Month: October 2026

Purnia: चार वर्षों की संगठन सेवा का मिला सम्मान, प्रिया सिंह बनीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शर्मिला ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, दो लोगों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने संगठन के विस्तार और महिला मोर्चा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय, नया टोला, पानी टंकी रोड, वार्ड संख्या 20, लाइन बाजार, पूर्णिया में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले चार वर्षों से महिला मोर्चा की जिला मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहीं प्रिया सिंह को महिला मोर्चा का पूर्णिया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने प्रिया सिंह को मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रिया सिंह ने महिला […]

Purnia: पूर्णिया के मखाना निर्यात और स्वदेशी के महत्व पर प्रधानमंत्री ने दिया जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दुर्गाबाड़ी में विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’, स्थानीय नागरिकों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी भी ली पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी स्थित बूथ संख्या 90 पर रविवार को विधायक विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेत्री उमा पटेल के निवास पर किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्णिया के मखाना की अंतरराष्ट्रीय पहचान, विदेशी बाजारों में इसके निर्यात और स्वदेशी अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री द्वारा पूर्णिया के मखाना का उल्लेख किए जाने को विधायक विजय खेमका ने सीमांचल क्षेत्र के किसानों, मखाना उत्पादकों और उद्यमियों के लिए […]

Purnia: कला और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए युवा चित्रकार डॉ. ध्रुव कुमार को मानद डॉक्टरेट उपाधि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खगड़िया के महदा बन्नी गांव के निवासी डॉ. ध्रुव कुमार पूर्णिया के मिल्लिया बीएड महाविद्यालय में हैं ललित कला के सहायक प्राध्यापक पूर्णिया। बिहार के युवा चित्रकार एवं मिल्लिया फखरुद्दीन अली अहमद बीएड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पूर्णिया के ललित कला विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. ध्रुव कुमार को कला और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित मैपल गोल्ड बैंक्वेट, डी मॉल में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को प्रतिष्ठित शांति पुरस्कार परिषद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। समारोह में तिब्बती निर्वासित संसद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भारत-तिब्बत सहयोग मंच के वरिष्ठ सलाहकार आचार्य एशिया फुन्सुक, परिषद की अध्यक्ष एवं व्यक्तित्व विकास […]

Noimg

Purnia: लेशी सिंह ने किया रमेश चंद्र मिश्र मेमोरियल स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

उद्घाटन मुकाबले में जेएनवी कटिहार ने डीएवी पूर्णिया को सात विकेट से हराया, आदित्य राठौर बने मैन ऑफ द मैच पूर्णिया। विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में शनिवार को रमेश चंद्र मिश्र मेमोरियल स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), कटिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पूर्णिया को सात विकेट से पराजित कर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले आदित्य राठौर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। खिलाड़ियों को […]

Noimg

Purnia: आईओक्यूएम 2026 में विद्या विहार के चार विद्यार्थी आरएमओ के लिए चयनित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रियांशु राज और अर्णव राज ने 36-36 अंक हासिल कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, दोनों संस्थानों के 21 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 20 या उससे अधिक अंक पूर्णिया। इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर इन मैथमेटिक्स (आईओक्यूएम) 2026 में विद्या विहार समूह के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का मान बढ़ाया है। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल और विद्या विहार करियर प्लस के चार विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (आरएमओ) 2026 के लिए अर्हता प्राप्त की है। वहीं, दोनों संस्थानों के कुल 21 विद्यार्थियों ने 20 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि से संस्थान में उत्साह का माहौल है। चार विद्यार्थियों ने आरएमओ के लिए प्राप्त की अर्हता आईओक्यूएम 2026 में विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल के प्रियांशु राज और अर्णव […]

Bhagalpur: गृहरक्षक के 27 रिक्त पद प्रतीक्षा सूची से भरे जाएंगे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिलाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक, विज्ञापन संख्या 01/25 के तहत रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर भागलपुर। जिले में गृहरक्षक के शेष 27 रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची से भरने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। इस संबंध में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में गृहरक्षक चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विज्ञापन संख्या 01/25 के अंतर्गत रिक्त रह गए पदों को प्रतीक्षा सूची से यथाशीघ्र भरने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त विज्ञापन के तहत चयनित अभ्यर्थियों में से कुछ अभ्यर्थियों ने विभिन्न कारणों से योगदान नहीं दिया। इसके कारण गृहरक्षक के 27 पद रिक्त रह […]

Naugachia: खाटू श्याम से लाई गई मंदिर की शिला का नवगछिया में भव्य स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

36 वर्षों का सपना होगा साकार, देवउठनी एकादशी पर होगा श्याम मंदिर का नींव पूजन; हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नगर भ्रमण में लिया हिस्सा नवगछिया। नवगछिया में बाबा श्याम के भव्य मंदिर निर्माण का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटू श्याम धाम से नवगछिया में बनने वाले श्याम मंदिर के लिए लाई गई ईंट रूपी शिला का शनिवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी और बाबा श्याम के श्रद्धालु उपस्थित रहे। शिला के आगमन से श्याम प्रेमियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। फूल-मालाओं और दुपट्टे से श्याम भक्तों का सम्मान खाटू श्याम […]

Naugachia: सिगरेट नहीं देने पर कर दिया डबल मर्डर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

इस्माईलपुर दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, देशी कट्टा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद; मुख्य आरोपित सौरभ कुमार अब भी फरार, तलाश में छापेमारी जारी नवगछिया। इस्माईलपुर गांव में दंपती की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में निलेश कुमार, मिथुन कुमार और सागर कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, दुकान पर सिगरेट देने से मना करने के बाद हुए विवाद में रंजन मंडल और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर […]

Naugachia: दारोगा योगेश कुमार साह को नवगछिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के पुलिस केंद्र स्थित सरकारी आवास में शनिवार को पुलिस पदाधिकारी योगेश कुमार साह ने जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कराए। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य पुलिस जिला नवगछिया की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को जारी अद्यतन जानकारी के अनुसार, योगेश कुमार साह के सरकारी आवास में घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा योगेश कुमार ने दी जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सरकारी क्वार्टर में मिला शव, सहकर्मी की सूचना पर पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारी; 16 अक्टूबर को सहायक अवर निरीक्षक से अवर निरीक्षक पद पर हुआ था प्रमोशन, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस नवगछिया। नवगछिया पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में दारोगा योगेश कुमार ने जान दे दी। शनिवार सुबह करीब छह बजे एक सहकर्मी पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा। इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सईम रजा और डीएसपी मुख्यालय मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच […]