Category Archives: bihar bhagalpur

NAUGACHIA : गोपालपुर की ‘मनराजी लीची’ ने बढ़ाई पहचान || GS NEWS

DESK 1130

मिठास और लालिमा से देश-विदेश में बढ़ी मांग, किसानों ने उठाई GI टैग की मांग नवगछिया । केले की खेती के लिए प्रसिद्ध नवगछिया-गोपालपुर क्षेत्र अब ‘मनराजी लीची’ के कारण भी नई पहचान बना रहा है। गंगा किनारे की उपजाऊ दोमट मिट्टी में उगने वाली यह विशेष किस्म की लीची अपनी प्राकृतिक मिठास, चमकीले लाल रंग और लंबे समय तक सुरक्षित रहने की क्षमता के कारण बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार पिछले दो वर्षों में यहां की लीची दुबई और ओमान जैसे देशों तक भेजी गई है। गोपालपुर प्रखंड के लतीपाकर धरहरा गांव के किसान एवं ट्रांसपोर्टर चंदन कुमार सिंह और मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मनराजी लीची का छिलका अन्य लीचियों […]

BHAGALPUR : बरारी डीवीसी परिसर में बिहार बिजली मजदूर यूनियन का 14वां राज्य सम्मेलन संपन्न || GS NEWS

DESK 1130

भागलपुर के बरारी डीवीसी परिसर में बिहार बिजली मजदूर यूनियन का 14वां राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में राज्यभर से बड़ी संख्या में बिजली मजदूर यूनियन के सदस्य, पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बिजली कर्मियों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि बिजली कर्मी लगातार कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं, बावजूद इसके उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है। इस अवसर पर बिहार बिजली मजदूर यूनियन के भागलपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्यभर की सभी बिजली मजदूर यूनियनों को एक मंच […]

Noimg

BHAGALPUR: चलती ट्रेन में महिला का बैग गिराने का आरोप || GS NEWS

DESK 1130

भागलपुर । भागलपुर-नाथनगर रेलखंड पर चलती ट्रेन में एक महिला यात्री का बैग नीचे गिराने का मामला सामने आया है। घटना के बाद नाथनगर स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, महिला यात्री साहेबगंज से ट्रेन में सफर कर रही थी। महिला का आरोप है कि ट्रेन में आइसक्रीम बेचने वाला एक युवक उसके बैग को पैर से धक्का देकर भागलपुर और नाथनगर स्टेशन के बीच नीचे गिरा दिया। महिला ने बताया कि बैग में नकदी समेत अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसी युवक […]

BHAGALPUR : जगदीशपुर में युवक पर चाकू से हमला || GS NEWS

DESK 1130

भागलपुर । जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भुराहा चौक पर रविवार सुबह एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो अपने घर पर ही जनरल स्टोर और चाट-चाउमिन की दुकान चलाता है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर राहुल कुमार ने जगदीशपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अहले सुबह करीब तीन बजे अपनी दुकान में सोया हुआ था। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलने पर एक अनजान युवक ने उससे ठंडा पानी मांगा। राहुल ने उसे पानी दिया, जिसके बाद वह वहां […]

भागलपुर: घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप || GS NEWS

DESK 1130

ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़कर की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी भागलपुर । बरारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मौके से चार आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई। पीड़िता के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह घर के बाहर खड़ी थी और उसके दोनों बच्चे घर के अंदर मोबाइल देख रहे थे। महिला का आरोप है कि उसका देवर अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और बंद ताला तोड़कर […]

BHAGALPUR: सबौर के राजपुर गांव से 13 वर्षीय किशोर लापता ||GS NEWS

DESK 1130

परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका, थाने में दिया आवेदन भागलपुर । सबौर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव वार्ड संख्या-12 से 13 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से जल्द बच्चे की बरामदगी की मांग की है। लापता किशोर की पहचान मोनू कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिंकी देवी और स्वर्गीय भोला पासवान का पुत्र बताया गया है। परिजनों के अनुसार गांव के ही सुशील पासवान और उसका पुत्र विक्की कुमार ने कथित रूप से मोनू को घर के पास स्थित बगीचे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट […]

BHAGALPUR : सदर अस्पताल में एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल || GS NEWS

DESK 1130

समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीज और परिजन परेशान भागलपुर । भागलपुर सदर अस्पताल में एम्बुलेंस व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। मरीजों और उनके परिजनों को समय पर एम्बुलेंस सुविधा नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में पर्याप्त एम्बुलेंस और ड्राइवरों की उपलब्धता नहीं होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार द्वारा दावा किया जाता है कि 102 नंबर पर कॉल करते ही तत्काल एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन अस्पताल पहुंचे कई लोगों का आरोप है कि कई बार कॉल करने के बावजूद फोन तक रिसीव नहीं किया जाता। वहीं अस्पताल परिसर में भी एक या दो एम्बुलेंस ही खड़ी नजर आती […]

BHAGALPUR : महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना || GS NEWS

DESK 1130

71 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले, 5 लोगों को 1 रुपये में मिला सफर का अवसर भागलपुर । भागलपुर के कैंप जेल स्थित पंचमुखी हनुमान दरबार से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए 71 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व संस्था के संचालक प्रशांत कुमार और सन्नी सरीन कर रहे हैं। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। संस्था की ओर से इस यात्रा में एक विशेष पहल भी की गई। आयोजकों ने लक्की […]

PURNIA : कटिहार में आंधी-बारिश का भारी तांडव, मिरचाईबाड़ी में सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर || GS NEWS

DESK 1130

पूर्णिया : शनिवार की देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने Katihar शहर में भारी तबाही मचा दी। रात करीब 9:45 बजे बदले मौसम ने शहर के कई मुख्य और रिहायशी इलाकों को प्रभावित किया। विशालकाय पेड़ और बिजली के पोल सड़कों पर गिर गए, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। मिरचाईबाड़ी चौक पर सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर तबाही का सबसे बड़ा असर मिरचाईबाड़ी चौक पर देखने को मिला, जहां तेज हवा के कारण एक भारी ट्रांसफार्मर बिजली के पोल समेत उखड़कर सीधे सड़क पर आ गिरा। इसके कारण कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। राहगीरों को जान जोखिम में डालकर वहां से […]

PURNIA : महानंदा नदी में डूबे तीन बच्चों का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग || GS NEWS

DESK 1130

एसडीआरएफ का लगातार सर्च अभियान जारी, गांव में पसरा मातम पूर्णिया। बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत अंतर्गत गोहास गांव में महानंदा नदी में डूबे चार मासूम बच्चों में से तीन का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना 21 मई की दोपहर करीब 12 बजे हुई थी। गोहास गांव निवासी चार बच्चे—नसर (11 वर्ष), मुस्तफा (8 वर्ष), अरमान (8 वर्ष) और नूर्शिद (10 वर्ष) महानंदा नदी किनारे खेलने गए थे। खेलते-खेलते सभी बच्चे नदी में स्नान करने उतर गए। […]