Month: September 2026

Noimg

Naugachia: गिलास में रखे फिनायल को दूध समझ छात्राओं ने बनाई चाय, पीते ही तीन की बिगड़ी तबीयत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कस्तूरबा विद्यालय में लापरवाही का मामला, उल्टी और पेट में जलन की शिकायत के बाद मायागंज रेफर; उपचार के बाद तीनों छात्राएं सुरक्षित नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा विद्यालय में सोमवार को कथित लापरवाही का मामला सामने आया। विद्यालय परिसर में गिलास में रखे फिनायल को दूध समझकर तीन छात्राओं ने उससे चाय बना ली। चाय पीने के कुछ देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की दो और 11वीं की एक छात्रा ने गिलास में रखे पदार्थ को दूध समझ लिया। इसके बाद उन्होंने उसी से चाय तैयार कर ली और उसका सेवन कर लिया। चाय पीने के कुछ देर बाद तीनों छात्राओं […]

Noimg

Naugachia: डेंगू-मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर नगर परिषद ने शुरू कराया फॉगिंग अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार होगी फॉगिंग, बाढ़ और बारिश के बीच बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद की पहल नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ और लगातार बारिश के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए नवगछिया नगर परिषद ने शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया है। नगर परिषद की ओर से बताया गया कि फॉगिंग का कार्य मंगलवार से शुरू किया गया है और निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी वार्डों में लगातार फॉगिंग कराई जाएगी। अभियान के तहत मंगलवार को श्री गोपाल गौशाला से नंदलाल चौक, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड सहित आसपास के इलाकों में फॉगिंग कराई गई। फॉगिंग मशीन के माध्यम से […]

Noimg

Naugachia: जमीन विवाद में मारपीट के दौरान 55 वर्षीय पंडित की मौत, दो चाचा समेत परिजनों पर हत्या का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बथान बनाने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे व ईंट से हमला करने का आरोप; पत्नी और पुत्र भी घायल नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 55 वर्षीय पंडित अतिनंदन चौधरी की मौत हो गई। मृतक के पुत्र गौतम कुमार चौधरी ने अपने दो चाचा समेत अन्य परिजनों पर मारपीट कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मारपीट की घटना में मृतक की पत्नी नूतन देवी और पुत्र गोविंद कुमार के भी घायल होने की सूचना है। दोनों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। वहीं, गंभीर […]

Noimg

Bhagalpur: 8 किलो जला तांबे का तार बरामद, चार गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के तिलकामांझी थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तांबे का तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 8 किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विभिन्न घरों और दुकानों से बिजली के तार चोरी कर उन्हें एकत्र करते थे और बाद में तार जलाकर उसमें से तांबा निकालकर कबाड़ी दुकानों में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बरामदगी तथा चोरी-छिनतई के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लगातार छापेमारी की जा […]

Noimg

Bhagalpur: दो दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन सत्र संपन्न, 150 बच्चों ने सीखे तनावमुक्त जीवन के सूत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रोहतास : बिक्रमगंज अनुमंडल के कर्मा धाम स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त त्रिविर पब्लिक स्कूल में मंगलवार, 8 सितंबर को दो दिवसीय मेंटल हेल्थ मैनेजमेंट सत्र का समापन हुआ। कार्यक्रम में आचार्य ई. अंशु सिंह एवं आचार्य डॉ. प्रभात सुमन ने विद्यालय के करीब 150 बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। दो दिनों में कुल 10 सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को तनाव, क्रोध और चिंता के कारणों के साथ-साथ उनसे निपटने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। ध्यान, एकाग्रता, सकारात्मक सोच, संवाद की कला, मधुर वाणी और आपसी संबंधों में प्रेम एवं सम्मान जैसे विषयों पर भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया। सत्र के दौरान बच्चों को यह […]

