Month: September 2026

Noimg

Naugachia: जियो बैग काम नहीं आया तो ग्रामीणों ने लगाया देसी जुगाड़, आधी रात रोक दी कटाव की रफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ नवगछिया में ग्रामीणों की सूझबूझ का कमाल, बांस के बंडलों से बनाई ठोकर और बचा लिया कटाव प्रभावित इलाका। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा जब उफनती है तो उसके सामने बड़े-बड़े इंतज़ाम भी कई बार बौने साबित हो जाते हैं। नदी की तेज धार जब किनारों को निगलने के लिए बेताब हो, तब जियो बैग जैसे आधुनिक उपाय भी कई जगह उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाते। लेकिन इस बार नवगछिया में ग्रामीणों ने वह कर दिखाया, जिसे देखकर हर कोई उनकी सूझबूझ और हिम्मत की तारीफ कर रहा है।आधी रात गंगा ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज धारा के साथ कटाव ने राघोपुर के बाद नवगछिया के कई इलाकों में दस्तक दी। देखते ही देखते नदी का […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा का पानी चढ़ा तो रेलवे ने बढ़ाई चौकसी, खतरे वाले पुलों पर 20-30 की रफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कहलगांव से जमालपुर तक 24 घंटे निगरानी, हर घंटे दर्ज हो रहा जलस्तर; भागलपुर में डेरा डाले हैं रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियर।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का पानी भले ही रेल पटरियों पर नहीं दौड़ रहा हो, लेकिन नदी के बढ़े जलस्तर ने रेलवे की रफ्तार जरूर थाम दी है। कहलगांव से भागलपुर होते हुए जमालपुर तक कई रेलवे पुलों पर बाढ़ का पानी खतरे के स्तर को पार कर चुका है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने संवेदनशील पुलों पर ट्रेनों की गति घटाकर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। साथ ही पटरी और पुलों की निगरानी के लिए रेलवे की पूरी मशीनरी चौबीसों घंटे सक्रिय है। पूर्व रेलवे ने मालदा मंडल के बाढ़ प्रभावित […]

Bhagalpur: बंद मंदिर गेट के पीछे सात फेरे और सिंदूर! वीडियो वायरल हुआ तो मचा हड़कंप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भद्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में नाबालिगों के पहुंचने का दावा, न्यास समिति ने शुरू की पहचान की कवायद। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। मंदिर का गेट बंद था, पुजारी घर लौट चुके थे और परिसर में अचानक कुछ लड़कों के साथ एक लड़की पहुंची। इसके बाद मंदिर परिसर में जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। दावा किया जा रहा है कि करीब 8-10 लड़के एक लड़की के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और शादी की रस्में निभाईं। वीडियो में कुछ लड़के दोनों का गठजोड़ कराते और सात फेरे लेने के साथ लड़की की मांग में सिंदूर भरने की रस्म होती दिखाई दे रही है।मामला श्री श्री 108 बाबा भद्रेश्वरनाथ महादेव […]

Noimg

Bhagalpur: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर धांधी बेलारी में तैयारियों का जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ डीएम एवं एसएसपी ने हेलिपैड स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश भागलपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने सुलतानगंज प्रखंड के धाँधी बेलारी स्थित के.एम. कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलिपैड स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, हेलिपैड की तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने […]

Noimg

Bhagalpur: आर्द्रभूमियों के भौतिक सीमांकन को लेकर वन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘सेव बिहार वेटलैंड कैंपेन’ के तहत ऐप से होगी आर्द्रभूमियों की जीपीएस मैपिंग भागलपुर के अरण्य विहार सुंदरवन में बुधवार को आर्द्रभूमियों (वेटलैंड) के भौतिक सत्यापन एवं सीमांकन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यूपीसी 304/2018 में 28 जुलाई 2026 को पारित आदेश के अनुपालन के तहत किया गया। कार्यशाला में भागलपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भागलपुर, बांका, जमुई, पूर्णिया, अररिया, सहरसा और सुपौल सहित सात वन प्रमंडलों के सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्र पदाधिकारी, वनपाल एवं वनरक्षियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान आर्द्रभूमि विशेषज्ञों ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही आर्द्रभूमियों के सटीक भौतिक सत्यापन और सीमांकन […]

Noimg

Bhagalpur: प्राकृतिक खेती से मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हुई प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यशाला। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा मृदा और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के सभागार में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन जिला कृषि कार्यालय, भागलपुर के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह, प्राचार्य-सह-अधिष्ठाता डॉ. रूबी रानी, जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद एवं उप परियोजना निदेशक, आत्मा प्रभात कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक एवं जैविक […]

Noimg

Bhagalpur: पीड़ितों के भोजन की व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ फरका व शंकरपुर में सामुदायिक रसोई का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर व्यवस्था के निर्देश।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने बुधवार को सबौर अंचल के फरका पंचायत एवं शंकरपुर में संचालित सामुदायिक रसोई केंद्रों का निरीक्षण किया।डीएम ने सामुदायिक रसोई में तैयार एवं वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अंचल अधिकारी, सबौर को पर्याप्त संख्या में टेबल-कुर्सी समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना सुनिश्चित किया जाए। इसके […]

Noimg

Naugachia: दिव्यांगजनों के लिए 16 से तीन दिवसीय नि:शुल्क शिविर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की ओर से दिव्यांगजनों के लिए 16 से 18 सितंबर तक मारवाड़ी विवाह भवन में तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जरूरत के अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, कान की मशीन सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर के लिए 15 सितंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के दौरान दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति लानी होगी। पंजीकरण के लिए नेशनल मेडिकल हॉल, बिहार मेडिकल, मेडिसिन सेंटर और न्यू पॉपुलर मेडिसिन सहित निर्धारित केंद्रों पर संपर्क किया जा सकता है। मंच के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों से समय पर पंजीकरण कराकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की […]

Noimg

Naugachia: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ब्रह्मोत्तर बांध और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, सामुदायिक रसोई, पेयजल और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी, नवगछिया जिला का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने सैदपुर पंचायत स्थित ब्रह्मोत्तर बांध पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने किया। निरीक्षण के दौरान नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, स्थानीय अंचल अधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं और प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच ब्रह्मोत्तर बांध की सुरक्षा, कटाव निरोधक कार्यों तथा संवेदनशील स्थानों को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने स्पर संख्या-8 (बिंद टोली) और तीनटंगा करारी के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बाढ़ प्रभावित […]

Noimg

Purnia: जिले के पहले नेत्रदान करने वाले दंपती बने श्रीकृष्ण मोहन प्रसाद और स्व. विभा देवी- NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पत्नी के बाद पति का भी मरणोपरांत नेत्रदान, परिजनों ने पेश की मानव सेवा और दृष्टिदान की अनूठी मिसाल पूर्णिया जिले में मरणोपरांत नेत्रदान को लेकर एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। प्रोफेसर कॉलोनी, रामबाग निवासी श्रीकृष्ण मोहन प्रसाद साह और उनकी स्वर्गीय पत्नी विभा देवी ऐसे दंपती बन गए हैं, जिन दोनों का मरणोपरांत नेत्रदान कराया गया है। परिजनों के इस निर्णय को समाजसेवा और मानव कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि स्व. विभा देवी का नेत्रदान 4 सितंबर 2024 को परिजनों की सहमति से सफलतापूर्वक कराया गया था। अब उनके पति श्रीकृष्ण मोहन प्रसाद साह के निधन के बाद परिवार ने उनका भी नेत्रदान कराने का निर्णय लिया। इस तरह परिवार […]