Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: जब गांव की गलियों में पानी था, विधायक जमीन पर थे: कहलगांव के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे शुभानंद मुकेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बाढ़ सिर्फ घरों में पानी नहीं भरती, वह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, आवाजाही और उम्मीदों तक को प्रभावित कर देती है। ऐसे ही मुश्किल वक्त में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड कहलगांव की प्रशसडीह और कोडवार पंचायतों में कहलगांव विधायक ई. शुभानंद मुकेश ने पहुंचकर बाढ़ की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।विधायक ने प्रभावित इलाकों का स्थल निरीक्षण कर जलजमाव, आवागमन की स्थिति और ग्रामीणों के सामने खड़ी परेशानियों को करीब से देखा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने बाढ़ के बीच आने-जाने की दिक्कत: जलजमाव और जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी भी ली।सिर्फ […]

Noimg

Purnia: फरक्का जलसंधि से बिहार के जल अधिकारों की हो रही हकमारी : कलाधर मंडल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जदयू विधायक ने प्रेस वार्ता में कहा- ‘नीतीश संवाद’ अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, संधि के नवीनीकरण का किया विरोध पूर्णिया। जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रुपौली के जदयू विधायक कलाधर मंडल ने फरक्का जलसंधि को लेकर बिहार के हितों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में हुई फरक्का जलसंधि से बिहार के हितों की हकमारी हो रही है। विधायक ने दावा किया कि जदयू की ओर से चलाए जा रहे ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ अभियान को पूरे प्रदेश में लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। विधायक ने कहा कि तत्कालीन सरकारों ने फरक्का जलसंधि के समय बिहार के हितों की पर्याप्त चिंता नहीं की। उनके अनुसार, फरक्का […]

Noimg

Purnia: शिक्षा के बगैर विकास अधूरा, शत-प्रतिशत उपस्थिति पर दें जोर : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में विद्यार्थी सम्मान समारोह व शिक्षा संवाद आयोजित, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को किया सम्मानित पूर्णिया। गुलाबबाग स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थी सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा संवाद और विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया विधायक विजय खेमका, विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. साधना देवी एवं शिक्षा प्रेमी हरि चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम् और स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षा संवाद के दौरान विधायक विजय खेमका ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य की योजनाओं, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी आकांक्षाओं, सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अध्ययन के लिए […]

Noimg

Purnia: रुपौली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पप्पू यादव ने लगातार चौथे दिन भेजी राहत सामग्री- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुरानी नंदगोला, विजय लालगंज, मोहनपुर समेत कई प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया सूखा राशन और जरूरी सामग्री पूर्णिया । बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से रुपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सांसद की ओर से पुरानी नंदगोला, विजय लालगंज, मोहनपुर समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सूखा राशन और आवश्यक राहत सामग्री भेजी गई। राहत सामग्री लेकर वाहनों के पहुंचने से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता मिलने की उम्मीद जगी है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। बाढ़ पीड़ितों की सेवा और उन्हें भोजन, सूखा राशन […]

Noimg

Purnia: रुपौली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पप्पू यादव ने लगातार चौथे दिन भेजी राहत सामग्री- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुरानी नंदगोला, विजय लालगंज, मोहनपुर समेत कई प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया सूखा राशन और जरूरी सामग्री पूर्णिया । बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से रुपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सांसद की ओर से पुरानी नंदगोला, विजय लालगंज, मोहनपुर समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सूखा राशन और आवश्यक राहत सामग्री भेजी गई। राहत सामग्री लेकर वाहनों के पहुंचने से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता मिलने की उम्मीद जगी है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। बाढ़ पीड़ितों की सेवा और उन्हें भोजन, सूखा राशन […]

Noimg

Naugachia: गोसाई गांव में आज भी जीवंत है वर्षों पुरानी परंपरा, कुशग्रहणी अमावस्या पर दर्जनों लोग पहुंचे कुश उखाड़ने- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। आधुनिकता के दौर में जहां कई पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही हैं, वहीं गोसाई गांव में वर्षों से चली आ रही एक अनूठी परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जीवंत है। कुशग्रहणी अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को गांव के कई दर्जन लोग एक साथ कुश उखाड़ने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने परंपरा के अनुसार कुश उखाड़ी और उसे अपने घर लेकर आए। गांव के लोगों का कहना है कि कुशग्रहणी अमावस्या के दिन कुश उखाड़ने की यह परंपरा कोई नई नहीं है। यह वर्षों से उनके पूर्वजों द्वारा निभाई जाती रही है और आज भी उसी परंपरा को ग्रामीण आगे बढ़ा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें केवल बुजुर्ग ही नहीं, […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में 101 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार, छह चिलम बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

एसएच-58 कदवा रोड स्थित चाय दुकान में गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने गांजा की कथित खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 101 ग्राम गांजा और छह मट्ठी चिलम बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुगवीर यादव, पिता विशुनदेव यादव, निवासी विजय लालगंज, थाना रूपौली, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। बाबा चाय भंडार में छापेमारी पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को सूचना मिली थी कि एसएच-58 कदवा रोड स्थित बाबा चाय भंडार दुकान में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद नवगछिया थाना […]

Noimg

Naugachia: भाई की हत्या के बाद घटनास्थल पहुंचे नवगछिया एसपी, जांच में तेजी लाने के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र में 9 सितंबर की मध्यरात्रि आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति की उसके ही भाई द्वारा कथित रूप से लोहे की रॉड से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए जांच शुरू की। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए […]

Noimg

Naugachia: दहेज में दो लाख रुपये की मांग, विवाहिता से मारपीट कर घर से निकालने का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नवगछिया थाना क्षेत्र के कुम्हार पट्टी निवासी विजय गुप्ता की पुत्री साक्षी कुमारी ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पांच वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह महिला थाना को दिए आवेदन के अनुसार साक्षी कुमारी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व नवगछिया के जानकी सिंह रोड निवासी गोलू कुमार से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। विवाह के […]

Noimg

Naugachia: आठ दिनों तक घर में पड़ा रहा 75 वर्षीय वृद्धा का शव, दुर्गंध फैलने पर खुला मौत का राज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पति की मौत के बाद पक्के मकान में अकेली रहती थीं शांति देवी, दोनों बेटियां ससुराल में; बंद ग्रिल काटकर घर में घुसे परिजन, बिस्तर पर सड़ा-गला मिला शव नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर आजाद टोला में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 75 वर्षीय वृद्ध महिला शांति देवी का शव उनके घर के अंदर करीब आठ दिनों तक पड़ा मिला। घर से तेज दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और मृतका की दोनों बेटियों को इसकी सूचना दी गई। बेटियों के पहुंचने के बाद बंद ग्रिल को काटकर घर खोला गया, जहां बिस्तर पर शांति देवी का शव पड़ा मिला। […]