Month: September 2026

Noimg

Naugachia: लतरा में कामरेड महेंद्र यादव की 26वीं पुण्यतिथि पर संकल्प सभा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाकपा नेताओं ने गरीब, शोषित और मेहनतकश लोगों के हित में महेंद्र यादव के संघर्ष को किया याद, अधूरे कार्यों को पूरा करने का लिया संकल्प नवगछिया । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से शुक्रवार को गोपालपुर के लतरा गांव स्थित कामरेड महेंद्र यादव स्मारक स्थल पर उनकी 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विशाल संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कामरेड महेंद्र यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड ब्रह्मदेव यादव एवं दामोदर भगत ने संयुक्त रूप से की। पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने […]

Noimg

Bhagalpur: फटे तिरंगे ने खोली व्यवस्था की पोल: हाईमास्ट पर लहराता रहा राष्ट्रीय ध्वज, जिम्मेदारों की नजर रही बंद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राष्ट्रीय ध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। लेकिन नगर पंचायत, कहलगांव में इसी राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर क्षेत्र में लगे हाईमास्ट पर फटा हुआ तिरंगा लहराता रहा और जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कथित तौर पर इसे देखते हुए भी अनदेखा करते रहे। करीब 100 फिट की ऊंचाई पर अवस्थित इस राष्ट्रीय ध्वज को पिछले 23 अगस्त को सम्मान पूर्वक लगाया गया था। हाईमास्ट पर फटे तिरंगे की तस्वीर सामने आने के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सवाल यह है कि जिस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है, वहां […]

Noimg

Bhagalpur: काम की तलाश में गोड्डा से भागलपुर पहुंची मां, स्टेशन पर मिली महिला दो बेटियों को लेकर फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

किराये का कमरा दिलाने के बहाने बरारी ले जाने का आरोप, नौ साल की बेटी और चार माह की दूधमुंही बच्ची को लेकर भागी महिला; पुलिस की कार्यशैली पर भी उठे सवाल भागलपुर। झारखंड के गोड्डा जिले से काम की तलाश में अपनी तीन बेटियों के साथ भागलपुर पहुंची एक महिला को उस समय बड़ा सदमा लगा, जब स्टेशन पर परिचित हुई एक महिला कथित तौर पर उसकी दो बेटियों को लेकर फरार हो गई। पीड़ित महिला की पहचान संतो देवी के रूप में बताई गई है। घटना में उसकी नौ वर्षीय बेटी और चार माह की दूधमुंही बच्ची के गायब होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, संतो देवी अपनी तीन बच्चियों के साथ काम की तलाश […]

Noimg

Bhagalpur: 20 फीट कटाव से रात के ब्रीच तक, तटबंधों पर रात-दिन ‘ऑपरेशन बचाव’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रंगरा-गोपालपुर के संवेदनशील तटबंधों पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी स्थिति; अभियंताओं को चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश भागलपुर। गंगा के बढ़ते जलदबाव और लगातार बने बाढ़ के खतरे के बीच भागलपुर जिले के तटबंधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया है। तटबंधों पर उत्पन्न हो रही चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें दिन-रात सुरक्षात्मक कार्यों में जुटी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक और नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने रंगरा एवं गोपालपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील तटबंधों का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कटाव और ब्रीच प्रभावित स्थलों की स्थिति देखी तथा चल रहे बचाव कार्यों […]

Noimg

Bhagalpur: TMBU कैंपस में बाढ़ का पानी, सतह पर तैरता दिखा कंडोमों का ढेर; विश्वविद्यालय की गरिमा पर उठे सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) का कैंपस पिछले करीब 10 दिनों से बाढ़ के पानी में डूबा है। कई हिस्सों में पानी लबालब है और कक्षों तक पानी पहुंच चुका है। लेकिन इसी जलजमाव के बीच सामने आया एक दृश्य अब विश्वविद्यालय की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पानी की सतह पर बड़ी संख्या में कंडोम तैरते दिखाई दिए। इसका लाइव वीडियो/दृश्य सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर की स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।बाढ़ के पानी में ‘शर्मनाक’ तस्वीर:जिस परिसर में पढ़ाई, शोध और अकादमिक गतिविधियां की चर्चा होनी चाहिए थीं, वहां बाढ़ के पानी के बीच ऐसी आपत्तिजनक सामग्री का दिखाई देना बेहद गंभीर मामला है। सवाल यह है कि ये कंडोम […]

