5
(1)

पूर्णिया । संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सामाजिक समरसता अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुरू किया गया यह अभियान 29 जुलाई से आगामी 27 फरवरी (माघी पूर्णिमा) तक जिलेभर में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस अवसर पर भाजपा पूर्णिया जिला के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महान संत, समाज सुधारक और युगद्रष्टा थे। उन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समतामूलक समाज, सामाजिक समरसता, सर्वधर्म समभाव और जातिविहीन व्यवस्था का संदेश दिया। उनके दोहे, पद और विचार आज भी समाज को समानता, मानवता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान, मानव सेवा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों का उद्देश्य समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सभी लोगों के जीवन में सम्मान, सुख और शांति की स्थापना करना था।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने बताया कि सामाजिक समरसता अभियान के तहत जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिरों, गांवों और सामाजिक स्थलों पर जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाकर संत रविदास जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही सामाजिक सद्भाव, समरसता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी लगातार कार्य करती है। पार्टी का उद्देश्य संतों और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से अपील की है कि वे संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक एकता एवं राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने में सहयोग करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: