5
(1)

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार की पहल की भी की सराहना

पूर्णिया। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देशभर में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वागत के लिए रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों एवं बस पड़ावों पर की गई विशेष व्यवस्थाओं की विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने सराहना की है। उन्होंने इन व्यवस्थाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार की पहल की भी प्रशंसा की है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

आशीष गोस्वामी ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर विभिन्न रेलवे स्टेशनों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर छठ महापर्व की शुभकामनाओं से संबंधित पोस्टर, बैनर और आकर्षक झांकियां लगाई गई हैं। रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों एवं बस पड़ावों पर छठ के पारंपरिक गीतों के प्रसारण से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, परिवार, संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़ने का महापर्व है। देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग पूरे वर्ष इस पर्व का इंतजार करते हैं और अपने परिवार के साथ छठ मनाने के लिए घर लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत और उनकी सुविधाओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर आकर्षक सजावट, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और छठ गीतों के प्रसारण से घर लौटने वाले लोगों को अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ाव का एहसास होता है। इन विशेष व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी विशेष धन्यवाद दिया।

आशीष गोस्वामी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार की ओर से छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में की गई व्यवस्थाओं को भी सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर की गई ऐसी पहल से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान प्राप्त होता है।

अंत में आशीष गोस्वामी ने समस्त देशवासियों एवं छठव्रतियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: