Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : कुरसेला यार्ड में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : कटिहार–नवगछिया रेलखंड के अंतर्गत कुरसेला यार्ड के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशवा गांव निवासी स्वर्गीय मुक्ति यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिनेश यादव किसी कारणवश कुरसेला यार्ड के प्लेटफार्म संख्या एक पर मौजूद थे, तभी अचानक एक गुजरती ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नवगछिया जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर […]

Noimg

NAUGACHIA : ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास बंद रेलवे फाटक पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन ने मारी टक्कर नवगछिया में शुक्रवार की संध्या एक हृदयविदारक रेल हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पवन शर्मा (पिता– गोपाल शर्मा, उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्र राजा शर्मा को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पवन शर्मा शुक्रवार को नवगछिया स्थित विद्युत कार्यालय गए थे। उनका बिजली कनेक्शन बंद होने के बावजूद बिल आने की समस्या को लेकर वे आवेदन देने के […]

NAUGACHIA : सड़क हादसे में “कुका” की दर्दनाक मौत, नवगछिया अस्पताल परिवार में शोक की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत जीरो माइल, शिवानी विवाह भवन के समीप शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में “कुका” नाम से पहचानी जाने वाली महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। शनिवार सुबह पहचान की प्रक्रिया के दौरान अस्पताल कर्मियों ने पुष्टि की कि मृत महिला वही “कुका” है, जो पिछले कई वर्षों से अस्पताल परिसर में रह रही थी। यह खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई और सभी कर्मचारी भावुक हो उठे। इसके बाद […]

NAUGACHIA : नवगछिया में प्रेम कहानी पर ब्रेक, स्टेशन से हिरासत में लिया गया जोड़ा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : एक शादी समारोह से शुरू हुई प्रेम कहानी नवगछिया पहुंचकर पुलिस कार्रवाई में उलझ गई। गुप्त सूचना के आधार पर डायल 112 की टीम ने नवगछिया रेलवे स्टेशन से एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुर्सेला निवासी युवक और मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना  की युवती  की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया था। परिजनों की सहमति नहीं मिलने की आशंका के बीच 29 अप्रैल को प्रेमी अपनी प्रेमिका  को लेकर घर से निकल […]

NAUGACHIA : अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, कारतूस व खोखा बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में दरोगा कुमोद कुमार, पुअनि अक्षय कुमार पराशर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान संदीप कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक अवैध हथियार, जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री अवैध रूप से रखी गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही, मामले की […]

NAUGACHIA : जूते-चप्पल की दुकान से गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकटिया बाजार स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुअनि अक्षय कुमार पराशर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान दुकान से करीब 676 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने आरोपी राजेश प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला […]

NAUGACHIA : एनएच-31 पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, दो घंटे तक यातायात बाधित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : रंगरा चौक के समीप बुधवार को बीच सड़क पर एक ट्रक के खराब हो जाने से एनएच-31 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रक खराब होते ही दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक सड़क जाम की समस्या बनी रही। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले यातायात को नियंत्रित किया और फिर खराब ट्रक […]

NAUGACHIA : जलज डॉल्फिन सफारी का अवलोकन, नमामि गंगे की टीम ने गंगा आरती में लिया भाग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नमामि गंगे कार्यक्रम, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) तथा वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) की संयुक्त टीम ने भागलपुर में जलज डॉल्फिन सफारी का भ्रमण किया। टीम ने गंगा नदी में संचालित इस पहल को ईको-टूरिज्म का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। भ्रमण के दौरान जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने बताया कि यह सफारी पर्यटन और संरक्षण का संतुलित मॉडल है। इसके माध्यम से पर्यटकों को जलीय जीवों, विशेषकर गंगा डॉल्फिन के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही, इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जलज डॉल्फिन सफारी सतत पर्यटन का एक […]

NAUGACHIA : भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । भीषण गर्मी को देखते हुए बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी के बर्तनों में स्वच्छ पानी भरकर रखा गया, ताकि गर्मी में बेजुबान पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का जीवन भी प्रभावित होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम उनके लिए पानी की व्यवस्था करें, जिससे उन्हें भटकना न पड़े। शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिकांश जलस्रोत सूख जाते हैं, जिसके कारण कई पक्षी प्यास से दम […]

NAUGACHIA : हज यात्रियों का भव्य विदाई समारोह, पुष्पवर्षा के साथ रवाना || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया ।इस वर्ष क्षेत्र से तीन हज यात्री पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए। हज यात्रियों की विदाई को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल रहा। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हाजियों का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुमताज मोहल्ला के अयूब अली तथा तेतरी के मो. रियाज अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा पर निकले। सभी हज यात्री नवगछिया रेलवे स्टेशन से गरीब नवाज एक्सप्रेस के जरिए रवाना हुए। स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने हाजियों को फूल-मालाओं से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इससे पूर्व मुमताज मोहल्ला और तेतरी मस्जिद में सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया, जहां हाजियों की सफल और सुरक्षित […]