Month: October 2026

Bhagalpur: मीडिया में खबर चलने के बाद गरीब परिवार की मदद को आगे आया प्राची सेवा ट्रस्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। घोघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक गरीब परिवार की मदद के लिए अब लोग आगे आने लगे हैं। परिवार के मुखिया मंगल ऋषि की मौत के बाद आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उनके अंतिम संस्कार के लिए भी पर्याप्त लकड़ियों का इंतजाम नहीं हो सका। इस मामले की खबर मीडिया में आने के बाद फिल्म अभिनेत्री संचिता बसु के परिवार की ओर से प्राची सेवा ट्रस्ट ने पीड़ित परिवार की मदद की। ट्रस्ट की ओर से परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली। साथ ही, इस कठिन समय […]

Noimg

Bhagalpur: बाबा गणिनाथ गोविंद धाम के निर्माण के लिए भूमि पूजन, श्रद्धालुओं ने बढ़ाए सहयोग के हाथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जितेंद्र कुमार गुप्ता ने मंदिर निर्माण के लिए दिए 1.51 लाख रुपये, बिहार के कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालु खरीक। खरीक बाजार स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद धाम मंदिर के निर्माण को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु और समाज के गणमान्य लोग पहुंचे। मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने आर्थिक सहयोग देकर इस धार्मिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। मंदिर निर्माण के लिए इटहरी, महेशखूंट निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने 1 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उनके अलावा कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी मंदिर निर्माण के […]

Bhagalpur: कहलगांव में सुबह से शाम ‘जाम का जुगाड़’, कानून को ठेंगा दिखाते शराब के कारोबारी!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पिछले तीन दिनों में पुलिस की गिरफ्त में 25 पियक्कड़, मगर सवाल वही – शराब के असली सौदागरों तक कब पहुंचेगा कानून का हाथ? प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव में शाम ढलते ही लगता है जैसे कानून की किताब बंद और शराब के कारोबार की दुकान खुल जाती है! शहर से गांव तक कथित अवैध शराब कारोबारियों का नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा है। सुबह से शाम शराबबंदी के दावों के बीच अगर शराब की होम डिलीवरी और पसंदीदा ब्रांड की सप्लाई की खबरें सामने आ रही हैं, तो सवाल उठना लाजिमी है – आखिर यह धंधा किसके भरोसे फल-फूल रहा है? क्या कानून का खौफ सिर्फ जाम छलकाने वालों तक सीमित है, या कारोबार की जड़ तक […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट मॉल में आग से अफरा-तफरी, 6 हजार कपड़े जलकर राख; 2 घंटे बाद बुझीं लपटें- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ गर्मी से सामने के कांच टूटे; शॉर्ट सर्किट की आशंका। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। मॉल में सुबह का कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा था, तभी स्टॉक रूम से उठती आग की लपटों ने अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मॉल के सामने लगे कांच भी टूट गए। शनिवार को भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट मॉल में लगी आग से करीब 6 हजार कपड़े जलकर राख हो गए। दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मॉल के स्टॉक में कुल करीब 13 हजार कपड़े रखे होने की जानकारी सामने आई है। आग से हुए नुकसान का […]

Noimg

Bhagalpur: सरकारी दफ्तर में ‘स्लीपिंग मोड’ ऑन! ‘बाबू’ सो रहे हैं, जनता बाद में आए…- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर के सबौर प्रखंड में मेज बनी बिस्तर, ड्यूटी के दौरान नींद लेते दिखे ब्लू और रेड शर्ट वाले कर्मी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सरकारी दफ्तरों में जनता को काम कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन भागलपुर के सबौर प्रखंड में कुछ कर्मचारियों ने इंतजार की इस परंपरा को नया आयाम दे दिया है। यहां फाइलों के निपटारे से पहले नींद का निपटारा जरूरी समझा जा रहा है। जनता काम के लिए परेशान हो, तो हो; कर्मचारियों की आराम की घड़ी में खलल नहीं पड़ना चाहिए!सबौर प्रखंड के कृषि कार्यालय और मनरेगा कार्यालय से सामने आई तस्वीरें कम से कम यही कहानी बयां कर रही हैं। तस्वीरों में एक ओर ब्लू शर्ट पहने किसान सलाहकार मेज पर […]

Bhagalpur: फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर आज होगी जदयू की महत्वपूर्ण बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। आगामी कार्यक्रम ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर रविवार, 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला जदयू कार्यालय, भागलपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में भागलपुर जिले के जदयू सांसद, पूर्व सांसद, विधान पार्षद एवं पूर्व विधान […]

Bhagalpur: भागलपुर में चोरी के मोबाइल का बड़ा खेल बेनकाब! बांग्लादेश तक तस्करी की थी तैयारी, 40 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ 3 गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कहलगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 मोबाइल बरामद; 20 आईफोन समेत 130 एंड्रॉइड फोन जब्त, चोरी के सामान को ट्रेन से बांग्लादेश भेजने की थी योजना। प्रदीप विद्रोही भागलपुर।चोरी के मोबाइल फोन की खरीद-बिक्री से लेकर अंतरराष्ट्रीय तस्करी तक फैले कथित नेटवर्क का भागलपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।कहलगांव थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 150 मोबाइल फोन समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, चोरी के मोबाइल फोन को एकत्र कर ट्रेन के जरिए बांग्लादेश में सक्रिय तस्करी गिरोह तक पहुंचाने की योजना थी। इस आशय की जानकारी ग्रामीण […]

Purnia: किशोरियों की सक्रिय भागीदारी से 27 दिसंबर को होगा ‘रंग-ए-मिलाप’ का आयोजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के माध्यम से सामाजिक बदलाव का संदेश देगा कार्यक्रम, नृत्य-नाट्य, परिचर्चा और प्रदर्शनी सहित होंगी विविध गतिविधियां भागलपुर। कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के माध्यम से सामाजिक बदलाव का संदेश देने के उद्देश्य से आगामी 27 दिसंबर 2026 को ‘रंग-ए-मिलाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समवेत कार्यालय में प्रमुख साथियों की बैठक में इस आयोजन को लेकर निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समवेत के प्रेरणा केंद्रों से जुड़ी किशोरियां सक्रिय रूप से भाग लेंगी। आयोजन के माध्यम से किशोरियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और विचारों को अभिव्यक्त करने के साथ सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर मिलेगा। समवेत के सचिव डॉ. सुनील कुमार साह ने बताया कि ‘रंग-ए-मिलाप’ का उद्देश्य कला, संस्कृति, […]

Purnia: BASICON 2026 में डॉ. तारकेश्वर कुमार ने की वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सर्जन ने राष्ट्रीय सम्मेलन में पेट की टीबी के सर्जिकल उपचार पर हुई चर्चा का किया नेतृत्व पूर्णिया। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया के सर्जन डॉ. तारकेश्वर कुमार ने पटना में आयोजित BASICON 2026 के 45वें वार्षिक सम्मेलन में वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की। यह सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के सर्जन और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), पटना और एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) के बिहार चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में सर्जरी के क्षेत्र में चिकित्सा संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। […]