Category Archives: bihar bhagalpur

PURNIA : धमदाहा में बनेगा आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन || GS NEWS

DESK 1130

16.62 करोड़ की योजना का मंत्री लेशी सिंह ने किया शिलान्यास पूर्णिया । बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा में 16 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आम लोगों को बेहतर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि “मेरे लिए धमदाहा केवल मेरा चुनाव क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरी कर्मभूमि है। इस धरती से मेरा रिश्ता सिर्फ जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा है।” […]

PURNIA: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पप्पू यादव का केंद्र सरकार पर हमला || GS NEWS

DESK 1130

कहा- महंगाई से जनता परेशान, सरकार जनता की जेब काटने में लगी पूर्णिया । पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महंगाई के जरिए आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है और लोगों की जेब काटने में लगी हुई है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद अब तक ईंधन की कीमतों में करीब आठ रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम […]

NAUGACHIA : इमरजेंसी में दिखी इंसानियत की मिसाल डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने बचाई कई जिंदगियां || GS NEWS

DESK 1130

बरुण बाबुल,जीएस न्यूज़ नवगछिया : अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। अचानक बढ़ी भीड़ और गंभीर मरीजों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल कर्मियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। लेकिन इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर कुतुब राही एवं उनके सहयोगियों ने साहस, धैर्य और तत्परता का परिचय देते हुए स्थिति को संभाल लिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कुतुब राही के साथ सहायक पंकज कुमार, अखिलेश कुमार, अभिषेक कुमार एवं रतन झा लगातार मरीजों की सेवा में जुटे रहे। सभी ने मिलकर एक-एक मरीज का इलाज किया और गंभीर मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इस दौरान अस्पताल परिसर में […]

NAUGACHIA : बकरीद को लेकर ढोलबज्जा और कदवा थाना में शांति समिति की बैठक || GS NEWS

DESK 1130

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, अफवाहों से दूर रहने का निर्देश नवगछिया संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर ढोलबज्जा एवं कदवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। ढोलबज्जा थाना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष निशांत कुमार शर्मा ने की। बैठक में बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि […]

NAUGACHIA : फर्जी बीमा क्लेम मामले में महिला गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1130

मृत पति के नाम पर पॉलिसी लेकर क्लेम करने का आरोप नवगछिया संवाददाता। रंगरा थाना पुलिस ने जालसाजी और फर्जी बीमा क्लेम मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदासटोला निवासी कारे मंडल की पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, भागलपुर के कर्मी संजीव कुमार ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि सुनैना देवी ने अपने पति के नाम पर बीमा पॉलिसी ली, जबकि उसके पति की मौत वर्ष 2022 में ही हो चुकी थी। आरोप है कि पति की मृत्यु के बावजूद महिला ने फर्जी दस्तावेज […]

NAUGACHIA : सड़क के गड्ढे में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल || GS NEWS

DESK 1130

नवगछिया : क्षेत्र में जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला मसुदनपुर वैसी गांव का है, जहां सड़क पर बने गड्ढे में बाइक चले जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मशुदनपुर वैसी निवासी कैलाश दास के पुत्र संजय दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजय दास रविवार को बाइक से किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर चली गई। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना तेज था कि उसके सिर समेत […]

NAUGACHIA : लत्तीपाकर चौक के पास बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार युवक घायल || GS NEWS

DESK 1130

दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर चौक के समीप रविवार को बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। घायलों की पहचान मालपुर निवासी हरि मंडल के पुत्र अमित कुमार, विशनदेव साह के पुत्र किशन कुमार साह, उपेंद्र साह के पुत्र चंदन कुमार तथा गणेश साह के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित कुमार और किशन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज […]

NAUGACHIA : पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत || GS NEWS

DESK 1130

खेत में मां के साथ गया था बच्चा, गांव में पसरा मातम नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदीनगर गांव में खेत के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान कालिंदीनगर निवासी छंगुरी चौधरी के चार वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार को राजू की मां मकई की फसल काटने बहियार गई थी। छोटा राजू भी अपनी मां के साथ खेत चला गया था। मकई काटने के दौरान राजू पास में खेल रहा था। इसी बीच खेलते-खेलते वह खेत के समीप बने पानी भरे गड्ढे […]

NAUGACHIA : ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में यात्री की मौत || GS NEWS

DESK 1130

नवगछिया स्टेशन पर उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान तोड़ा दम नवगछिया : ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गंभीर हालत में यात्री को नवगछिया स्टेशन पर उतारकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला अंतर्गत माया बाजार थाना क्षेत्र निवासी गयादीन प्रजापति के 37 वर्षीय पुत्र श्रवण प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, श्रवण प्रजापति ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहयात्रियों द्वारा इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही नवगछिया आरपीएफ सक्रिय हो गई और […]

NAUGACHIA : तीनटंगा करारी-कहलगांव के बीच आज से शुरू होगी मालवाहक जहाज सेवा || GS NEWS

DESK 1130

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवहन व्यवस्था को मिलेगी राहत नवगछिया । विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद सीमांचल और भागलपुर क्षेत्र के बीच बाधित माल परिवहन व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आज से तीनटंगा करारी घाट से कहलगांव गंगा घाट के बीच शार्क शिपिंग कंपनी द्वारा मालवाहक जहाजों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इस सेवा का उद्घाटन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से कंपनी की ओर से दोनों घाटों पर तैयारी का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा था। बड़े वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सड़क को समतल किया गया तथा रैंप निर्माण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है, ताकि ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन […]