Month: October 2026

Bhagalpur : सुब्बाटोला कबड्डी प्रतियोगिता में भागलपुर की टीम बनी विजेता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सुब्बाटोला में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच बांका और भागलपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भागलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में बांका की टीम ने टॉस जीतकर कोर्ट चुनने का फैसला लिया और भागलपुर की टीम को रेड करने के लिए आमंत्रित किया। मुकाबले में भागलपुर की टीम ने 51 अंक हासिल किए, जबकि बांका की टीम 28 अंक ही जुटा सकी। इस प्रकार भागलपुर की टीम ने 23 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता […]

Bhagalpur: 3 नवंबर को टाउन हॉल में होगा ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। आगामी 3 नवंबर को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित होने वाले ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला जदयू कार्यालय, मौर्य विवाह भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की, जबकि संचालन नवगछिया जिला संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में कार्यक्रम की सफलता, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने का आह्वान किया। सांसद अजय मंडल ने कार्यकर्ताओं के समर्पण से कार्यक्रम की सफलता का विश्वास जताया। विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने फरक्का जलसंधि से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम का उल्लेख किया। विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल और पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत […]

Bhagalpur: जयंती की पूर्व संध्या पर याद किए गए देशभक्त पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ साहित्यकारों ने कहा – स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारिता के जरिए निभाई अहम भूमिका प्रदीप विद्रोही भागलपुर। साहित्यिक संस्था साहित्य सफर की ओर से देशभक्त पत्रकार एवं स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की 133वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। साहित्यकार रंजन कुमार राय ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। उपस्थित साहित्यकारों और कवियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रंजन कुमार राय ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने पत्रकारिता के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अंग्रेजी हुकूमत की नीतियों का निर्भीकता से विरोध किया। इसके कारण […]

Naugachia: इस्माइलपुर दोहरे हत्याकांड में माले ने की मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाकपा माले की नौ सदस्यीय जांच टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आरोपितों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की मांग; 29 अक्टूबर को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना नवगछिया। इस्माइलपुर में रंजन कुमार और उनकी पत्नी किरण देवी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में रविवार को भाकपा माले की नौ सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। टीम ने मृतक दंपती के 17 वर्षीय पुत्र मदन कुमार, पुत्री पूजा कुमारी, माता-पिता, भाई और ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। जांच के बाद पार्टी ने हत्याकांड के सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई तथा पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी […]

Bhagalpur: ‘मताधिकार बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान का पोस्टर जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ SIR के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाएगी बिहार जनसंघर्ष समिति और नागरिक अभियान।प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार जनसंघर्ष समिति और नागरिक अभियान की ओर से रविवार को होटल आमंत्रण में ‘मताधिकार बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान का पोस्टर जारी करते हुए SIR के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष गौतम कुमार ने आरोप लगाया कि SIR के कारण पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ सभाओं, जनयात्राओं, बैठकों और सम्मेलनों के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में ‘पीपुल अगेंस्ट SIR’ फोरम को समर्थन देने और आगामी 1 नवंबर को दिल्ली चलो कार्यक्रम में शामिल होने […]

Bhagalpur: मतरोजा धार में सोनुवा गैंग का तांडव, रंगदारी मांगने- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

का आरोप; चार मछुआरों की डंडों से जमकर पिटाई @ 2018 में इसी धार में हुई थी मछुआरे बलराम सहनी की निर्मम हत्या। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा की मुख्य धारा में पानी लौटने के साथ ही मछुआरे मछली पकड़ने निकलने लगे हैं। इसी बीच जिले के कहलगांव स्थित गंगा पार मतरोजा धार में मछुआरों के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कागजी टोला के मछुआरों ने सोनुवा यादव गैंग के सदस्यों पर मारपीट करने और मछली पकड़ने के एवज में रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ितों के मुताबिक, रविवार को चार मछुआरों के साथ मारपीट की गई। जल श्रमिक संघ के प्रांतीय संयोजक सह वार्ड पार्षद योगेंद्र सहनी ने बताया कि इन दिनों सोनुवा गैंग […]

Bhagalpur: सुल्तानगंज का पंसल्ला गांव बनेगा ‘जरदालू आम ग्राम’, बीएयू सबौर ने शुरू की पहल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ किसानों के बीच 100 जरदालू आम के पौधों का वितरण, उन्नत बागवानी तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर की पहल पर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित पंसल्ला गांव को ‘जरदालू आम ग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम के तहत गांव में जरदालू आम के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही किसानों के बीच 100 आम के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सुल्तानगंज के विधायक डॉ. ललित नारायण मंडल एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एम. हक ने की। इस पहल का उद्देश्य भागलपुर के प्रसिद्ध जरदालू आम की […]

Bhagalpur: बॉलीवुड और OTT को भाएगा भागलपुर! विक्रमशिला से बटेश्वर तक फिल्म शूटिंग की तैयारी, वेबसाइट पर दिखेंगे खूबसूरत नजारे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ एक दर्जन से अधिक ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थल चिह्नित; फिल्म निर्माण से स्थानीय कलाकारों और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार के ऐतिहासिक शहर भागलपुर की पहचान अब फिल्म और मनोरंजन जगत में भी मजबूत करने की तैयारी है। जिले की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, प्राचीन धार्मिक स्थल, खूबसूरत पहाड़ियां और गंगा के विस्तृत दियारा क्षेत्र को फिल्म शूटिंग लोकेशन के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की पहल शुरू की गई है। इसके तहत विक्रमशिला के ऐतिहासिक अवशेषों से लेकर बटेश्वर स्थान और अजगैवीनाथ धाम तक के प्रमुख स्थलों को फिल्मकारों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इससे बॉलीवुड, क्षेत्रीय सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म के निर्माताओं को भागलपुर में शूटिंग के नए विकल्प मिल सकेंगे। बिहार […]

Bhagalpur: गंगबरार जमीन ने भागलपुर में गंगा के बड़े भूभाग पर जमाया कब्जा, कलाई की बुआई से लेकर कटाई तक होगा तांडव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर जिले में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस (GIS) अध्ययनों के अनुसार, कुल दियारा क्षेत्र लगभग 1,073.04 वर्ग किलोमीटर है। कलई की बुआई से लेकर कटाई तक गंगा और उससे सटे कोसी दियारा क्षेत्र में दबंगों का जो तांडव होता है, वह किसी से छिपा नहीं है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा का जलस्तर घटने और पानी के अपनी पुरानी धारा की ओर लौटने के साथ ही जिले के गंगा दियारा क्षेत्रों में एक अलग ही तस्वीर उभरने लगी है। बाढ़ की विभीषिका के बाद गंगा के पेट से निकली जमीन पर गाद और सफेद बालू की मोटी परत दिखाई देने लगी है। कई स्थानों पर गाद से भरे विस्तृत भूभाग और सफेद बालू के टीले नजर आ रहे हैं। यही […]

Purnia: सरदार पटेल की 151वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जय कृष्ण विचार मंच की बैठक में समारोह की रूपरेखा तैयार, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा से कथित दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी पूर्णिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को मधुबनी काली स्थान स्थित पंकज पटेल के आवास पर जय कृष्ण विचार मंच, पूर्णिया के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शरण मेहता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जयंती समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समारोह की रूपरेखा भी तैयार की गई। […]