Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: छह महीने पहले बिसात पर उतरा अंशुमन, अब हर चाल में दिख रहा चैंपियन का खेल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

11 साल के नन्हे बाजीगर ने अंडर-11 में मारी बाजी, तीन प्रतियोगिताओं में उतरे, दो में बने विजेता भागलपुर : बिसात वही है, 64 खाने वही हैं, राजा-रानी समेत सारे मोहरे भी वही हैं, लेकिन चाल चलने वाला खिलाड़ी नया है और उसके इरादे किसी अनुभवी बाजीगर जैसे हैं। महज छह महीने पहले शतरंज की दुनिया में कदम रखने वाले घोघा (कहलगांव) के 11 वर्षीय अंशुमन अमित ने शुरुआती प्रतियोगिताओं में ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया है। कम समय में तीन टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर दो में अंडर-11 वर्ग का खिताब अपने नाम करने वाले अंशुमन ने संकेत दे दिया है कि उनकी नजर सिर्फ अगली चाल पर नहीं, बल्कि पूरी बाजी पर है। कहते हैं कि शतरंज […]

Noimg

Bhagalpur: अब खेत में पढ़ेंगे कृषि विद्यार्थी, किसान के साथ मिलकर खोजेंगे समस्या का समाधान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बीएयू ने शुरू किया ‘एक छात्र-एक किसान-एक समाधान’ कार्यक्रम, छह माह तक खेत में होगा प्रयोग और मूल्यांकन भागलपुर : कृषि की पढ़ाई अब केवल कक्षा और प्रयोगशाला तक सीमित नहीं रहेगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), भागलपुर ने कृषि विद्यार्थियों को सीधे किसानों और उनके खेतों से जोड़कर खेती की वास्तविक समस्याओं का व्यावहारिक समाधान खोजने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को ‘एक छात्र-एक किसान-एक समाधान’ (OSOFOS) फार्म-फील्ड कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छह माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत एक पूरे सेमेस्टर के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को एक किसान के साथ जोड़ा जाएगा। विद्यार्थी किसान के खेत पर जाकर उसकी खेती की प्रमुख समस्या को समझेंगे और उसकी पहचान करेंगे। […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर के डॉ. डीपी सिंह निर्विरोध बने एपीआई के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट, राष्ट्रीय मंच पर पहली बार शहर के डॉक्टर को बड़ी जिम्मेदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर के चिकित्सा जगत ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दर्ज की है। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह को एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) का निर्विरोध नेशनल वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पाने वाले वे भागलपुर के पहले डॉक्टर बताए जा रहे हैं। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही स्थानीय चिकित्सा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।यह नियुक्ति सिर्फ एक पद हासिल करने की उपलब्धि नहीं है, बल्कि भागलपुर के चिकित्सकों की राष्ट्रीय संगठनात्मक भूमिका के विस्तार के तौर पर भी देखी जा रही है। बिहार के साथ झारखंड और पश्चिम बंगाल के चिकित्सकों व शुभचिंतकों ने डॉ. सिंह को बधाई दी है। डॉ. […]

Noimg

Purnia: श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर खुश्कीबाग की नई कमेटी गठित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां पूर्णिया : श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, खुश्कीबाग के सुचारू संचालन एवं आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में मंदिर की पूजा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रसाद वितरण, चंदा संग्रह, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कमेटी में संरक्षक के रूप में जितेंद्र कुमार, दिवाकर गुप्ता, सुव्रत दत्ता, महेश गुप्ता एवं अरुण चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष अजय कुमार झा उर्फ मुरारी झा, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में शंकर महतो, सुदीप सिन्हा, रूपक साहा एवं […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में विकास योजनाओं की विधायक विजय खेमका ने की बिंदुवार समीक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

