May 19, 2026
NAUGACHIA : ‘गुड टच-बैड टच’, मोबाइल जागरूकता और नैतिक कहानियों के जरिए बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण सीख || GS NEWS
DESK 111बाल भारती विद्यालय के जूनियर समर कैंप का दूसरा दिन रहा ज्ञान, जागरूकता और मनोरंजन से भरपूर नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में आयोजित समर कैंप 2026 का दूसरा दिन मंगलवार को छोटे बच्चों के लिए ज्ञान, जागरूकता और मनोरंजन का अनूठा संगम बन गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हंसी, उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। विभिन्न शिक्षाप्रद कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन कराया गया, बल्कि जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी सहज तरीके से सिखाई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले विशेष सत्र से हुई। ‘गुड टच और बैड टच’ विषय पर शिक्षिकाओं द्वारा एक प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका के माध्यम से बच्चों को […]