Month: September 2026

Noimg

Purnia: विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में छात्र नेतृत्व ने संभाली नई जिम्मेदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छात्र परिषद का हुआ अलंकरण, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभार पूर्णिया । विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा, पूर्णिया में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन रविवंश नारायण मिश्रा स्मृति सभागार में किया गया। समारोह में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अलंकरण किया गया। इसके साथ ही छात्र प्रधानमंत्री अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद 2026-27 ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को विकसित करना रहा। समारोह के औपचारिक शुभारंभ से पहले विद्यालय के दो छात्र संगीत बैंडों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को जीवंत बना दिया। छात्राओं के बैंड ‘महानंदा सिम्फनी’ ने Imagine […]

Noimg

Purnia: स्वच्छता ही ईश्वर की सच्ची पूजा है : डॉ. अनिल कुमार गुप्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दुर्गा पूजा को लेकर स्टेशन क्लब दुर्गा मंदिर प्रांगण में ग्रीन पूर्णिया ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान पूर्णिया। आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर सामाजिक संस्था ग्रीन पूर्णिया ने अपने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में रविवार, 13 सितंबर को फारबिसगंज मोड़ स्थित प्रसिद्ध स्टेशन क्लब दुर्गा मंदिर प्रांगण में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में संस्था के स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश द्वार तथा आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे की सफाई की गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। आस्था के केंद्रों और आसपास के पर्यावरण को […]

Noimg

Purnia: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का पूर्णिया पहुंचने पर भव्य स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विधायक विजय खेमका के नेतृत्व में बेलौरी चौक पर जुटे कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन पूर्णिया । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पूर्णिया आगमन पर बेलौरी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक विजय खेमका के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पवन सहनी, मनोज सिंह, गोपाल सिन्हा, मनोज गोस्वामी, पानो देवी, अनुपमा झा, तारा साह, सरिता राय, करुणा झा, सुभाष ऋषिदेव, अविनाश यादव सहित विभिन्न मोर्चा एवं मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी […]

Noimg

Naugachia:बापू टावर में 19 सितंबर को स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम, आचार्य अंशु और आचार्य अमोल करेंगे सत्रों का संचालन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भारतीय योग प्रबंधन संस्थान के वरिष्ठ आचार्य अंशु और दिल्ली के आचार्य अमोल देंगे तनाव प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी, भवन निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के करीब 150 अधिकारी होंगे शामिल पटना। कार्यस्थल पर बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव के बीच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से 19 सितंबर को पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में विशेष स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय योग प्रबंधन संस्थान, हरियाणा के वरिष्ठ आचार्य अंशु जी और दिल्ली के आचार्य अमोल जी मुख्य रूप से विभिन्न सत्रों का संचालन करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार के अपर सचिव सह निदेशक विनय कुमार (आईएएस) ने भारतीय […]

Noimg

Naugachia: लोक अदालत में पुराने ट्रैफिक चालानों का निपटारा, छूट के साथ जमा कराई गई राशि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । राष्ट्रीय लोक अदालत-2026 के तहत शनिवार को नवगछिया अनुमंडल सभागार में यातायात पुलिस की ओर से लंबे समय से लंबित यातायात चालानों के निपटारे की प्रक्रिया कराई गई। इस दौरान 90 दिनों से अधिक पुराने लंबित चालानों पर नियमानुसार आवश्यक छूट देते हुए शमन की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की ओर से लंबित चालान से जुड़े मामलों का लोक अदालत के माध्यम से समाधान कराया गया। संबंधित वाहन चालकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चालान की राशि जमा करने का अवसर दिया गया। प्रावधान के अनुसार छूट का लाभ मिलने से पुराने मामलों के निपटारे में वाहन चालकों को राहत मिली। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति और सरल प्रक्रिया के माध्यम से […]

Noimg

Naugachia: गुरुग्राम में तैनात सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार का निधन, पोखरिया में पसरा मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर पोखरिया गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार की शनिवार सुबह गुरुग्राम में उपचार के दौरान निधन हो गया । ड्यूटी पर जाने के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सुबह करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। जवान के निधन की सूचना मिलते ही पोखरिया गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मुकेश कुमार, पोखरिया निवासी रामविलाश साह के पुत्र थे। वर्ष 2003 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयनित होने के बाद उन्होंने सेवा शुरू की थी। करीब 23 वर्षों के सेवाकाल में वे देश की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाते रहे। फिलहाल उनकी तैनाती गुरुग्राम में थी। परिवार में वे बड़े भाई थे और […]

Noimg

Naugachia: गंगा नदी क्षेत्र से अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के गंगा नदी क्षेत्र से शुक्रवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र अधिक बताई जा रही है। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को गंगा नदी क्षेत्र में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी की है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा यह पता लगाया जा रहा है कि हाल के दिनों में किसी वृद्ध […]

Noimg

Naugachia: निजी जमीन पर जबरन कब्जे और शीशम का पेड़ काटने का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में निजी जमीन पर जबरन कब्जा करने और जमीन पर लगे शीशम के पेड़ को काटने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने रंगरा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से पीड़ित ने मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और जमीन पर कब्जे के कथित प्रयास पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, संबंधित जमीन खाता संख्या 1789 एवं खसरा संख्या 3395 में स्थित है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन पर लगा हरा-भरा शीशम का पेड़ आशीष कुमार ठाकुर उर्फ हेमंत कुमार ठाकुर, पिता स्व. दिलीप कुमार ठाकुर द्वारा कथित रूप से काट दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पेड़ काटने का विरोध […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, पांच पीठों में हुई मामलों की सुनवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय नवगछिया के तत्वावधान में शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मामलों के त्वरित निपटारे के लिए पांच पीठों का गठन किया गया था। सुबह 10 बजे से विभिन्न पीठों में बैंक रिकवरी, विद्युत, मोटर दुर्घटना, सुलहनीय आपराधिक, वन विभाग, माप-तौल और ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। बेंच-I में DJS-I अफजल आलम और पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद ने मामलों की सुनवाई की। इस पीठ में MACT, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नवगछिया तथा SBI की शाखाओं से संबंधित मामलों को लिया गया। बैंक के 160 मामलों में 74,95,795 रुपये की समझौता राशि तय हुई, जिसमें 56,03,863 रुपये प्राप्त हुए। विद्युत से जुड़े 41 मामलों की […]

Noimg

Naugachia: महादेवपुर घाट पर डूबे किशोर का शव बरामद, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा था 13 वर्षीय अभिषेक, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने की तलाश नवगछिया। महादेवपुर घाट पर शुक्रवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे 13 वर्षीय अभिषेक कुमार का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से शव की तलाश की गई। अभिषेक रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी मनोज यादव का पुत्र था। शुक्रवार को घाट पर स्नान के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए थे। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अभिषेक पानी में डूब गया। इसके बाद से ही परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों के अनुसार, अभिषेक एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में […]