5
(54)

भव्य भक्ति जागरण में मां आदिशक्ति की हुई आराधना, महापौर एवं जितेंद्र यादव ने कलाकारों और आयोजन समिति को किया सम्मानित

पूर्णिया। शहर के घोषपाड़ा में गुरुवार की रात भव्य भक्ति जागरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर घोषपाड़ा जाने वाली सड़क का नामकरण नगर निगम की ओर से ‘आदि शक्ति नगर’ किया गया। नामकरण को लेकर लगाए गए बोर्ड का अनावरण महापौर विभा कुमारी ने किया। इसके साथ ही उन्होंने भक्ति जागरण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भी किया।

समारोह में महापौर विभा कुमारी एवं जितेंद्र यादव ने मां आदिशक्ति की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की। भक्ति जागरण में शामिल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों और मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान महापौर एवं जितेंद्र यादव ने कलाकारों तथा आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि मां आदिशक्ति के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा और आस्था हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं की पहचान है। घोषपाड़ा की सड़क का नाम ‘आदि शक्ति नगर’ रखा जाना इस क्षेत्र को एक नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि महिलाओं के सम्मान के प्रतिकूल कुप्रथाओं को समाप्त किया जाए। सड़क का यह नामकरण उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

वहीं, जितेंद्र यादव ने कहा कि मां आदिशक्ति की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज के लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का काम करते हैं। ‘आदि शक्ति नगर’ नामकरण से इस क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों को बधाई दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 54

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: