Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : नवगछिया जीरो माइल के पास बाइक हादसा, मंदिर जा रहे तीन युवक घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । तेतरी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे तीन युवक गुरुवार को नवगछिया जीरो माइल स्थित शिवानी पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान अजय कुमार (25 वर्ष, पिता–आसो पंडित), अंकुश कुमार (15 वर्ष, पिता–गौरी पंडित) और मिथलेश कुमार (27 वर्ष, पिता–विजेंद्र पंडित) के रूप में हुई है। सभी पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज के निवासी बताए जा रहे हैं और तेतरी दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार अधिक थी, […]

NAUGACHIA : तिनटंगा करारी गांव में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में बुधवार को अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचाई। आग की चपेट में आकर तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में सुनीता देवी, सीमा देवी और खुशबू देवी का आशियाना पूरी तरह नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की वजह चूल्हे से निकली चिंगारी बताई जा रही है। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्परता […]

NAUGACHIA : विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में 07 अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ढोलबज्जा थाना कांड संख़्या- 35/26, धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी  अभियूक्त भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के लैलख निवासी रितेश कुमार पिता घनश्याम मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वहीं ढोलबज्जा थाना कांड संख़्या- 36/26, धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी  अभियूक्त पूर्णिया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया निवासी विलास कुमार यादव पिता कपिलदेव यादव, मोहनपुर टोपरा निवासी पप्पु शर्मा पिता सुरेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा पिता स्व हुगली शर्मा को गिरफ्तार कर  न्यायालय भेजा गया। वहीं कांड संख़्या- 97/26, धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त […]

NAUGACHIA : बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की भेंट, दी बधाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं. कुमार शैलेंद्र ने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान विधायक ने राज्य के समग्र विकास तथा बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण उन्नयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ सार्थक चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस […]

NAUGACHIA : मकई फसल लूटने की धमकी से दहशत में किसान, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नारायणपुर ।भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर मौजा में एक किसान ने स्थानीय दबंगों पर उसकी तैयार खड़ी मकई फसल को जबरन लूटने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान मोहम्मद फखरुद्दीन (पिता–स्व. कबिरुद्दीन), निवासी वार्ड संख्या-13, थाना बिहपुर ने भागलपुर के डीएम, एडीएम, डीआईजी, नवगछिया एसपी, एसडीओ तथा भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने अपनी लगभग 5 बीघा भूमि पर लगी मकई फसल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाने में प्रशासन से सहयोग की मांग की है। आवेदन में उल्लेख है कि नारायणपुर मौजा स्थित उनकी जमीन (खाता संख्या-75 सहित विभिन्न खेसरा […]

NAUGACHIA : नवगछिया में सड़क हादसे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में विवाद और हंगामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । विक्रमशिला सेतु पहुँच पथ स्थित जाह्नवी चौक पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जिससे कुछ समय तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र निवासी विभा देवी (पति–पंकज राय) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अपने पति के साथ किसी आवश्यक कार्य से भागलपुर जा रही थीं। इसी दौरान जाह्नवी चौक के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी विभा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों […]

NAUGACHIA : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में गंभीर लापरवाही: कमजोरी पर लिख दिया एंटी-रेबीज वैक्सीन, हंगामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई, जहां एक महिला मरीज को सामान्य कमजोरी और शरीर दर्द की शिकायत पर कुत्ते के काटने में दिया जाने वाला एंटी-रेबीज वैक्सीन लिख दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया और पीड़ित महिला ने विरोध में धरना दे दिया। जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह जोनिया टोला निवासी किरण देवी (पति–विष्णुदेव मंडल) गुरुवार को शरीर में कमजोरी और दर्द की शिकायत लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचीं। पंजीकरण कराने के बाद वह ओपीडी में इलाज के लिए गईं, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लिख दिया। पर्ची लेकर जब महिला दवा काउंटर पर पहुंचीं, तो वहां से […]

NAUGACHIA : तेज रफ्तार कार का कहर: गाय समेत बच्चों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चों को कुचल दिया। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर से नारायणपुर बस स्टैंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सुबह करीब 9:30 बजे बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर आइसक्रीम खरीद रहे थे। इसी दौरान मनोहरपुर की ओर से आ रही तेज गति की एक सफेद कार ने पहले सड़क किनारे बंधी गाय को टक्कर मारी, फिर आगे बढ़ते हुए बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

NAUGACHIA : जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या, पानी की टंकी में छिपाया शव; दुर्गंध से खुला सनसनीखेज राज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के सधूवा गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पारिवारिक जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर की पानी की टंकी में छिपा दिया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब गुरुवार शाम टंकी से उठ रही तेज दुर्गंध ने लोगों का ध्यान खींचा। मृतक की पहचान फुलेश्वर सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। वहीं से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, कुछ […]

NAUGACHIA : प्रेम प्रसंग ने पतोहू ने करा दी प्रेमी से ससुर की हत्या || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

24 घंटे में पुलिस ने किया कांड का खुलासा, महिला सहित 3 गिरफ्तार नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंध प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 20/21 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने प्रकाश मंडल के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन […]