Category Archives: bihar bhagalpur

Bhagalpur: भागलपुर में फिर कोरोना की आहट, 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी-GS NEWS

DESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। एक समय कोरोना संक्रमण के गंभीर दौर से जूझ चुका भागलपुर अब एक बार फिर सतर्कता के दौर में प्रवेश करता दिख रहा है। पिछले कुछ महीनों से जिले में कोरोना के मामले लगभग नगण्य थे, लेकिन देश के विभिन्न राज्यों में संक्रमण के छिटपुट मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट मोड में था। इसी बीच तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। […]

Bhagalpur: गांधी के अंग प्रदेश प्रवास पर पहली बार तैयार होगा शोध ग्रंथ, देशभर के शोधार्थियों से मांगे गए लेख- GS NEWS

DESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। महात्मा गांधी के अंग प्रदेश आगमन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक ऐसा प्रयास शुरू किया गया है, जो इस क्षेत्र के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के अनछुए अध्यायों को नई पहचान देगा। 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘अंग प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय समारोह’ के दौरान पहली बार गांधी के अंग प्रदेश से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों पर एक विशेष शोध ग्रंथ प्रकाशित किया जाएगा।समारोह के संयोजक प्रसून लतांत ने बताया कि ‘अंग प्रदेश में महात्मा गांधी : संदर्भ और संदेश’ विषय पर देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शोधार्थियों, शिक्षकों और विद्वानों से शोधपरक लेख आमंत्रित किए गए हैं। उद्देश्य गांधी के चार बार के अंग प्रदेश आगमन, उनके सामाजिक प्रभाव […]

Purnia: दो लाख के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी लेकर गर्भवती महिला लापता, पति ने दर्ज कराई शिकायत- GS NEWS

DESK20260

समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से एक गर्भवती महिला अपने ससुराल से करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी लेकर लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला के पति ने मुसरीघरारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई है। आरोप है कि वह घर में रखे करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश […]

Purnia: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू- GS NEWS

DESK20260

पटना। बिहार सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सब्सिडी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहल बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति, 2026 के तहत लागू की गई है। सरकार के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत पात्र लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करना, प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आवेदनों की जांच की जाएगी। पात्र आवेदकों को नीति के प्रावधानों के अनुसार सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। सरकार ने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना […]

Purnia: पूर्णिया जिला स्कूल बना सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), महापौर विभा कुमारी ने किया शुभारंभ- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) योजना के तहत आयोजित उद्घाटन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यभर में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ किया गया। पूर्णिया जिला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट सार्जेंट अंकित कुमार, एनसीसी अधिकारी पवन कुमार विश्वास तथा एनसीसी कैडेटों की टीम ने महापौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि यह दिन […]

Purnia: पूर्णिया विधानसभा के छह विद्यालय बने मॉडल स्कूल, विधायक विजय खेमका ने बताया शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्यभर में एक साथ 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के छह विद्यालयों को मॉडल स्कूल का दर्जा मिलना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक विजय खेमका ने बताया कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के राजकीय जिला स्कूल, राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पार्वती मंडल हाई स्कूल (हरदा), केजीपी हाई स्कूल (भोगा भटगामा), उच्च विद्यालय चांदी रजीगंज तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय महाराजपुर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं शिक्षा मंत्री […]

Naugachia: बोलबम श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बने हाइवे पेट्रोलिंग जवान, त्वरित मदद से बची दो कांवरियों की जान- GS NEWS

DESK20260

एनएच-31 पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे दोनों श्रद्धालु, पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिसाल नवगछिया। श्रावणी यात्रा के दौरान नवगछिया में हाइवे पेट्रोलिंग में तैनात पुलिस जवानों ने अपनी सतर्कता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो बोलबम श्रद्धालुओं की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। समय पर मिली मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उन्हें शीघ्र इलाज मिल सका। घटना नवगछिया बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुई। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार निवासी सिंटू दास (पिता- सदानंद दास) अपने साथी संजीत कुमार के साथ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर […]

Naugachia: सरकारी स्कूल, घर पर कोचिंग!’ : नवगछिया में नियमों को ठेंगा दिखाकर अवैध कमाई का खेल, अभिभावकों का फूटा गुस्सा- GS NEWS

DESK20260

‘ 11वीं-12वीं के छात्रों से मोटी फीस वसूली का आरोप, शिकायत की तैयारी; बोले अभिभावक- ‘फीस नहीं देने पर कोचिंग से निकाल देते हैं’ नवगछिया। सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले कुछ शिक्षकों पर अब निजी कोचिंग के नाम पर मोटी कमाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग के स्पष्ट नियमों के बावजूद नवगछिया में वर्षों से सरकारी शिक्षक अपने निजी आवासों पर 11वीं एवं 12वीं के छात्रों की कोचिंग चला रहे हैं और छात्रों से हजारों रुपये की फीस वसूली जा रही है। मामला अब तूल पकड़ने लगा है। नाराज अभिभावकों ने बैठक कर पूरे प्रकरण की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से करने का निर्णय […]

Naugachia- तेज रफ्तार टोटो पलटा, दो लोग घायल- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया-तिनटंगा करारी पीडब्ल्यूडी सड़क पर मालपुर के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा (टोटो) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। घायलों की पहचान पचगछिया गांव निवासी मोहम्मद अबुज और मोहम्मद जाहिद अली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। मालपुर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से टोटो पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराया और फिर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को टोटो से बाहर निकाला और दूसरे वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। […]

Naugachia: रंगरा पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 0.9 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ बाजार में दो व्यक्ति शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 0.9 लीटर विदेशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के रनसीटोला सधुआ निवासी अटल बिहारी तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत […]