October 27, 2026
Bhagalpur: युवा उत्सव में कला, संगीत और साहित्य का संगम, ‘नशामुक्त युवा’ का दिया संदेश- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026भागलपुर संग्रहालय परिसर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का पहला दिन संपन्न, 250 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण; आज होगा समापन प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 के पहले दिन मंगलवार को कला, संगीत और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय उत्सव में युवाओं ने गायन, कविता लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस वर्ष उत्सव की थीम ‘नशामुक्त युवा’ रखी गई है। आयोजन में 250 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कला एवं […]