Noimg

Bhagalpur: गार्डर आगे चला, फिर पीछे क्यों आया! वैशाली पुल हादसे ने खड़े किए बड़े तकनीकी सवाल – मंत्री- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने भी इसी सवाल को जांच का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि मामले की तकनीकी जांच कराई जाएगी। प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी स्तर पर किसी त्रुटि की आशंका जताई गई है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। वैशाली में निर्माणाधीन पुल पर कुछ सेकेंड की चूक ने मजदूरों की जान सांसत में डाल दी। सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, उस भारी लॉन्चिंग गार्डर के अचानक पीछे खिसकने का है, जिसे पुल का स्लैब आगे लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। वैशाली के लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे फोरलेन पुल पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्लैब लॉन्च करने वाला भारी-भरकम लॉन्चिंग गार्डर आगे बढ़ने […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ में डूबे घरों के बीच सांसद पप्पू यादव का गूंजा सवाल – हर साल तबाही क्यों?- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पांच मौतों वाले घर में पहुंचे पप्पू यादव, 15 दिन से लापता युवक के परिवार से मिले; राहत के साथ व्यवस्था पर बरसे। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। मटमैले पानी में डूबे घर… छतों पर टंगी उम्मीद… भूख-प्यास से बेहाल परिवार और अपनों को खोने का ऐसा दर्द, जिसका कोई मुआवजा नहीं। भागलपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में शुक्रवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे तो उनके सामने बाढ़ की वह तस्वीर थी, जिसमें पानी से ज्यादा लोगों की आंखों में बेबसी नजर आई।खरीक के राघोपुर से लेकर गोराडीह के कोयली खुटाहा तक सांसद ने बाढ़ की भयावहता को करीब से देखा। कहीं लोग घर बचाने की जद्दोजहद में थे तो कहीं परिवार के सदस्य अपनों की तलाश में […]

Noimg

Bhagalpur: इंसान और बेजुबान, शिविरों में साथ-साथ बाढ़ राहत केंद्रों में दिखा अलग नजारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ घर-बार छोड़कर राहत केंद्रों में पहुंचे लोग, बच्चों से लेकर मवेशियों तक की चिंता; जहां मिली जगह, वहीं बना लिया आशियाना। चारे की व्यवस्था नदारद। कुल 25,923 पशु प्रभावित हैं। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ का पानी जब घरों की चौखट पार कर अंदर तक पहुंच जाता है तो इंसान के सामने सिर्फ अपनी जान बचाने की चुनौती नहीं होती, बल्कि उन बेजुबानों की चिंता भी सताती है, जो वर्षों से परिवार का हिस्सा रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों बाढ़ राहत केंद्रों में एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जो आपदा के बीच इंसान और जानवरों के बीच के रिश्ते को बयां करता है। राहत शिविरों में लोग अपने बच्चों, बुजुर्गों और जरूरी सामान के साथ […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण की दिनदहाड़े हत्या, पूर्व पार्षद समेत दो पर आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कुतुबगंज में बाइक सवार बदमाशों ने सिर के पीछे मारी दो गोलियां, वारदात के बाद इलाके में तनाव, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज में शुक्रवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के श्रीनारायण साह मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बाइक सवार दो बदमाशों ने बेहद करीब से उनके सिर के पीछे दो गोलियां मारीं और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल उमा भूषण तांती को तत्काल […]

Noimg

Bhagalpur: नाविक बोले – 300 रुपये में नाव कैसे चलाएं, बच्ची की विधायक से शिकायत – शिविर में रोज खाना नहीं मिलता!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर के पीरपैंती में बाढ़ ने सिर्फ खेत-खलिहान और रास्ते ही नहीं डुबोए हैं, बल्कि सरकारी इंतजामों की पोल भी सतह पर ला दी है। एक तरफ जान जोखिम में डालकर नाव खेने वाले नाविक 300 रुपये रोज में गुजारा करने की पीड़ा सुना रहे हैं, तो दूसरी तरफ बाढ़ राहत शिविर में एक बच्ची ने विधायक के सामने ऐसा सवाल रख दिया कि सरकारी व्यवस्था का पूरा हिसाब-किताब ही सामने आ गया।जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों, खासकर चौखंडी धार का दौरा किया। वहां नाविकों ने बताया कि तेज धार, खराब मौसम और लगातार कई घंटे नाव चलाने के बावजूद उन्हें महज 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिल रही है। नाविकों की […]