Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : इस्माईलपुर-बिंद तटबंध के कटाव रोधी कार्य का सांसद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर इस्माईलपुर-बिंद तटबंध पर लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कटाव रोधी कार्य का सोमवार को सांसद अजय मंडल ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अभियंता भी उनके साथ मौजूद रहे। सांसद ने स्पर संख्या 7 से 9 तक हो रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीट पाइलिंग, बोल्डर क्रेटिंग, तटबंध में मिट्टी भराई, जीटी फिल्टर तथा बोल्डर लगाने जैसे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का आकलन किया। अधिकारियों ने उन्हें कार्य की वर्तमान स्थिति एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा कार्य में गड़बड़ी की शिकायत सांसद से की गई थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति […]

NAUGACHIA : संतुलित उर्वरक उपयोग व पोषक तत्व प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल  के नारायणपुर प्रखंड परिसर स्थित शिल्प प्रशिक्षण सभागार में सोमवार को “रासायनिक उर्वरक का संतुलित उपयोग एवं सामेकित पोषक तत्व प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) आदित्य कुमार, बीटीएम गौरव कुमार, जीविका की एसीडब्ल्यू श्वेता कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों एवं खाद-बीज विक्रेताओं को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में खाद का छिड़काव वैज्ञानिक तरीके और निर्धारित मात्रा में करें, ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और लागत भी कम हो। बीएओ आदित्य कुमार ने बताया कि संतुलित मात्रा में […]

NAUGACHIA: जमीन विवाद में आशा कार्यकर्ता से मारपीट, परिवार समेत हत्या की धमकी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेख टोला, झंडापुर में जमीन विवाद को लेकर एक आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट एवं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 20 अप्रैल 2026 की संध्या करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता बीवी नसरीन खातून, पति मो. इश्तिखार ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने झंडापुर मौजा स्थित खाता संख्या-171, खसरा-104 की करीब साढ़े तीन धुर जमीन पड़ोसी मो. राजू से कबाला के जरिए खरीदी थी। घटना के दिन वह उक्त जमीन पर सफाई कर रही थीं, तभी आरोपित मो. मनोव्वर आलम उर्फ फुचो (पिता मरहूम रज्जाक) एवं राबिया खातून उर्फ सबली खातून वहां पहुंचे। आरोप है कि […]

NAUGACHIA : टेलीग्राम चैनल के झांसे में आकर महिला से 85 हजार की ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में साइबर अपराधियों का एक और मामला सामने आया है, जहां झांसे में लेकर एक महिला से 85 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा निवासी नेहा भारती ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 30 नवंबर को वह एक डिजिटल पेमेंट से जुड़े टेलीग्राम चैनल “केडी लाइव पे” के एक विज्ञापन पर क्लिक कर व्हाट्सएप चैनल तक पहुंच गई। वहां गरीब बच्चों की मदद के नाम पर 3 हजार से 5 हजार रुपये निवेश कर दोगुनी राशि पाने का लालच दिया गया था। इसी झांसे में आकर वह चैनल से जुड़ गई और धीरे-धीरे पैसे निवेश करने लगी। पीड़िता […]

NAUGACHIA : पूर्व सीनियर क्रिकेटर अमित जायसवाल के पिता का निधन, खेल जगत में शोक की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया के पूर्व सीनियर क्रिकेटर अमित जायसवाल के पिता अनिल जायसवाल का देर रात अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके निज आवास पर नवगछिया खेल संघ के संयोजक सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, राजेश कुमार राजू, मुकेश सक्सेना, अमित पांडे सहित कई लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, पूर्व क्रिकेटर अशोक सिंह, सरोज झा, रवि शंकर भगत, विनोद सिंह, अरुण गुप्ता, अखिलेश पांडे, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार, कमल टिबरेवाल समेत कई लोगों ने शोक […]

NAUGACHIA : बिहपुर विधानसभा के 316 बूथों पर गूंजा ‘मन की बात’, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना कार्यक्रम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का रविवार को प्रसारण हुआ, जिसे बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर भाजपा बूथ अध्यक्षों के संयोजन में सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। पार्टी नेताओं ने इसे जनसंवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री सीधे जनता से जुड़ते हैं और देश के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देते हैं। इसी क्रम में बिहपुर के कठोतिया निवासी […]

NAUGACHIA : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो डालकर ब्लैकमेल, साइबर थाने में शिकायत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक फोटो व वीडियो डालकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के आवेदन के अनुसार, महदत्तपुर निवासी एक युवक पर आरोप है कि वह उसकी तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक रूप देकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। इसके साथ ही आरोपित उन संपादित फोटो और वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की इस हरकत से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है और उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उसने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए […]

NAUGACHIA : एससी/एसटी मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा निवासी बबलू मंडल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एससी/एसटी थाना में दर्ज एक मामले में आरोप था कि आपसी विवाद के दौरान अभियुक्त ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है तथा […]

NAUGACHIA : डायल 112 की तत्परता से टला बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पर आ त्मह त्या का प्रयास कर रही महिला की बचाई गई जान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते उस समय टल गया, जब डायल 112 की पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला की जान बचा ली। इस घटना ने एक ओर पुलिस की सक्रियता को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को भी सामने ला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के महेशखुट पिपरा निवासी शोभा कुमारी (पति अजीत कुमार) मानसिक तनाव में आकर नवगछिया रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई थी। इसी दौरान डायल 112 की गश्ती टीम—पुलिस पदाधिकारी राहुल राज, सिपाही सुनील कुमार और चालक संजय यादव—अपने नियमित गश्त पर थी। स्टेशन से रसलपुर […]

NAUGACHIA: लापता पति की तलाश में दर-दर भटक रही महिला, पुलिस से लगाई गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की रहने वाली रानी देवी अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पति के अचानक गायब हो जाने से उनका जीवन गहरे संकट में पड़ गया है। वह लगातार पुलिस कार्यालयों का चक्कर काटकर अपने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी देवी के पति महेश कुमार सिंह बांका जिले में बिजली विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। बीते 12 अप्रैल 2025 को वह अपने कार्यस्थल बांका से छुट्टी लेकर घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन आज तक घर नहीं पहुंचे हैं। घटना के बाद से परिवार में अनिश्चितता और चिंता का माहौल बना हुआ है। […]