Category Archives: Uncategorized

NAUGACHIA : राशन डीलर चयन में अनियमितता का आरोप, खाद्य आपूर्ति मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग || GS NEWS

DESK 1110

गोपालपुर। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सुकटिया बाजार निवासी स्नेहा कुमारी ने राशन डीलर चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्नेहा कुमारी, पति रवि साह, ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सुकटिया पंचायत में राशन डीलर के रिक्त पद के लिए उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था। आवेदन के बाद विभागीय स्तर पर स्थल निरीक्षण एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच भी की गई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और नियमों […]

NAUGACHIA : तिनटंगा जहाज घाट से मालवाहक सेवा शुरू करने की तैयारी तेज || GS NEWS

DESK 1110

एप्रोच पथ निर्माण कार्य शुरू, 24 मई तक सेवा शुरू होने की संभावना गोपालपुर। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर, नवगछिया और सीमांचल के विभिन्न जिलों के बीच सड़क संपर्क प्रभावित होने से लोगों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। खासकर मालवाहक वाहनों के परिचालन में परेशानी के कारण व्यवसायियों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के समाधान को लेकर अब प्रशासन और निजी कंपनियों की पहल तेज हो गई है। तिनटंगा करारी जहाज घाट से कहलगांव तक मालवाहक सेवा शुरू करने की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। शार्क शिपिंग कंपनी द्वारा गंगा नदी के रास्ते मालवाहक वाहनों और सामानों की ढुलाई की योजना बनाई गई […]

NAUGACHIA : रंगरा में गुमशुदा युवती हत्याकांड में पुलिस को सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के चर्चित गुमशुदा अपहृता हत्याकांड मामले में नवगछिया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 31 मई 2025 को रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधुआ रेलवे ढाला के समीप एक गुमशुदा अपहृता का शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना कांड संख्या-106/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस संवेदनशील मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम लगातार […]

NAUGACHIA : बाल भारती विद्यालय में पाँच दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारम्भ || GS NEWS

DESK 1110

बच्चों के उत्साह, रचनात्मक गतिविधियों और प्रेरणादायी संदेशों के बीच शुरू हुआ आयोजन नवगछिया : बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में बुधवार को पाँच दिवसीय समर कैंप का शुभारम्भ उत्साह, उमंग और रंगारंग माहौल के बीच भव्य रूप से किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, मुस्कान और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय रूँगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, सह सचिव प्रवीण केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया, अभिषेक रूँगटा, विनोद चिरानियाँ, नीरज चिरानियाँ, गौरी शंकर सर्राफ, ओमप्रकाश चिरानिया एवं पारस खेमका द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय परिवार और बच्चों के बीच उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। समर कैंप के पहले […]

NAUGACHIA : इंधन बचाने के संदेश के साथ ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे मंत्री इं. शैलेंद्र || GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया  । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंधन बचत अभियान और संयमित ऊर्जा उपयोग के संदेश को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र बुधवार को पटना में ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे। मंत्री के इस कदम की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा हो रही है। कार्यालय पहुंचने के बाद मंत्री इं. शैलेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को यह संदेश दिया है कि यदि इच्छाशक्ति हो तो देश, सरकार और आम नागरिक मिलकर इंधन की खपत कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के लिए भी बेहद आवश्यक है। मंत्री ने आम लोगों, भाजपा […]

BHAGALPUR : अधिकारियों के साथ जनजातीय समुदाय के गणमान्य लोगों ने अपने ग्रामीणों को किया जागरूक || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर । जनजातीय, गरिमा उत्सव- 2026 के अंतर्गत भागलपुर जिला में जनभागीदारी अभियान का “सबसे दूर, सबसे पहले” थीम के साथ 18 मई को जिला पदाधिकारी भागलपुर द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया था। यह विशेष अभियान जनजातीय बाहुल्य एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रशासनिक सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने के उद्येश्य से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचे। इस विशेष अभियान की कड़ी में बुधवार को जिले के 03 प्रखंडों के 62 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों, आदि साथियों एवं जनजातीय समुदाय के गणमान्य लोगों के द्वारा […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप-10 अपराधियों में शामिल श्रवण कुंवर गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1110

रंगदारी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस समेत कई मामलों में था फरार नवगछिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी श्रवण कुमार उर्फ श्रवण कुंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ रंगदारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी तथा तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम […]

NAUGACHIA : गंगा घाटों पर हथियारों को जल समाधि देने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

DESK 1110

24 घंटे के भीतर दूसरा वीडियो सामने आने से इलाके में बढ़ी चिंता नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर, इस्माईलपुर और रंगरा थाना क्षेत्र के गंगा घाटों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हथियारों को गंगा नदी में जल समाधि देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जीएस न्यूज़ भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर 24 घंटे के भीतर हथियार प्रदर्शन और हथियार से जुड़े दूसरे वायरल वीडियो के सामने आने से लोगों में दहशत और चिंता […]

NAUGACHIA : नवगछिया एसपी राजेश कुमार का तबादला, वैभव शर्मा बने नए पुलिस अधीक्षक || GS NEWS

DESK 1110

बिहार पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, साइबर अपराध इकाई में मिली नई जिम्मेदारी नवगछिया : बिहार पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवगछिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), बिहार, पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को नवगछिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अब जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कमान उनके हाथों में होगी। सरकारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण बिहार राज्यपाल के आदेश से प्रभावी माना जाएगा। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव […]

BHAGALPUR : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा भागलपुर का मशहूर जर्दालू आम, तैयारी शुरू || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। बिहार की शान और भागलपुर की पहचान बन चुका मशहूर जर्दालू आम एक बार फिर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई विशिष्ट लोगों तक पहुंचने की तैयारी में है। इसे लेकर भागलपुर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी गांव स्थित बगीचों में खास तरीके से जर्दालू आम तैयार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार भी आम की गुणवत्ता, स्वाद और प्राकृतिक मिठास को बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इन आमों को तैयार करने में किसी प्रकार की रासायनिक दवा का उपयोग नहीं किया जा रहा है। पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार किए जा रहे इन खास आमों की […]