा, देशी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद नवगछिया। परबत्ता थाना पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपित को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला निवासी प्रमोद मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार प्रमोद मंडल संदीप कुमार हत्याकांड में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि परबत्ता थाना क्षेत्र के राधोपुर विषहरी स्थान के समीप एक व्यक्ति हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना […]

Noimg

Naugachia: किराना व्यवसायी की हत्या की कथित साजिश नाकाम, हथियार व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नया टोला में वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी, देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना व्यवसायी की हत्या की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला में वाहन जांच के दौरान दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट निवासी लवण यादव और जयचंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत अमर ने बताया कि 18 अगस्त […]

Noimg

Naugachia: गड्ढे में जमा पानी में नहाना चार बच्चों को पड़ा भारी, डूबने से एक की मौत; दूसरा गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

चापर मोड़ के पास बारिश के दौरान हुआ हादसा, मायागंज अस्पताल में चल रहा गंभीर बच्चे का इलाज नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच-31 के समीप चापर मोड़ के पास बुधवार दोपहर बारिश के दौरान गड्ढे में जमा पानी में नहाना चार नाबालिग बच्चों को भारी पड़ गया। गहरे पानी में डूबने से चापर निवासी सुधीर सहनी के नौ वर्षीय पुत्र शन्नी कुमार की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में डूबे प्रिंस कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रिंस का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार चारों बच्चे घर से चुपचाप […]

Noimg

Bhagalpur: कचरे का ढेर से अब बनेगा ईंधन! भागलपुर में 10 एकड़ जमीन पर CBG प्लांट, 139 करोड़ की परियोजना बदलेगी शहर की तस्वीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिस कचरे को अब तक शहर के लिए मुसीबत माना जाता रहा है, वही अब भागलपुर के लिए ऊर्जा का नया स्रोत बनने जा रहा है। कंकैथी डंपिंग ग्राउंड में जमा होने वाला जैविक कचरा अब सिर्फ बदबू और प्रदूषण की वजह नहीं रहेगा, बल्कि इसी कचरे से गैस और जैविक खाद तैयार करने की योजना है। इसके लिए करीब 10 एकड़ जमीन पर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) को जमीन उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई है। प्रस्तावित प्लांट पर करीब 139 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। परियोजना के आकार और निवेश को देखते हुए इसे भागलपुर में कचरा प्रबंधन के […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर, मुंगेर, जमुई से बंगाल का सफर होगा आरामदायक, 11 नई AC बसों से यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर, मुंगेर, जमुई से पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पथ परिवहन निगम के भागलपुर प्रमंडल को नवंबर में 11 नई AC बसें मिलने की उम्मीद है। इनमें से चार बसें भागलपुर डिपो को आवंटित की जाएंगी। नई बसों के शामिल होने के बाद भागलपुर से कोलकाता, दुर्गापुर और सिलीगुड़ी के लिए सरकारी AC बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।विभाग की योजना इन बसों का परिचालन छठ पूजा तक शुरू करने की है। यदि योजना तय समय के अनुसार लागू होती है, तो भागलपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन के साथ सरकारी AC बस का भी बेहतर विकल्प […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला पुल पर सत्ता के भीतर संग्राम: मंत्री बोले प्राकृतिक घटना, सांसद ने कहा  लापरवाही की आपदा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु अब सिर्फ आवागमन का संकट नहीं, बल्कि सियासी सवालों का भी केंद्र बन गया है। पुल की मरम्मत और पुनर्स्थापना को लेकर सरकार जहां नवंबर तक भारी वाहनों का परिचालन शुरू कराने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष के ही दो बड़े नेताओं के बयानों ने जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पुल के क्षतिग्रस्त होने को प्राकृतिक घटना बताते हुए कहा कि इसे किसी ने गिराया नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता को परेशानी नहीं होने देगी और वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा। मंत्री के मुताबिक पर्व-त्योहार आते-जाते रहेंगे, लेकिन विकास कार्य समय पर पूरा करना भी जरूरी […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा ने आठ घंटे में बदला मिजाज: 11 सेंटीमीटर चढ़ा पानी, दियारा में खेत डूबने लगे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा इस बार धीरे-धीरे नहीं, बल्कि घंटों के हिसाब से अपनी चाल बदल रही है। मंगलवार रात 10 बजे भागलपुर गेज पर 31.88 मीटर रही नदी बुधवार सुबह छह बजे 31.99 मीटर पर पहुंच गई। यानी महज आठ घंटे में 11 सेंटीमीटर की छलांग। पानी की यह रफ्तार अब सिर्फ गंगा किनारे रहने वालों के लिए चिंता नहीं, बल्कि दियारा के खेतों और फसलों के लिए भी खतरे की घंटी बन गई है। खास बात यह है कि नदी अभी खतरे के निशान से 1.69 मीटर नीचे है, लेकिन जलस्तर बढ़ने की रफ्तार करीब डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटे दर्ज की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अगले एक सप्ताह तक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी […]

Noimg

Bhagalpur: उपेक्षा से विकास की ओर: सबौर महाविद्यालय में अब दिखने लगा बदलाव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कुलपति की पहल के बाद रफ्तार पकड़ने लगीं वर्षों से लंबित योजनाएं, रूसा-1 के कार्यों का स्थल निरीक्षण प्रदीप विद्रोही भागलपुर। वर्षों की उपेक्षा और आधारभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे सबौर महाविद्यालय में अब बदलाव की तस्वीर उभरने लगी है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विमलेन्दु शेखर झा की पहल और लगातार निगरानी के बाद महाविद्यालय में लंबे समय से ठप पड़े विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बीते एक माह में कुलपति के दो बार महाविद्यालय पहुंचने को भी इस बदलाव की अहम कड़ी माना जा रहा है। रूसा-1 के तहत लंबे समय से बंद पड़े कार्यों को दोबारा शुरू किया गया है। बुधवार को पहुंची विश्वविद्यालय की टीम:कुलपति के निर्देश […]