Month: September 2026

Noimg

Purnia: पूर्णिया में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महापौर विभा कुमारी ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया भंडारे का प्रसाद पूर्णिया : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन बुधवार को पूर्णिया शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, संध्या आरती, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में आस्था मंदिर और बेलौरी चौक स्थित श्री राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रीकृष्ण छठी समारोह में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया। […]

Noimg

NAUGACHIA : पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया पर रिलबाजी करना महिला सिपाही को पड़ा भारी, सस्पेंड- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुलिस मुख्यालय ने मांगी थी रिपोर्ट, जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद नवगछिया पुलिस ने की कार्रवाई नवगछिया : पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स बनाकर अपलोड करने के मामले में नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही संख्या 645 नेहा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नेहा कुमारी वर्तमान में ईआरएसएस/ईआरवी-06, परबत्ता में प्रतिनियुक्त बताई गई हैं। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को पुलिस मुख्यालय की ओर से महिला सिपाही द्वारा पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया पर वीडियो/रील्स वायरल किए जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। मामले को नवगछिया पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई। जांच के दौरान […]

Noimg

Purnia: एसएसबी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, स्कूल और चर्च परिसर में लगाए 260 पौधे- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया : उच्च मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में बुधवार, 9 सितंबर को पूर्णिया के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मिलिया कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वनभाग और बीआईसी चर्च, चुनापुर रोड के परिसर में कुल 260 पौधे लगाए गए। मिलिया कॉन्वेंट स्कूल परिसर में 160 पौधे तथा बीआईसी चर्च परिसर में 100 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में स्कूल की प्रधानाध्यापिका रूमा सिन्हा, बीआईसी चर्च के फादर सैमुल हेमब्रम, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी, पूर्णिया के उप कमांडेंट जी. जादुमनी शर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पेड़-पौधों के महत्व और […]

Noimg

Purnia: सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरण जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर रुपौली प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मोहनपुर, कांप, भौवा परवल, जंगल टोला, टिकापटी, कोयली सिमराहा पंचायत, सपाहा, सोहरा दियारा, डुमरी आश्रम टोला एवं डुमरी सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। बाढ़ के कारण कई परिवारों को भोजन, आवागमन और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहत अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि सांसद के मार्गदर्शन में लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि संकट की […]

Noimg

Naugachia: युवती से फोन पर छेड़छाड़ के आरोप को लेकर युवक की पिटाई, सिर फोड़ा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में वैसी चौक के समीप कथित तौर पर युवती को फोन कर परेशान करने के आरोप को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में भवानीपुर निवासी कृष्ण देव यादव के पुत्र सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। परिजनों के अनुसार, कुछ लोगों ने सत्यम कुमार पर घर की लड़कियों को फोन कर परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पीयूष कुमार, अजय यादव, आयुष कुमार और आनंद कुमार ने सत्यम के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह […]

Noimg

Naugachia: ऊर्जा मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गोपालपुर, तिनटंगा करारी, विजय मंडल और इस्माइलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ऊर्जा मंत्री ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर भाजपा नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब जी, बांसकी मंडल, विजय मंडल, राजकुमार मंडल, जितेंद्र मंडल, पूर्व सरपंच शंभू यादव, निर्मल यादव, अमर कुमार यादव, जदयू नेता प्रमोद चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। DESK2026

Noimg

Naugachia: ब्रह्मोत्तर तटबंध में रिसाव से बढ़ी चिंता, दिन-रात बचाव कार्य जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्रह्मोत्तर तटबंध पर पानी के बढ़ते दबाव के कारण पिछले कई दिनों से सीपेज और ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। तटबंध के कुछ हिस्सों से पानी पार होने के कारण सैदपुर-सुकटिया सड़क पर भी पानी का बहाव हो रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। जल संसाधन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से तटबंध की लगातार निगरानी कर रही है। रिसाव वाले स्थानों पर नाव के जरिए बालू भरी बोरियां डालकर बचाव कार्य किया जा रहा है। दिन-रात चल रहे इस अभियान का उद्देश्य पानी के दबाव को कम कर तटबंध को सुरक्षित रखना है। इधर, नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने ब्रह्मोत्तर तटबंध का निरीक्षण कर बचाव कार्य […]

Noimg

Naugachia: ब्रह्मोत्तर तटबंध पर फायरिंग, मजदूरों में दहशत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : ब्रह्मोत्तर तटबंध पर मंगलवार देर शाम मरम्मत कार्य से नाव के जरिए लौट रहे मजदूरों पर अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी सुकटिया बाजार की ओर भाग निकले। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही गोपालपुर सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिला परिषद प्रतिनिधि इंद्रजीत कुमार ने बताया कि तटबंध पर मरम्मत कार्य को देखते हुए पहले ही अधिकारियों से रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी, लेकिन पहल नहीं हुई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। DESK2026

Noimg

Naugachia: नवगछिया में अगस्त माह की अपराध संगोष्ठी, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की हुई समीक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस कार्यालय में अगस्त माह की अपराध संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में नवगछिया एसडीपीओ, सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए। संगोष्ठी के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण और पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विगत श्रावणी मेला के दौरान की गई पुलिस व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, जिले में हुई प्रमुख आपराधिक घटनाओं तथा विभिन्न मामलों में की गई गिरफ्तारियों से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। पुलिस पदाधिकारियों से अलग-अलग मामलों की वर्तमान स्थिति और अनुसंधान की प्रगति की जानकारी लेते हुए अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति पर चर्चा की गई। संवेदनशील […]

Noimg

Naugachia: बाढ़ राहत शिविर की सामुदायिक रसोई में खाना खाने को लेकर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महिलाओं के भोजन करने तक इंतजार करने को कहने पर बढ़ा विवाद, कुर्सियां फेंकने का आरोप नवगछिया पुलिस जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय राघोपुर में मंगलवार को संचालित बाढ़ राहत शिविर की सामुदायिक रसोई में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट और कुर्सियां फेंके जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, जीएस न्यूज़ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, राहत शिविर की सामुदायिक रसोई में वार्ड नंबर एक सहित आसपास के अन्य वार्डों की महिलाएं भोजन कर रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ युवक भी खाना खाने के लिए वहां पहुंचे। बताया गया कि […]