Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : नवगछिया में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एसपी राजेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले के सभी अंचल निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों के साथ लंबित कांडों, वारंटों तथा इश्तिहार/कुर्की मामलों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरार आरोपितों के खिलाफ वारंट निष्पादन एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराध नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मामलों […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस ने जब्त मादक पदार्थों का किया विनष्टीकरण, 1686 किलो गांजा नष्ट || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश एवं औषधि निपटान समिति के निर्देशानुसार मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त मादक पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण कराया। इस दौरान करीब 1686.016 किलोग्राम गांजा एवं 228 ग्राम स्मैक को निर्धारित मानकों के तहत नष्ट किया गया। यह पूरी प्रक्रिया भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सक्षम पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। विनष्टीकरण का कार्य Synergy Waste Management Pvt. Ltd. के माध्यम से पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए किया गया। इस अवसर पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश एवं मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के […]

NAUGACHIA : भाकपा माले का 9वां जिला सम्मेलन संपन्न, 15 सदस्यीय नई कमिटी का गठन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा माले) का 9वां जिला सम्मेलन 26-27 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। सम्मेलन गंगानगर कदवा स्थित शहीद कॉमरेड महेश्वर भगत, उदय भगत नगर में कॉमरेड बमबम मंडल मंच एवं कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान “बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने के खिलाफ व्यापक जन प्रतिरोध खड़ा करें”, “एकजुट रहें” तथा “न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करें” जैसे प्रमुख नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया। कॉमरेड महेश प्रसाद यादव को जिला सचिव चुना गया। नई कमिटी में कॉमरेड गौरीशंकर राय, मुकेश […]

Noimg

NAUGACHIA : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल में मिला शव; प्रताड़ना का आरोप, ससुराल वाले फरार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा स्थित दुधेला गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां महज नौ माह पूर्व शादी कर ससुराल आई 21 वर्षीय नवविवाहिता सपना कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य घर से फरार बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार, दुधेला निवासी गोपाल भगत के बड़े पुत्र दीपक कुमार के साथ सपना कुमारी की शादी मई 2025 में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव निवासी पूरन भगत की पुत्री से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। सोमवार की दोपहर सपना ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना […]

NAUGACHIA : ब्रह्मोत्तर तटबंध के मजबूतीकरण की मांग तेज, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर  प्रखंड क्षेत्र में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ब्रह्मोत्तर तटबंध के मजबूतीकरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। गंगा और कोशी नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न होने वाले खतरे को गंभीरता से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ब्रह्मोत्तर तटबंध रैयती जमीन पर स्थित है, जिसके कारण अब तक जल संसाधन विभाग द्वारा इसका विधिवत अधिग्रहण नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध काफी पुराना और जर्जर हो चुका है तथा पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान कई स्थानों पर यह क्षतिग्रस्त भी हुआ था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय […]

NAUGACHIA : गोपालपुर में बलमत्तर तटबंध का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समय रहते मरम्मत की उठी मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशांत कुमार ने सैदपुर–सुकटिया सड़क स्थित बलमत्तर तटबंध का निरीक्षण किया और उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि निकेत बिहारी समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ के दौरान बलमत्तर तटबंध कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। तटबंध के कमजोर होने के कारण आसपास के गांवों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। निरीक्षण के दौरान बीडीओ निशांत कुमार ने तटबंध के कमजोर हिस्सों को देखा और अधिकारियों से […]

NAUGACHIA : नवगछिया में सड़क हादसे के बाद बवाल, दो बाइक व टोटो की टक्कर में कई घायल, अस्पताल में घंटों तनाव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगला रेलवे फ्लाईओवर के समीप मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक टोटो भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मारपीट और फिर अस्पताल में हंगामे के कारण स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदनगर का एक युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से मकनपुर चौक की ओर जा रहा था। उसी समय दूसरी बाइक रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर की ओर से मकनपुर की दिशा में आ रही थी। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण आमने-सामने जोरदार […]

NAUGACHIA : लापता दो सगे नाबालिग भाई पटना से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर  थाना क्षेत्र से लापता हुए दो सगे नाबालिग भाइयों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस का आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार डिमाहा गांव निवासी राजेश चौधरी के दो पुत्र हर्ष राज और उनका छोटा भाई मोक्ष कुमार कुछ दिन पहले साइकिल लेकर घर से निकले थे। इसी दौरान अभिया के पास दोनों अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने गोपालपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। इसी क्रम […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस की कार्रवाई: 143 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । मद्य निषेध कानून के विरुद्ध नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान रंगरा थाना पुलिस एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने एनएच-31 स्थित चापर चेक पोस्ट के समीप एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। जांच के दौरान कार (बीआर 10 एई-4878) से विभिन्न कंपनियों की कुल 143.250 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके पर ही वाहन चालक अमन कुमार (पिता- छोटेलाल मंडल), निवासी कुतरू मंडल टोला, थाना रंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन को भी विधिवत जब्त कर लिया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या-104/26 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत […]