Month: August 2026

Noimg

Purnia: हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश के साथ जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया की ओर से शुक्रवार को देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया। रैली में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी, उप-प्रधानाचार्य श्री राज कुमार दास, प्रशासक श्री प्रीतम दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक श्री त्रिबेनी पांडेय, ऑपरेशन मैनेजर श्री रिचर्डसन झा, सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख श्री डेविड कुमार, गतिविधि प्रभारी श्रीमती संचारी दास, जनसंपर्क अधिकारी […]

Noimg

Purnia: हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल ने निकाली साइकिल रैली, दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया। उच्च मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पूर्णिया की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उप-महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कमान्डेंट (प्रशासन) श्री जनार्दन मिश्र ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत आयोजित इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना था। साथ ही लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं […]

Noimg

Purnia: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने आयोजित की संवाद-संगोष्ठी, निकाली भव्य तिरंगा यात्रा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। देश के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा, हिंसा और अमानवीय परिस्थितियों का सामना करने वाले लाखों लोगों की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया की ओर से शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, बनभाग में संवाद-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न मंच-मोर्चों से जुड़े नेताओं ने भाग लिया और विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों तथा उसके दूरगामी प्रभावों पर चर्चा की। संवाद-संगोष्ठी का आयोजन दोपहर 1:30 बजे किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश का विभाजन भारतीय इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनों को खोया और […]

Noimg

Purnia: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्णिया में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, नूतन गुप्ता ने ग्रामीणों को भेंट किया तिरंगा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्णिया में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, नूतन गुप्ता ने ग्रामीणों को भेंट किया तिरंगा पूर्णिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्णिया भाजपा की जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक व्यापक जनसंपर्क किया और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को जागृत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास के दौरान नूतन गुप्ता ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों […]

Noimg

Naugachia: बाल भारती विद्यालय की एनसीसी इकाई ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नवगछिया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बाल भारती विद्यालय, नवगछिया की 23 बिहार बटालियन एनसीसी इकाई द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया तथा नगरवासियों को देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर नवगछिया नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए अनुशासित पंक्तियों में चल रहे कैडेट्स ने पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और अन्य राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्ति […]

Noimg

Naugachia: चलती ट्रेन से गेट पर बैठे युवकों को लाठी मारा, मोबाइल झपटकर बदमाश फरार; दोनों भाई घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलते ही चलती ट्रेन में दो यात्रियों पर हमला कर मोबाइल झपटने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों यात्री घायल हो गए, जिन्हें जीआरपी ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अमरजीत कुमार एवं अविनाश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महेशी गांव के निवासी हैं तथा रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई हैं। दोनों पेशे से नाई (हेयर ड्रेसर) हैं और सैलून में काम करते हैं। बताया गया कि दोनों युवक कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस से समस्तीपुर से असम के गोलपाड़ा जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन नवगछिया रेलवे स्टेशन से खुलकर मालगोदाम के पास पहुंची, तभी ट्रेन के […]

Noimg

Naugachia: राघोपुर में बांध कटाव का ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए तत्काल सुरक्षा के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

नवगछिया : बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव राघोपुर स्थित बांध पर हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। कटाव की सूचना मिलते ही मंत्री मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर कटाव को आगे बढ़ने नहीं दिया जाए तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय तत्काल शुरू किए जाएं। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कटाव की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बांध के संवेदनशील हिस्सों पर विशेष निगरानी रखने, कटाव निरोधी कार्यों में तेजी लाने तथा संभावित खतरे को देखते हुए हर समय अलर्ट रहने का निर्देश दिया। मंत्री […]

Noimg

Naugachia: जहाज घाट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95.17 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट से 95.17 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग स्मैक की खरीद-बिक्री में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिनटंगा करारी निवासी कन्हैया कुमार, रजनीश कुमार और राजेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिनटंगा करारी स्थित गंगा किनारे जहाज घाट पर कुछ लोग स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संध्या […]

Noimg

Naugachia: पकरा में युवक की गोली मारकर हत्या- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

परिजनों ने महिला के फोन पर बुलाने का लगाया आरोप; पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा पंचायत स्थित रामधारी सिंह उच्च विद्यालय, पकरा के मैदान के पीछे पीसीसी सड़क के समीप झाड़ी में गुरुवार की शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार (30 वर्ष), पिता बरूण राय, निवासी तेतरी दक्षिणबारी टोला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, राहुल कुमार गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। बताया जा […]

Noimg

Naugachia: सावित्री पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन नवगछिया के मखाताकिया स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में हजारों की संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रामकुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार तथा प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। दूसरे दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रिकॉर्डिंग गीतों पर आकर्षक नृत्य, […]