Month: September 2026

Noimg

Naugachia: नवगछिया नगर परिषद के फॉगिंग अभियान का तीसरा दिन, तीन वार्डों में चला सघन अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और शहरवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर नवगछिया नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे विशेष फॉगिंग अभियान का तीसरा दिन गुरुवार को रहा। अभियान के तहत वार्ड संख्या 19, 23 एवं 24 में सघन फॉगिंग कराई गई। इस दौरान नालियों, जलजमाव वाले क्षेत्रों और कचरा प्वाइंटों पर एंटी लार्वा दवा के साथ आवश्यक स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया गया। नगर परिषद के अनुसार बरसात के बाद शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। इससे मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ गई है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने सभी 28 वार्डों को चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग अभियान में शामिल करने के लिए रोस्टर तैयार किया […]

Noimg

Naugachia: बाढ़ राहत की बैठक में तटबंध मरम्मत पर भड़कीं प्रखंड प्रमुख, सीओ पर लगाया लापरवाही का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक कार्यों को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की, जबकि संचालन अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने किया। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य, तटबंध की स्थिति, पेयजल, शौचालय, पशु चारा और जीआर राशि सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। ब्रह्मोत्तर तटबंध की मरम्मत पर प्रमुख ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान ब्रह्मोत्तर तटबंध की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठा। प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने तटबंध की मरम्मत को लेकर अंचलाधिकारी के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि तटबंध की मरम्मत में अपेक्षित गंभीरता […]

Noimg

Bhagalpur: 11 सितंबर को कुशाग्रहणी अमावस्या, पितृ तर्पण से हवन तक कुश का विशेष महत्व-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कुश ग्रहण करने की धार्मिक परंपरा, पूरे वर्ष पूजा-पाठ और पितृकर्म में किया जाता है इस्तेमाल; स्नान, तर्पण, दान-पुण्य का भी है विधान भागलपुर । भाद्रपद मास की अमावस्या को कुशाग्रहणी या कुशी अमावस्या कहा जाता है। वर्ष 2026 में यह अमावस्या 11 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 10 सितंबर को सुबह करीब 10:33 बजे शुरू होकर 11 सितंबर को सुबह करीब 8:57 बजे तक रहेगी। कुशाग्रहणी अमावस्या का सनातन परंपरा में विशेष महत्व माना गया है। इस दिन कुश घास को जड़ सहित ग्रहण करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन प्राप्त की गई कुश का उपयोग पूरे वर्ष पितृ तर्पण, श्राद्ध, पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में […]

Noimg

Bhagalpur: राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 13 सितंबर से- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पटना । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 33वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 13 से 14 सितंबर तक छत्रधारी इंटर विद्यालय, दलसिंहसराय में तथा महिला वर्ग की प्रतियोगिता 15 से 16 सितंबर तक गांधी मैदान, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि राज्य सीनियर पुरुष बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विनोद राय की देखरेख में तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, महिला वर्ग की प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पूर्वी चंपारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ […]

Noimg

Bhagalpur: हीलिंग टच अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। तिलकामांझी स्थित हीलिंग टच अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान जीरोमाइल निवासी निर्मल कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी हंगामा कर रहे परिजनों पर अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी और तनाव की स्थिति बनी रही। बुखार की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती परिजनों के मुताबिक निर्मल कुमार यादव को बुधवार को बुखार की शिकायत के बाद तिलकामांझी स्थित हीलिंग टच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों […]

Noimg

Bhagalpur: ससुराल से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, चलती बाइक पर अपराधियों ने किया हमला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । भागलपुर जिले के पीरपैंती में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना इशीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर और बाराहाट-नंदलालपुर मुख्य मार्ग के बीच योगीवीर पहाड़ी के समीप की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इशीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभनपुर भट्ठा दहाड़ी डेरा निवासी राजगृह यादव के पुत्र उत्तम कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। ससुराल में रहकर करा रहा था बिजली वायरिंग का काम जानकारी के […]

Noimg

Bhagalpur: ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच रहीं शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण भागलपुर जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले की 86 से अधिक पंचायतें बाढ़ की चपेट में बताई जा रही हैं। ऐसे समय में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेज किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी लगातार पहुंचकर लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचा रहे हैं। इसी बीच शाहकुंड की अंचलाधिकारी हर्षा कोमल की कार्यशैली लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बाढ़ की विकट परिस्थितियों के बीच जब कई दुर्गम इलाकों तक सामान्य वाहन पहुंचना मुश्किल हो रहा है, तब सीओ हर्षा कोमल स्वयं ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंच रही […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में 1196 शिक्षकों का बदला स्कूलसमानुपातीकरण की औपबंधिक सूची जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

48 घंटे में दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन आपत्ति प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले के सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों के बहुप्रतीक्षित विद्यालय स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। बिहार शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 के तहत जिला स्थापना समिति ने समानुपातीकरण (रेशनलाइजेशन) के प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 1196 शिक्षकों को नए विद्यालय आवंटित किए हैं। फिलहाल विद्यालय आवंटन औपबंधिक है।डीएम अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों से प्राप्त स्थानांतरण आवेदनों, स्वीकृत पदों और छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR) की वर्गवार एवं विषयवार समीक्षा की गई। जिले में विद्यालय परिवर्तन के लिए प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक कुल 1934 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदनों में वर्ग 1 से 5 के 1021, वर्ग 6 से […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा की बाढ़ ने डुबोई ‘धान की प्रयोगशाला’, बीज उत्पादन से लेकर शोध तक पर संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 17 किस्मों पर चल रहा था प्रयोग,कुलपति ने मौके पर जाकर देखा हाल,अब ‘बाढ़ झेलने वाली’ किस्मों पर जोर। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का बढ़ता जलस्तर अब सिर्फ खेतों और गांवों तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि विज्ञान के उस मैदान तक पहुंच गया है जहां भविष्य की खेती तैयार की जाती है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के अधीन बिहार कृषि महाविद्यालय के प्रायोगिक फार्म में करीब 67 एकड़ धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इससे विश्वविद्यालय के बीज उत्पादन कार्यक्रम के साथ धान पर चल रहे महत्वपूर्ण शोध को भी बड़ा झटका लगा है। प्रायोगिक फार्म में कुल 67 एकड़ में धान की खेती की गई थी। इनमें करीब 47.85 एकड़ क्षेत्र ब्रीडर सीड प्रोडक्शन (BSP) […]

Noimg

Bhagalpur: TMBU में पानी घुसने से आफत, कर्मचारी व छात्र पानी में ही निबटा रहे काम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) परिसर में पानी घुसने से कर्मचारियों और छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। परिसर में जलजमाव की स्थिति के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। कई कार्यालय और जगहों पर पानी जमा रहने से कर्मचारी और छात्र पानी के बीच से होकर अपने काम निबटाने को मजबूर हैं।बाढ़ के बाद विश्वविद्यालय परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से समस्या और गंभीर हो गई है। कार्यालयों और आने-जाने वाले रास्तों के आसपास पानी जमा होने के कारण कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं, जरूरी काम के लिए विश्वविद्यालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को भी जलजमाव का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति हर […]