Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: गोपाल मंडल का सियासी पाला बदलने का ऐलान, बोले- कांग्रेस में जाऊंगा, लीडर बनूंगा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बुलो मंडल पर भी बरसे पूर्व विधायक, कहा- जनता ने खदेड़ दिया, इलाके में एक्टिव नहीं हैं प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर की सियासत में गंगा का पानी भले उतरने का नाम ले रहा हो, लेकिन नेताओं के बीच जुबानी उफान थमने का नाम नहीं ले रहा। गोपालपुर के जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार को ऐसा सियासी बयान दिया कि राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। नवगछिया अस्पताल में मीडिया से मुखातिब गोपाल मंडल ने साफ कहा कि वह कांग्रेस में जाएंगे और पार्टी के लीडर बनेंगे। हालांकि साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि अभी उन्होंने कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता नहीं ली है।पूर्व विधायक ने कहा कि फिलहाल उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के सामने कांग्रेस […]

Noimg

Bhagalpur: 24 घंटे में बाढ़ ने निगलीं 9 जिंदगियां, भागलपुर में मातम पर मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से दहला कोयली खुटहा, बुधवार को भी चार ने गंवाई थी जान। कहीं गहरे पानी में डूबे, कहीं करंट बना काल तो कहीं राहत शिविर में थम गई सांस। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के उफान के बीच भागलपुर में बाढ़ अब सिर्फ घर-खेत और सड़कें नहीं डुबो रही, बल्कि जिंदगियां भी निगल रही है। महज 24 घंटे के भीतर बाढ़ और उससे जुड़े हादसों में 9 लोगों की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। गुरुवार को बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। इससे ठीक एक दिन पहले भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में पांच लोगों की […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा का रौद्र रूप, उफनती लहरें और विकराल कटाव… फिर भी नहीं थम रहा खतरों का जुनून- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर में गंगा इन दिनों अपने रौद्र रूप में है। घर – द्वार, खेत – खलिहान लील रही है। तेज धार, उफनती लहरें और किनारों पर लगातार हो रहा कटाव लोगों के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं। लेकिन नाबालिग बच्चों और कुछ युवाओं के लिए यही खौफनाक मंजर रोमांच का नया मैदान बन गया है। खतरे से बेखौफ युवा गंगा की विकराल धारा को चुनौती देने में जरा भी पीछे नहीं हट रहे।ऊंचाई से छलांग, नीचे मौत का मंजर:विक्रमशिला सेतु हो या भागलपुर के गंगा तटीय इलाकों के मंदिर, पुल- पुलिया जहां इन दिनों लबालब पानी और खतरनाक बहाव है वैसे स्थलों पर खासकर छोटे बच्चे की टोली खूब हुड़दंग मचा रहे हैं। ऊंचे स्थलों […]

Noimg

Bhagalpur: अब कटाव रोकने में लगे बड़े जहाज के कंपन से कटने लगा किनारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राघोपुर में गुरुवार को दिखा खौफनाक मंजर, हैवी इंजन की कंपन से कटाव बढ़ने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।.कुछ वर्ष पहले रानीदियारा में ड्रेजिंग मशीन के खिलाफ हुआ था ग्रामीणों का विरोध, बंद करना पड़ा था काम।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कटाव रोकने की कवायद के बीच राघोपुर में गुरुवार को नदी का किनारा फिर दरकने लगा। कटाव निरोधी कार्य में लगाए गए बड़े जहाज के हैवी इंजन के लगातार कंपन के बीच नदी किनारे मिट्टी के खिसकने का खौफनाक मंजर सामने आया। कटाव रोकने के लिए लाई गई भारी मशीनरी ही कहीं कटाव को न्योता तो नहीं दे रही – यह सवाल अब ग्रामीणों के बीच जोर पकड़ने लगा है।मालूम हो कि प्रारंभिक दौर में यानी जब गंगा उफान पर थी […]

Noimg

Purnia: सिकंदरपुर में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का विधायक ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल टोलों के लोगों से लिए गए आवेदन, विधायक ने अधिकारियों को समय-सीमा में समस्याओं के निष्पादन का दिया निर्देश पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत सिकंदरपुर पंचायत भवन में प्रशासन की ओर से आयोजित श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का सदर विधायक विजय खेमका ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी ली। शिविर में सिकंदरपुर पंचायत के टिकवा टोला एवं सिंघिया टोला के लोगों से विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। विधायक विजय खेमका ने कहा कि इस तरह के शिविर […]

Noimg

Purnia: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ से जुड़ीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा (एमबीबीएस, एमडी) ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने संघ के सेवा अभियान से जुड़ने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा को भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और सदस्यता रसीद प्रदान करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। हर रविवार निःशुल्क चिकित्सा सेवा देने का संकल्प सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ से जुड़कर उन्हें खुशी हो रही है। संगठन द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म […]

Noimg

Naugachia: सो रहे बड़े भाई की मूसल से सिर पर प्रहार कर हत्या, छोटा भाई फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नशे की लत को लेकर घर में रहता था विवाद, भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की घटना जीएस न्यूज़ | नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार देर रात एक युवक की उसके छोटे भाई द्वारा मूसल से सिर पर प्रहार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया है। मृतक की पहचान सुधीर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। अमन कुमार अपने छोटे भाई 18 वर्षीय सुमन कुमार के साथ […]

Naugachia: डिवाइन पब्लिक स्कूल में मेंटल हेल्थ मैनेजमेंट प्रोग्राम शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

200 बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता और क्रोध के कारण एवं निवारण की दी गई जानकारी रोहतास : सीबीएसई से मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल, बिक्रमगंज में भारतीय योग प्रबंधन संस्थान की ओर से मेंटल हेल्थ मैनेजमेंट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ आचार्य अंशु एवं आचार्य डॉ. प्रभात ने करीब 200 विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के निदेशक अखिलेश कुमार ने दोनों आचार्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए तनाव, चिंता और क्रोध के कारण एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच […]

Noimg

Naugachia: सोशल मीडिया पर स्कैनर से बाढ़ पीड़ितों के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, सिपाही धनंजय कुमार पासवान पुलिस लाइन हाजिर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने वायरल वीडियो और फोटो की जांच शुरू की, जांच रिपोर्ट के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई नवगछिया : सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद बाढ़ पीड़ितों की सहायता के नाम पर स्कैनर के माध्यम से पैसे मांगने के आरोप में नवगछिया पुलिस जिला के सिपाही संख्या-126 धनंजय कुमार पासवान को पुलिस केंद्र हाजिर किया गया है। मामले को लेकर नवगछिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो एवं फोटो प्राप्त हुआ, जिसमें सिपाही धनंजय कुमार पासवान द्वारा फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए स्कैनर के जरिए आर्थिक सहयोग की मांग किए जाने का आरोप लगाया […]

Noimg

Naugachia: जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट, घायल की मौत; एक आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 8 सितंबर को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल अतिनंदन चौधरी की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सायम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर खरीक थाना कांड संख्या 273/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भगवान चंद्र चौधरी, पिता रामनारायण चौधरी, निवासी तेलघी, थाना खरीक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के […]