Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: तिरंगे के रंग में रंगा भागलपुर, हर प्रखंड से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश@’हर घर तिरंगा’ अभियान ने लिया जन-उत्सव का रूप, अधिकारी से लेकर आम नागरिक तक दिखे उत्साह में।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले भागलपुर आज देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने माहौल को राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना से भर दिया। अभियान के दौरान पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ कदम मिलाकर ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश दिया। कार्यक्रमों का उद्देश्य महज ध्वजारोहण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकजुटता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।सभी प्रखंडों में लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर […]

Noimg

Bhagalpur: घाट से लेकर मेला मार्ग तक ‘ग्राउंड चेक’: सुल्तानगंज में डीएम-एसएसपी ने परखी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेला के बीच सुल्तानगंज में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और सुगम आवागमन को लेकर प्रशासन ने जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को विभिन्न गंगा घाटों और मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की आवाजाही की स्थिति देखी। नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा की गई। मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। खास […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा किनारे सिर्फ सफाई नहीं, अब 2031 का पूरा प्लान: भागलपुर में तय होंगे प्रदूषण से लेकर फ्लोटिंग आबादी तक के समाधान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा को साफ रखने की कवायद अब सिर्फ कचरा उठाने और नालों पर रोक लगाने तक सीमित नहीं रहेगी। भागलपुर में जिला गंगा प्लान को वर्ष 2031 के लक्ष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में प्रशासन ने आज प्रमुख चुनौतियों और मौजूदा व्यवस्थाओं के बीच के अंतर यानी ‘गैप’ का आकलन किया। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह मंथन किया गया कि गंगा को प्रदूषण से बचाने के साथ-साथ जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, नदी पारिस्थितिकी और गंगा से जुड़े इलाकों के सतत विकास के लिए अगले कुछ वर्षों में किन आधारभूत सुविधाओं की जरूरत होगी। बैठक में सुल्तानगंज को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया। श्रावणी मेला समेत अन्य अवसरों पर यहां अचानक बढ़ने […]

Noimg

Bhagalpur: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर ABVP का आक्रोश, भागलपुर में आज हेमंत सोरेन का पुतला दहन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और झारखंड में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मोर्चा खोल दिया है। परिषद की भागलपुर इकाई की ओर से आज भामाशाह चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।ABVP के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता विद्यार्थियों के भविष्य से सीधे जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC-JSSC परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने झारखंड में परीक्षा की पारदर्शिता और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस […]

Noimg

Bhagalpur: कांवर में दिखी प्रकृति की झलक, कछुआ पर सवार महाकाल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ मछुआ टोली, पटना के शिवभक्तों ने तैयार की अनोखी कांवर; बोले – संसार के सभी जीव-जंतु भगवान भोले के अपने हैं। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन के पावन महीने में शिवभक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कांवर यात्रा पथ में कहीं कांवरियों की लंबी कतार आस्था का संदेश दे रही है तो कहीं आकर्षक और अनोखी कांवर लोगों का ध्यान खींच रही है। इसी क्रम में मछुआ टोली, पटना के शिवभक्तों द्वारा तैयार की गई एक अद्भुत कांवर इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस कांवर में भगवान महाकाल की प्रतिमा को कछुए की आकृति के साथ बेहद कलात्मक ढंग से सजाया गया है। कांवर के माध्यम से श्रद्धा के साथ-साथ प्रकृति […]

Noimg

Bhagalpur: नई शिक्षा नीति से आत्मनिर्भर भारत तक:- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सबौर कॉलेज में 16 अगस्त को राष्ट्रीय मंथन @ देशभर के शिक्षाविद जुटेंगे, शिक्षा के साथ कौशल, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता पर होगा विमर्श।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शिक्षा को सिर्फ डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उसे कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में सबौर महाविद्यालय, सबौर में 16 अगस्त को एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। ‘नई शिक्षा नीति 2020 : आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मार्ग’ विषय पर होने वाले इस राष्ट्रीय विमर्श में नई शिक्षा नीति के जरिए बदलते शैक्षणिक परिदृश्य और विद्यार्थियों के भविष्य पर मंथन होगा।सेमिनार में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विमलेन्दु शेखर झा मुख्य अतिथि तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार चौधरी मुख्य वक्ता […]

Noimg

Bhagalpur: स्कूल में चोरी के बाद सामान बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबोचा गिरोह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज, चार आरोपी गिरफ्तार; दो विधि-विरुद्ध बालक भी निरुद्ध।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विद्यालय से चोरी किए गए पंखे, साउंड बॉक्स समेत अन्य सामान को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे आरोपियों तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के सहारे पहुंची। मामले में पुलिस ने चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय से कई पंखे, कैसियो और विभागीय स्तर पर उपलब्ध कराई गई अन्य सामग्री चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले में सुधांशु शेखर तिवारी के लिखित आवेदन […]

Noimg

Bhagalpur: मेले में बाल श्रम पर प्रशासन का शिकंजा, तीन बाल श्रमिक मुक्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 13 सेक्टरों में चला औचक अभियान, तीन प्रतिष्ठानों से बच्चों को कराया गया विमुक्त; दोषी नियोजकों पर प्राथमिकी। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेला क्षेत्र में कांवरियों की भीड़ के बीच बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन ने भी अपनी निगरानी तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित धावादल की तीन टीमों ने मेला क्षेत्र के 13 सेक्टरों में एक साथ सघन एवं औचक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। सुलतानगंज से लेकर भागलपुर के विभिन्न मेला क्षेत्रों तक चले इस अभियान में रेलवे स्टेशन परिसर, जहाज घाट, बाबा चौक, कृष्णगढ़ चौक, मसदी, कमरॉय, बुढ़ानाथ विद्यालय के आसपास, नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक और […]

Noimg

Bhagalpur: विधानसभा में गूंजी सनोखर की आवाज, प्रखंड बनने की उम्मीद तेज – विधायक शुभानंद मुकेश की पहल से क्षेत्र में खुशी की लहर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कहलगांव अनुमंडल स्थित सनोखर को नया प्रखंड बनाने की वर्षों पुरानी मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक शुभानंद मुकेश ने बिहार विधानसभा में शून्यकाल सूचना के माध्यम से सनोखर को नया प्रखंड बनाए जाने की मांग मजबूती से उठाई है। विधायक की पहल के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसे सनोखर एवं आसपास के गांवों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।विधायक शुभानंद मुकेश ने विधानसभा में शून्यकाल सूचना संख्या 18/2/389 के माध्यम से मांग रखते हुए कहा कि भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र तथा कहलगांव प्रखंड के पूरब एवं दक्षिणी पंचायतों को भौगोलिक, प्रशासनिक एवं जनसुविधा की […]

Noimg

Bhagalpur: कांवरिया पथ पर मिले दो दिल, बाबा बैद्यनाथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

को साक्षी मानकर मंदिर परिसर में रचाई शादी प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन की पवित्रता, कांवरिया पथ का माहौल और बाबा बैद्यनाथ की नगरी… इसी धार्मिक वातावरण के बीच प्रेम की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बताया जा रहा है कि कांवरिया पथ पर एक-दूसरे से मिले एक युवक-युवती के बीच प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ को साक्षी मानते हुए शादी रचा ली। देवघर स्थित बाबा मंदिर परिसर में हुई इस अनोखी शादी का किसी ने वीडियो बना लिया। देखते ही देखते वीडियो और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस जोड़े की तस्वीर को […]