59 सड़क-नाला योजनाओं में 50 का काम पूरा, स्ट्रॉम ड्रेनेज की चार योजनाएं प्रगति पर; शेष 16 वार्डों के करीब 49 हजार घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल पूर्णिया : नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत पूर्णिया शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर विधायक विजय खेमका ने मंगलवार को बुडको के परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की सड़क और नाला निर्माण योजनाओं, स्ट्रॉम ड्रेनेज वाटर सिस्टम तथा अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गति और कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी ली तथा लंबित कार्यों को निर्धारित […]

Noimg

Purnia: बाढ़ में टूटी सड़क की मरम्मत के लिए आगे आए पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सिमरा गांव में सड़क टूटने पर निजी कोष से गिरवाईं लाखों की ईंटें पूर्णिया । रुपौली विधानसभा क्षेत्र के कोइली सिमरा पंचायत स्थित सिमरा गांव में बाढ़ के कारण सड़क टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया था। ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलने पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपने निजी कोष से सड़क की मरम्मत के लिए लाखों रुपये की ईंटें गिरवाईं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन बहाल होने की उम्मीद जगी है। पप्पू यादव ने कहा कि मुश्किल समय में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर तत्काल मदद नहीं पहुंचने पर उन्होंने अपने स्तर से सड़क […]

Noimg

Purnia: मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों से कथित मारपीट पर आशीष गोस्वामी ने जताया आक्रोश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है। प्रभात खबर डिजिटल के राजा झा, दैनिक जागरण के अविनाश उर्फ लड्डू और सोनभद्र अखबार के श्रवण कुमार के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों तक खबर पहुंचाते हैं। उनके साथ मारपीट या दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले में कार्रवाई के लिए 72 घंटे का समय दिया गया था। समय बीतने के बाद भी कार्रवाई […]

Noimg

Naugachia: बाढ़ में डूबा उसरैया गांव, ग्रामीणों की मेहनत भी गंगा में समाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नाव, भोजन, पेयजल और शौचालय के लिए तरस रहे लोग; चंदा जुटाकर बनाई सड़क भी तेज बहाव में कटकर बहने लगी नवगछिया : गंगा के बढ़ते जलस्तर ने तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के झल्लू दास टोला स्थित उसरैया गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रंगरा से कालूचक जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने के बाद पूरा गांव जलमग्न हो गया है। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ-साथ भोजन, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण उमेश मंडल, वीरो मंडल, देवकी देवी, रीता देवी, रानी देवी, कंचन देवी और सपना देवी ने बताया कि बाढ़ के कारण घरों से बाहर निकलना […]

Noimg

Naugachia: रानी सती दादी मंदिर में 10-11 सितंबर को भादो महोत्सव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । रानी सती मंदिर सेवा समिति की ओर से रानी सती दादी मंदिर प्रांगण, खरीक में 10 एवं 11 सितंबर को भादो महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान अखंड ज्योति, दादी का भव्य श्रृंगार, सवामणि प्रसाद तथा भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में धनबाद से शिवम पंसारी, छत्तीसगढ़ से पंकज अग्रवाल और नवगछिया से श्याम भक्त मंडल अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को सफल बनाने में रानी सती दादी मंदिर कमेटी के प्रदीप कुमार जैन, सुनील कुमार लाठ, जगदीश लाठ, प्रदीप लाठ, सौरभ कुमार जैन, अतुल कुमार लाठ सहित समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। DESK2026

Noimg

Naugachia: बाढ़ राहत के नाम पर पुलिसकर्मी के सोशल मीडिया पोस्ट से उठे सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहार पुलिस के सिपाही धनंजय पासवान के नाम से क्यूआर कोड के जरिए आर्थिक सहयोग मांगने का दावा, विभागीय अनुमति और राशि के उपयोग को लेकर पारदर्शिता की मांग नवगछिया : बाढ़ की विभीषिका के बीच नवगछिया पुलिस में तैनात बिहार पुलिस के एक सिपाही धनंजय पासवान के नाम से सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने की बात कहते हुए आम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील किए जाने और इसके लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जा रहा है। पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस […]