April 26, 2026
NAUGACHIA : मद्यनिषेध के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.980 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया पुलिस ने मद्यनिषेध के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 43.980 लीटर शराब बरामद की गई, तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दो वाहनों को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को बिहपुर थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान ब्लॉक मोड़ बिहपुर के समीप एक टेंपो से 33 लीटर देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में टेंपो चालक पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा निवासी रंजीत मंडल, पिता स्व. बोधनारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया तथा वाहन को विधिवत जब्त किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 103/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। […]