August 10, 2026
Purnia: अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत बीएड कॉलेज में पोस्टर, क्विज, वाद-विवाद व कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को मिल्लिया फखरूद्दीन अली अहमद बी.एड. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रामबाग में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025-27 एवं 2026-28 के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के सहायक प्राध्यापक एवं समन्वयक डॉ. मुरलीधर कुमार के नेतृत्व में हुआ। सुबह से ही कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा और प्रशिक्षुओं ने शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, क्विज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर वाद-विवाद तथा कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नई शिक्षा नीति-2020, मातृभाषा में शिक्षा, कौशल विकास, समावेशी […]