May 10, 2026
BHAGALPUR : जन्मदिन के दिन ही पंचतत्व में विलीन हुए नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई || GS NEWS
DESK 111भागलपुर। राजकुमार गुड्डू का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संयोग ऐसा रहा कि जिस दिन उनका 43वां जन्मदिन था, उसी दिन वे पंचतत्व में विलीन हो गए। इस घटना से पूरा सुलतानगंज शोक में डूब गया। सुबह उनके आवास से निकली अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए अंतिम यात्रा नमामि गंगे घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान “राजकुमार गुड्डू अमर रहें” और “ईओ कृष्ण भूषण अमर रहें” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अंतिम संस्कार के दौरान सबसे भावुक क्षण तब आया, जब उनके 12 वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। घाट पर मौजूद […]