September 13, 2026
Naugachia: रंगरा से गोपालपुर तक पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, तटबंधों की सुरक्षा का लिया जायजा – GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026नवगछिया । बाढ़ की गंभीर स्थिति और तटबंधों की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने नवगछिया, रंगरा और गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की मौजूदा स्थिति, कटावरोधी कार्यों की प्रगति और संभावित खतरे वाले स्थानों की जानकारी ली। निरीक्षण टीम में आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी के. परीक्षित, डीसीएलआर शैलेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने मौके पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और अभियंताओं से तटबंधों की स्थिति और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। […]