Noimg

Bhagalpur: पांच साल बाद भी आंखों में आंसू, दिलों में जिंदा हैं सदानंद बाबू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 5वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पुष्प अर्पित करते ही छलक पड़े आंसू; करीब पांच हजार लोगों ने लिया शांतिभोज में हिस्सा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव का वह आंगन बुधवार को सिर्फ श्रद्धांजलि का स्थल नहीं था, बल्कि यादों और भावनाओं का समंदर बन गया था। पांच वर्ष पहले दुनिया से विदा हुए पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर जब सैकड़ों लोग उनके निवास पहुंचे और तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए, तो कई आंखें बरबस नम हो गईं। किसी के पास उन्हें याद करने के लिए शब्द कम पड़ रहे थे, तो कोई उनकी सहज मुस्कान और अपनत्व को याद कर भावुक हो उठा। सदानंद बाबू के साथ बिताए पलों को याद कर बुजुर्गों के होंठ […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में न हो देरी, दूर- दराज के इलाकों पर खास नजर रखने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सांसद अजय मंडल ने आपदा प्रबंधन मंत्री के सामने उठाए प्रभावित परिवारों के मुद्दे। भागलपुर। बाढ़ के पानी के बीच राहत की उम्मीद लगाए बैठे परिवारों तक मदद पहुंचाने में किसी तरह की देरी न हो, इसे लेकर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है। मंगलवार को भागलपुर परिसदन के सभागार में आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सांसद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति और पीड़ित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में प्रशासन की पहली प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक तत्काल राहत पहुंचाना होनी चाहिए। खासकर वे इलाके जहां पहुंचना मुश्किल है, वहां राहत टीमों […]

Noimg

Bhagalpur: हाथों में तख्तियां, जुबां पर शिक्षा का संदेश… आदिवासी टोले के बच्चों ने दिखाई बदलाव की राह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। ‘पढ़ेगा बिहार, बढ़ेगा बिहार’… हाथों में संदेश-पट्टिकाएं और चेहरों पर आत्मविश्वास। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कहलगांव के मिर्धाचक आदिवासी टोले से बच्चों ने शिक्षा को लेकर ऐसी आवाज बुलंद की, जिसका संदेश स्कूल की दीवारों से निकलकर समाज तक पहुंचा।प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग संदेशों के जरिए बताया कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। यह व्यक्ति को अपने अधिकार समझने, सही निर्णय लेने और समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाती है।बच्चों की हाथों में मौजूद संदेश-पट्टिकाओं पर लिखा था – ‘हर व्यक्ति शिक्षित, हर परिवार साक्षर’ और ‘हर समाज सशक्त’। इन नारों के जरिए विद्यार्थियों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक […]

Noimg

Bhagalpur: ट्रेन की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत, मासूम बिटिया अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। घर से निकले थे बेटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने… शायद माता-पिता के मन में यही उम्मीद रही होगी कि इलाज के बाद उनकी मासूम बच्ची फिर से मुस्कुराएगी। लेकिन भागलपुर के अकबरनगर रेलवे स्टेशन पर चंद पलों में ही पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। जिस बच्ची के इलाज के लिए मां-बाप उसे लेकर भागलपुर जा रहे थे, उसी बच्ची की आंखों के सामने उसके माता-पिता की जिंदगी ट्रेन के पहियों के नीचे खत्म हो गई।अकबरनगर स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करने के दौरान सुबोध मंडल और उनकी पत्नी कौशल्या देवी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 5 वर्षीय […]

Noimg

Bhagalpur: जेल का नया लुक, सुरक्षा भी होगी चाक-चौबंद: भागलपुर में शुरू हुई कायापलट की तैयारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर की जेलें अब सिर्फ कैदियों को रखने की जगह नहीं रहेंगी, बल्कि इनके बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था को भी नए सिरे से मजबूत किया जाएगा। स्पेशल सेंट्रल जेल और शहीद जुब्बा सहनी सेंट्रल जेल परिसर के सौंदर्याकरण और जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल भागलपुर ने दोनों जेल परिसरों के विकास कार्यों के लिए शॉर्ट टेंडर जारी किया है। योजना में जेल परिसर के पुराने ढांचे को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।आसमान से होगी निगरानी, बनेंगे दो नए वॉच टॉवर: शहीद जुब्बा सहनी सेंट्रल जेल में दो नए वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत प्रस्तावित इस निर्माण […]