July 18, 2026
Bhagalpur: मानसून में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए बढ़ाई गई निगरानी- GS NEWS
DESK2026भागलपुर। मानसून के सक्रिय होने के साथ डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, टायफाइड, दस्त एवं अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए भागलपुर सहित पूरे बिहार में 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेनप्लस सर्विसेज द्वारा संचालित इस सेवा के तहत एम्बुलेंस संचालन, कंट्रोल रूम और फील्ड टीमों की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को बिना विलंब अस्पताल पहुंचाया जा सके। पटना स्थित 102 एम्बुलेंस कंट्रोल सेंटर के चिकित्सक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, टायफाइड, दस्त, फूड पॉइजनिंग और त्वचा संबंधी संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं। जलजमाव, दूषित पेयजल और बढ़ी हुई नमी […]