Month: October 2026

Naugachia: नारायणपुर में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे नवगछिया एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत आयोजित शिविर में समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन, नशामुक्त समाज बनाने की अपील नवगछिया। ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना, जनसंवाद को बढ़ावा देना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का […]

Bhagalpur: शाहकुंड की सीओ हर्षा कोमल पर गिरी गाज, पद से हटाई गईं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिले के शाहकुंड अंचल में राजस्व कार्यों के निष्पादन और जनशिकायतों के निपटारे में कथित लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के आदेश पर शाहकुंड की अंचल अधिकारी हर्षा कोमल को पद से हटा दिया गया है। उन पर राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में शिथिलता बरतने, आम लोगों की शिकायतों के प्रति उदासीन रहने और कई मामलों का समय पर निष्पादन नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अंचल न्यायालय में लंबित मामलों का समय पर निपटारा नहीं करने, अतिक्रमण से संबंधित मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने जैसी कमियों को कार्रवाई का […]

Bhagalpur: जीरोमाइल में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दुर्गा पूजा मनाने पैतृक गांव गया था परिवार, सीसीटीवी कैमरे तोड़ डीवीआर उखाड़ ले गए चोर; डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच, तीन संदिग्ध हिरासत में भागलपुर। औद्योगिक जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक स्थित मां तारा कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय घर में रहने वाला परिवार दुर्गा पूजा मनाने अपने पैतृक गांव बिहपुर के भ्रमरपुर गया हुआ था। घर लौटने से पहले ही चोरी की जानकारी मिलने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात भारतीय सेना में नायब सूबेदार शंभू […]

Bhagalpur: भागलपुर में 10 हजार लीटर से अधिक जब्त शराब नष्ट, उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

152 मामलों में जब्त 10,151 लीटर देशी-विदेशी शराब का जेसीबी से विनिष्टीकरण, अवैध कारोबार से दूर रहने की अपील भागलपुर। बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से जब्त शराब के विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक स्थित मद्य निषेध उत्पाद थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त देशी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के कुल 100 मामलों में जब्त 8,845 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया। वहीं, सदर अनुमंडल के विभिन्न थानों से संबंधित 52 मामलों में जब्त 1,306 लीटर […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद छोटी नावों के परिचालन की मांग, जनता दरबार पहुंचे नाविक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बियाडा घाट से बड़ी जहाजों के जरिए हो रहा यात्रियों का आवागमन, नाविकों ने कहा—कर्ज लेकर खरीदी नाव, अब रोजी-रोटी पर संकट भागलपुर। विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद गंगा पार आवागमन के लिए बियाडा घाट से बड़ी जहाजों का परिचालन कराया जा रहा है। इस बीच स्थानीय नाविकों ने भी छोटी नावों के परिचालन की अनुमति देने की मांग उठाई है। अपनी मांगों को लेकर नाविक जिलाधिकारी के जनता दरबार पहुंचे और प्रशासन से छोटी नावें चलाने की अनुमति देने की गुहार लगाई। नाविकों का कहना है कि उनके पास छोटी नावें उपलब्ध हैं और वे यात्रियों को गंगा पार कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि निर्धारित सुरक्षा नियमों और प्रशासनिक निर्देशों का […]

Bhagalpur: भागलपुर जिले में सड़कों की गुणवत्ता की होगी जांच, 27 अक्टूबर तक देना होगा प्रतिवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिलाधिकारी ने जांच पदाधिकारियों को किया प्रतिनियुक्त, गड्ढों, दरारों, जलजमाव और पुल-पुलियों की स्थिति की होगी पड़ताल भागलपुर। जिले में सड़क संपर्कता, यातायात की सुगमता और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की भौतिक स्थिति की जांच के लिए जांच पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार, पथ प्रमंडल, भागलपुर तथा संबंधित उप प्रमंडलों के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सड़कों की स्थलीय जांच की जाएगी। इसमें भागलपुर, नवगछिया, कहलगांव और सुल्तानगंज क्षेत्र की प्रमुख सड़कें शामिल हैं। सड़कों की कमियों और मरम्मत कार्यों की होगी पड़ताल जांच के दौरान सड़कों पर बने गड्ढों, क्षतिग्रस्त हिस्सों और दरारों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके साथ ही सड़क की सतह […]

Bhagalpur: बिग डांस कॉम्पिटिशन सीजन-2 में कृतिका झा ने लहराया सफलता का परचम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बॉलीवुड अभिनेता एवं कोरियोग्राफर सुशांत पुजारी ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित, उपलब्धि से परिवार और गुरु में खुशी भागलपुर। पंचकूला स्थित एटीएएम ऑडिटोरियम में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित बिग डांस कॉम्पिटिशन सीजन-2 के भव्य समापन समारोह में कृतिका झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार, गुरु और शुभचिंतकों को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बॉलीवुड अभिनेता, नर्तक एवं कोरियोग्राफर सुशांत पुजारी ने कृतिका को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला, प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए […]

Bhagalpur: पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता का निधन, शोक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर मंत्री ने दी पिता के निधन की जानकारी, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने जताया दुख भागलपुर । बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के पिता डॉ. कुमार नित्यानंद सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार में शोक छा गया। वहीं, नवगछिया, बिहपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अपने आधिकारिक फेसबुक पृष्ठ के माध्यम से पिता के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा, “पापा जी नहीं रहे।” पिता के निधन से गहरे दुख में डूबे मंत्री ने उनके स्नेह, संस्कार और जीवन […]

Bhagalpur: महिला आईटीआई कॉलेज बरारी में 500 बालिका कैडेट्स का एनसीसी कैंप शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। 47 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के तत्वावधान में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (डब्ल्यूआईटीआई), बरारी में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XVII) शुरू हुआ। 24 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों की 500 बालिका कैडेट्स भाग ले रही हैं। उद्घाटन सत्र में कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राना ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि शिविर में शारीरिक अभ्यास और हथियारों के बुनियादी ज्ञान के साथ त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, […]

Bhagalpur: सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ पर बनेंगी 4 धर्मशालाएं, प्रत्येक के लिए एक एकड़ जमीन चिह्नित करने का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेले सहित सालभर सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ धाम से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए कांवरिया पथ पर चार धर्मशालाओं के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रत्येक प्रस्तावित स्थल पर एक-एक एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित कर निःशुल्क हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भागलपुर जिला राजस्व शाखा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सुल्तानगंज के अंचलाधिकारी को पत्र प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर भूमि जांच रिपोर्ट और प्रस्ताव भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) के माध्यम से जिला राजस्व शाखा को उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रस्तावित धर्मशालाओं में विश्राम हॉल, प्रतीक्षालय, स्वास्थ्य शिविर, स्नानागार और भोजन […]