Month: October 2026

Noimg

Bhagalpur: बर्फीली चोटियों पर भागलपुर की बुलंद उड़ान, 17,800 फीट पर बाइक से पहुंचे आठ राइडर्स, आर्या पांडेय ने बनाया कीर्तिमान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ नॉर्थ सिक्किम के दुर्गम रास्तों पर दिखाया दमखम, गुरुडोंगमार लेक और जीरो प्वाइंट तक मोटरसाइकिल से पहुंचा दल प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बर्फीली हवाएं, शून्य से नीचे का तापमान और विरल हवा में हर सांस के लिए मशक्कत। ऐसी दुश्वारियों के बीच भागलपुर के आठ बाइकर्स ने अपने हौसले से रास्ता बनाया और नॉर्थ सिक्किम की ऊंची पहाड़ियों पर कामयाबी का परचम लहराकर लौटे। 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमार लेक और 15,500 फीट ऊंचे जीरो प्वाइंट तक मोटरसाइकिल से पहुंचने वाले इस दल के अभियान में एक उपलब्धि विशेष रूप से दर्ज हुई। नवविवाहित आर्या पांडेय इस चुनौतीपूर्ण यात्रा को पूरा करने वाली भागलपुर की पहली महिला सहभागी बनीं। 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू हुआ यह अभियान […]

Bhagalpur: मौत बनकर दौड़ा ऐश लोड हाइवा, टोटो के परखच्चे उड़े; दो की गई जान, पांच घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिले के कहलगांव स्थित रसलपुर थाना के पास भीषण हादसे के बाद चार घंटे तक सड़क पर संग्राम, मुआवजे और भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन पर रोक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव स्थित एकचारी-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रसलपुर थाना के समीप सुबह करीब 8:15 बजे यात्रियों से भरे टोटो और हाइवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ […]

Bhagalpur: छः साल से जलजमाव की मार, हजारों एकड़ खेत बर्बाद! आयुक्त के आदेश की भी अनदेखी, इस बार भी बुआई पर संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिले के घोघा नदी में पनछेकों और बांधों से निकासी बाधित होने का आरोप, कहलगांव-सबौर-गोराडीह के किसान बेहाल; आखिर कब जागेगा प्रशासन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर।किसानों की बदहाली, प्रशासनिक उदासीनता और खेती पर गहराते संकट की यह तस्वीर बेहद गंभीर है। भागलपुर जिले के कहलगांव, सबौर और गोराडीह प्रखंडों में हजारों एकड़ कृषि भूमि पिछले करीब छह वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रही है। खेतों में पानी जमा रहने के कारण किसान समय पर रबी फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि इस बार भी हजारों एकड़ खेतों में बुआई नहीं होने का खतरा मंडरा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब समस्या के समाधान के लिए तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त ने 16 […]

Noimg

Purnia: खड़गे की टिप्पणी पर भड़के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कहा—कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन का परिचायक है बयान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर जताई नाराजगी, कांग्रेस अध्यक्ष से अविलंब माफी मांगने की मांग कटिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में की गई टिप्पणी कांग्रेस की सोच और उसके वैचारिक दिवालियापन को दर्शाती है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ असंसदीय टिप्पणियां करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता संसद के भीतर और बाहर […]

Purnia: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में योगदान के लिए एसडीएम श्वेतम दीक्षित सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अररिया पहुंचकर किया सम्मानित, प्रशासनिक सहयोग और आत्मीय व्यवहार की सराहना पूर्णिया। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में योगदान के लिए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अररिया पहुंचकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने भगवा वस्त्र, प्रभु श्रीराम की तस्वीर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रशासनिक सहयोग की सराहना की। मौके पर संगठन के अररिया जिला अध्यक्ष पवन राज सहित जिला एवं नगर इकाई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका […]

Purnia: खिलाड़ियों और युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, इंदिरा गांधी स्टेडियम को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ग्रीन पूर्णिया के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, नन्हे खिलाड़ियों ने किया श्रमदान; जंगली झाड़ियों की सफाई और कूड़ेदान लगाने की उठी मांग पूर्णिया। शहर के ऐतिहासिक इंदिरा गांधी स्टेडियम को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय संस्था ग्रीन पूर्णिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में युवाओं, उभरते खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने श्रमदान कर स्टेडियम परिसर से प्लास्टिक कचरा हटाया और इसे प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। अभियान में एथलेटिक सोसाइटी और एकलव्य क्लब के नन्हे एवं युवा खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा निखारने वाले इन खिलाड़ियों ने स्वच्छता […]

Naugachia: भाजपा की जिला बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र भगाओ’ अभियान की बनी रणनीति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में हुई बैठक, मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष पर लगाए आरोप नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी, नवगछिया जिला इकाई की ओर से रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र भगाओ’ अभियान की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने अभियान को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष पर निशाना बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक बासुकी मंडल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची […]

Naugachia: नवगछिया रैक प्वाइंट पर नमक का बोरा गिरने से मजदूर घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी से नमक का बोरा उतारने के दौरान बोरे की छल्ली गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा निवासी भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद साथी मजदूरों ने उनके शरीर से बोरे हटाए और उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर यादव मालगाड़ी से नमक के बोरे उतारकर रैक प्वाइंट पर रख रहे थे। इसी दौरान नमक के बोरों की छल्ली अचानक उनके शरीर पर गिर पड़ी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें बोरे के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने […]

Naugachia: पानी बेचने जा रहे युवक से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी सज्जन भारद्वाज ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में खरीक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, सज्जन भारद्वाज पानी ढोने वाले टोटो से पानी बेचने जा रहे थे। इसी दौरान हलवाई टोला के पास गांव के ही चुन्नी शर्मा अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सज्जन भारद्वाज से दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। आवेदनकर्ता का आरोप है कि रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सज्जन भारद्वाज ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के […]

Noimg

Naugachia: तुलसीपुर में पुलिस टीम पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आपसी विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने का आरोप, घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में आपसी विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष की महिलाओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में प्रवेश कर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी सौरभ कुमार का नाम भी सामने आया है। महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल पीड़ित पक्ष की महिलाओं के अनुसार, पुलिस टीम गांव में आपसी विवाद की जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी घर के अंदर प्रवेश कर गए। महिलाओं का आरोप है […]